कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने की सभापति धनखड़ से मुलाकात
नई दिल्ली। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने 21 जुलाई से शुरू होने वाले संसद के मानसून सत्र से पहले राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ से मंगलवार को मुलाकात कर कहा कि विपक्ष सत्र को एक सार्थक रूप में देखना चाहता है। उन्होंने कई मुद्दों पर चर्चा की मांग की। राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ से मुलाकात के बाद मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक्स पर पोस्ट किया -विपक्ष 21 जुलाई से शुरू होने वाले राज्यसभा सत्र को एक सार्थक सत्र के रूप में देखना चाहता है। इसके लिए कई रणनीतिक, राजनीतिक, विदेश नीति और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर बहस और चर्चा जरूरी है, जो जनता के लिए चिंता का विषय है।
वहीं विपक्ष इस बार संसद के मानसून सत्र में ऑपरेशन सिंदूर, पहलगाम आतंकी हमले, चीन के रवैये समेत कई मुद्दों पर चर्चा को लेकर अड़ा हुआ है। कहा जा रहा है कि इस बार सत्र की शुरूआत हंगामेदार होगी। वहीं मंगलवार को कांग्रेस ने विदेश मंत्री एस जयशंकर के चीन के दौरे का हवाला देते हुए कहा कि पड़ोसी देश से जुड़ी चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की जरूरत है और उम्मीद है कि पीएम मोदी संसद के मानसून सत्र में इसके लिए सहमति देंगे।
ऐतिहासिक पल: नीतीश कुमार को मिली राज्यसभा सदस्यता, सीपी राधाकृष्णन ने कराई शपथ ग्रहण
गावस्कर ने मुकुल की जमकर सराहना, पूरन की फॉर्म पर उठाए सवाल
UNFPA की Honorary Ambassador कृति सैनन का भोपाल दौरा, शिक्षा से लेकर पंचायत स्तर तक बदलाव देखे
पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा के भाई नहीं रहे, अंतिम संस्कार की तैयारी
‘डकैत’ हुई रिलीज, स्टार कास्ट से लेकर फीस तक जानिए सबकुछ
‘लुटेरा’ फिल्म की कहानी के पीछे का राज, अनुराग कश्यप ने किया खुलासा
तिलक नगर में बवाल: बाल संत अभिनव अरोड़ा के परिवार पर हमला, 3 आरोपी गिरफ्तार
चुनावी राज्यों में सियासी मुकाबला तेज, ममता बनर्जी से लेकर एमके स्टालिन और हिमंता सरमा तक की साख दांव पर
टॉप ऑर्डर की जंग में तय होगा मुकाबले का नतीजा
भारत-अमेरिका रिश्तों को नई मजबूती, विक्रम मिसरी और काश पटेल की अहम बैठक
मध्यप्रदेश आबकारी विभाग में फाइलों की होली! लाखों कागज़ जलाने पर उठे सवाल
छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, कब आएगा 10वीं का रिजल्ट?
महिला आरक्षण बिल में अड़ंगा डालने की कोशिश, OBC आरक्षण को लेकर उलझा मामला
सोशल मीडिया पर घमासान: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने विवादित पोस्ट हटाई
GDP ग्रोथ 6.9% रहने का अनुमान, अर्थव्यवस्था में स्थिरता के संकेत
सीमा पर राहत: BSF ने बॉर्डर पार फंसे परिवारों को भारत में प्रवेश की अनुमति दी
‘फैसला तीसरे अंपायर को जाना चाहिए था’, पॉवेल ने जताई नाराजगी