कॉपर की कीमतों का असर, ये शेयर पहुंचा 15 साल के उच्च स्तर पर
सरकारी कंपनी हिंदुस्तान कॉपर के शेयरों में 26 दिसंबर को जबरदस्त तेजी देखने को मिली. शेयर करीब 8 फीसदी उछलकर 473 रुपये पर पहुंच गया, जो नवंबर 2010 के बाद का सबसे ऊंचा स्तर है. इस तेजी की बड़ी वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में तांबे की कीमतों का रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचना है. खासतौर पर शंघाई में सप्लाई की कमी के चलते कॉपर के भाव नई ऊंचाई पर पहुंच गए |
निफ्टी मेटल इंडेक्स में टॉप गेनर
हिंदुस्तान कॉपर 26 दिसंबर को निफ्टी मेटल इंडेक्स का टॉप गेनर रहा. जहां निफ्टी मेटल इंडेक्स करीब 0.2 फीसदी बढ़ा, वहीं हिंदुस्तान कॉपर ने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया | कंपनी के शेयरों में इस हफ्ते कुल 21 फीसदी की तेजी आई है, जो दिसंबर 2023 के बाद की सबसे बड़ी साप्ताहिक बढ़त है |
2025 में अब तक 89% की तेजी
साल 2025 में अब तक हिंदुस्तान कॉपर का शेयर करीब 89 फीसदी चढ़ चुका है. यह मेटल इंडेक्स में सबसे ज्यादा बढ़ने वाला शेयर बन गया है | इसी अवधि में मेटल इंडेक्स कुल मिलाकर 24 फीसदी बढ़ा है. इससे साफ है कि हिंदुस्तान कॉपर ने बाजार के औसत प्रदर्शन को काफी पीछे छोड़ दिया है |
वैश्विक बाजार में कॉपर की रिकॉर्ड कीमतें
अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो शंघाई फ्यूचर्स एक्सचेंज पर तांबे की कीमत 2.7 फीसदी बढ़कर 98,780 युआन प्रति टन पहुंच गई. वहीं अमेरिका के कॉमेक्स एक्सचेंज पर यह 3 फीसदी उछलकर 5.743 डॉलर प्रति पाउंड तक पहुंच गई. कमजोर अमेरिकी डॉलर और 2026 में सप्लाई और सख्त होने की आशंका से तांबे की कीमतों को सपोर्ट मिल रहा है |
आगे क्या, मुनाफावसूली या और तेजी?
विश्लेषकों का मानना है कि इन ऊंचे स्तरों पर मुनाफावसूली से इनकार नहीं किया जा सकता, लेकिन कंपनी के मजबूत फंडामेंटल्स और वैश्विक कॉपर कीमतों का सपोर्ट शेयर को आगे भी मजबूती दे सकता है. सितंबर तिमाही में कंपनी के मुनाफे में साल-दर-साल अच्छी बढ़ोतरी हुई है |
भारत में बढ़ती मांग से मिलेगा फायदा
ब्रोकरेज हाउसों के मुताबिक, भारत में 2030 तक तांबे की मांग तेजी से बढ़ने वाली है. कंस्ट्रक्शन, इंडस्ट्री, बिजली और रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर से मजबूत मांग की उम्मीद है. ऐसे में हिंदुस्तान कॉपर देश की खनिज सुरक्षा और लंबी अवधि की जरूरतों में अहम भूमिका निभाता नजर आ रहा है |
आज का राशिफल: 3 अप्रैल 2026 को किन राशियों की चमकेगी किस्मत
विकसित भारत की कल्पना हो रहा है साकार
औजार खरीदी अनुदान योजना- विदिशा के श्रमिक देवेंद्र शर्मा को ₹5000 की सहायता, कार्य में बढ़ी दक्षता
चारधाम यात्रा में गैस की भारी डिमांड, सरकार ने बढ़ाया अलर्ट
अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई ने वर्ष 2025-26 में दिखाया मास्टर क्लास प्रदर्शन
वन विभाग की बड़ी उपलब्धि : बारनवापारा का रामपुर ग्रासलैंड फिर हुआ काले हिरणों से आबाद
सर्वाधिक परिवारो को रोजगार, सर्वाधिक मानव दिवस का रोजगार सहित सर्वाधिक दिव्यांगजनों को रोजगार देने के मामले में कबीरधाम प्रदेश में प्रथम स्थान पर
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्टेट हैंगर परिसर स्थित हनुमान मंदिर में किया नमन
मंत्री रह चुके और विधायक शामिल, मध्य प्रदेश बीजेपी ने घोषित किए नए प्रदेश प्रवक्ता
धर्म नगरी वाराणसी में महान शासक विक्रमादित्य के जीवन चरित्र मंचन तैयारी पूर्ण
महिला फुटबॉल में छत्तीसगढ़ का शानदार प्रदर्शन, झारखंड को हराकर जीता स्वर्ण पदक
ककनार घाटी के नीचे थमा लाल आतंक का शोर, अब गूंजती है बस की हॉर्न
पालतू कुत्ते का खरोंच मामूली समझा, किशोरी की रेबीज से मौत
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छोला क्षेत्र में खेड़ापति हनुमान जन्मोत्सव पर की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री डॉ. यादव उज्जैन में ‘महाकाल: द मास्टर ऑफ टाइम’ अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ
डिफेंस एक्सपोर्ट में भारत की छलांग, नए आंकड़ों ने चौंकाया
पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा की पीएम मोदी से मुलाकात, नवाचारों पर बात
HS फूलका ने थामा BJP का दामन, 1984 दंगों के मामलों से जुड़े रहे प्रमुख वकील
साइबर फ्रॉड के लिए भारतीय SIM कार्ड का अंतरराष्ट्रीय स्मगल, कंबोडिया में पकड़ा गया रैकेट
तलाक की खबर ने परिवार में फैलाई चिंता, सोशल मीडिया पर मामला चर्चा में