17 मार्च को रायपुर में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन
छत्तीसगढ़। प्रदेश कांग्रेस अफीम की अवैध खेती और मनरेगा से जुड़े मुद्दों को लेकर विधानसभा का घेराव करेगी. 17 मार्च को रायपुर में होने वाले इस प्रदर्शन में प्रदेश भर से कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में जुटेंगे।
प्रदेश भर से रायपुर पहुंचेंगे कांग्रेस कार्यकर्ता
कांग्रेस ने विधानसभा घेराव को लेकर व्यापक तैयारी शुरू कर दी है. पार्टी के आह्वान पर 17 मार्च को प्रदेश के अलग-अलग जिलों से कांग्रेस कार्यकर्ता रायपुर पहुंचेंगे और विधानसभा का घेराव कर विरोध प्रदर्शन करेंगे।
मनरेगा बचाओ संग्राम और अफीम खेती का विरोध
कांग्रेस इस प्रदर्शन को मनरेगा बचाओ संग्राम और प्रदेश में हो रही अवैध अफीम खेती के विरोध से जोड़कर बड़ा आंदोलन बनाने की तैयारी में है. पार्टी का आरोप है कि प्रदेश में अवैध गतिविधियों को रोकने में सरकार विफल रही है।
PCC चीफ दीपक बैज ने दिए निर्देश
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने विधानसभा घेराव को लेकर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को आवश्यक निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर कांग्रेस सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी और जनता के मुद्दों को जोरदार तरीके से उठाया जाएगा।
भाजपा विधायक ने साधा निशाना
17 मार्च कांग्रेस विधानसभा का घेराव करने वाली है. इस मामले पर भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने कहा कि प्रदर्शन कांग्रेस का जन्म सिद्ध अधिकार है. उन्होंने कहा कि बे- लाइन होकर काम करना उनको शोभा देता है. विधायक पुरंदर ने आगे कहा कि मनरेगा का नाम बदला गया लेकिन किसानो मजदूरों का हित सोचा गया। हमने उनका नाम रखा है, जो गांधी जी के आराध्य थे. अब कांग्रेस इसे लेकर प्रदर्शन कर रही है. उन्होंने कहा कि धर्मातरण कानून को लेकर बीजेपी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया. बीजेपी विधायक पुरंदर मिश्रा ने कहा कि शासन प्रशासन से निवेदन करता हूं कि जो भी धर्म परिवर्तन करता है, उन्हें दूसरे यानी मूल धर्म का लाभ नहीं मिलना चाहिए. उन्होंने कहा कि आप चर्च जाअए उससे कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन दबाव बनाकर धर्म परिवर्तन करवाना गलत है।
धर्म नगरी वाराणसी में महान शासक विक्रमादित्य के जीवन चरित्र मंचन तैयारी पूर्ण
महिला फुटबॉल में छत्तीसगढ़ का शानदार प्रदर्शन, झारखंड को हराकर जीता स्वर्ण पदक
ककनार घाटी के नीचे थमा लाल आतंक का शोर, अब गूंजती है बस की हॉर्न
पालतू कुत्ते का खरोंच मामूली समझा, किशोरी की रेबीज से मौत
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छोला क्षेत्र में खेड़ापति हनुमान जन्मोत्सव पर की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री डॉ. यादव उज्जैन में ‘महाकाल: द मास्टर ऑफ टाइम’ अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ
डिफेंस एक्सपोर्ट में भारत की छलांग, नए आंकड़ों ने चौंकाया
पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा की पीएम मोदी से मुलाकात, नवाचारों पर बात
HS फूलका ने थामा BJP का दामन, 1984 दंगों के मामलों से जुड़े रहे प्रमुख वकील
साइबर फ्रॉड के लिए भारतीय SIM कार्ड का अंतरराष्ट्रीय स्मगल, कंबोडिया में पकड़ा गया रैकेट
तलाक की खबर ने परिवार में फैलाई चिंता, सोशल मीडिया पर मामला चर्चा में
मध्यप्रदेश में महिला सुरक्षा मुद्दे पर उमंग सिंघार का हमला, कानून व्यवस्था पर सवाल
मंदाकिनी चौराहा पर बवाल, प्रस्तावित शराब दुकान के खिलाफ प्रदर्शन तेज
प्रफुल्ल पटेल और तटकरे पर लगे आरोपों को पार्थ पवार ने बताया बेबुनियाद
वोटर लिस्ट विवाद: मालदा में न्यायिक अधिकारियों पर बंधक बनाकर विरोध प्रदर्शन
बंगाल में शाह का दावा: ममता सरकार की विदाई तय
सत्र 2026-27 से लागू होगा नया CBSE सिलेबस, छात्रों को करना होगा ध्यान
जमीन विवाद के बीच बना सरकारी भवन, अब उपयोग पर उठे सवाल
भर्ती प्रक्रिया निरस्त: हाई कोर्ट बोला- फिर से जारी करें प्लाटून कमांडर का विज्ञापन