पीएम मोदी और पोप पर कमेंट कर फंसी कांग्रेस
G-7 समिट के लिए इटली पहुंचे पीएम मोदी ने पोप फ्रांसिस से मुलाकात की थी। पीएम मोदी और पोप फ्रांसिस की इस मुलाकात पर कांग्रेस ने तंज कसा था, जिसपर अब उसे सफाई देनी पड़ी है।दरअसल, केरल कांग्रेस ने पोप और पीएम मोदी की मुलाकात की फोटो पर तंज कसा था। इस पोस्ट में कहा गया था, 'आखिरकार पोप को भगवान से मिलने का मौका मिल ही गया।' कांग्रेस का ये तंज हाल ही में देश में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी के एक बयान को लेकर आया था।पीएम मोदी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि मुझे विश्वास है कि मुझे भगवान ने ही इस धरती पर भेजा है। कांग्रेस के पोस्ट के बाद भाजपा ने उसपर ईसाई धर्म का अपमान करना का आरोप लगाया, जिसके बाद कांग्रेस ने माफी मांगी और कहा कि धर्म का तिरस्कार करना उसकी परंपरा नहीं है।
भाजपा का कांग्रेस पर वार
कांग्रेस के पोस्ट के बाद भाजपा ने एतराज जताते हुए हमला बोला। भाजपा नेता अमित मालवीय ने कहा कि हिंदुओं का मजाक उड़ाने वाली पार्टी अब ईसाइयों का अपमान कर रही है। उन्होंने कहा कि यह तब हो रहा है जब लंबे समय तक कांग्रेस अध्यक्ष रहीं सोनिया गांधी खुद कैथोलिक हैं। वहीं, भाजपा नेता के कुरियन, एनिल एंटनी और जॉर्ज कुरियन ने भी कांग्रेस को फटकार लगाई।
मासूम ने खून से लिखा पत्र, सिंधिया से लगाई न्याय की गुहार; डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग
भारत ने AI इम्पैक्ट समिट के लिए पाकिस्तान को नहीं दिया न्योता, 100 से अधिक देश होंगे शामिल!
जो जैसा बोलेगा, वैसा ही खुल जाएगा – अखिलेश यादव
इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में गैंगस्टर का VIP दर्शन, नियम सिर्फ जनता के लिए?
MP में छात्र हॉस्टल से भागे, मुंबई में हीरो बनने का सपना लेकर पुलिस ने सुरक्षित बरामद किया
भीड़ ने बच्चा चोरी के शक में 5 साधुओं को जमकर पीटा, पुलिस ने बचाई जान
न्याय और पारदर्शिता सर्वोपरि: योगी आदित्यनाथ ने दिए सख्त निर्देश
बीएनपी अध्यक्ष रहमान 16 या 17 फरवरी को ले सकते हैं प्रधानमंत्री की शपथ
बाणगंगा थाना क्षेत्र में हुई हत्या का मामला उलझा, रंजिश में हत्या का अंदेशा
वेलेंटाइन-डे पर कार में मिले युवक और युवती के शव, दोनों के सिर में लगी थी गोली
महाशिवरात्रि पर छत्तीसगढ़ में उमड़ी आस्था, CM साय ने की पूजा
नशे में बस चालक ने मारी टक्कर, बिजली पोल से भिड़ी बस
महाशिवरात्रि पर राजिम कुंभ समापन में शामिल होंगे CM साय
एम्स नौकरी के नाम पर ठगी और दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
देशभर में महाशिवरात्रि की धूम…. जानिए पूजा-जलाभिषेक का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
धमतरी में दफनाने को लेकर बवाल, तीन घंटे बाद थमा विवाद
भारत ने भारी मात्रा में रूसी हथियार खरीदे वह यूक्रेन युद्ध में हो रहे धाराशाई
सीहोर के कुबेरेश्वर धाम में रुद्राक्ष महोत्सव, आज से 20 फरवरी तक चलेगा कार्यक्रम, ड्रोन से होगी निगरानी