कांग्रेस नेता वाड्डेटीवार ने अजीत गुट में जाने की अटकलों को किया खारिज
मुंबई। महाराष्ट्र में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधायक विजय वाड्डेटीवार को लेकर चर्चा चल रही है कि वह एनसीपी नेता अजीत पवार के संपर्क में हैं। मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि वाड्डेटीवार और अजीत के बीच बातचीत हो रही है और कयास लगाए जा रहे हैं कि विजय वाड्डेटीवार जल्द ही अजीत के गुट में शामिल हो सकते हैं।
कांग्रेस नेता और विधायक विजय वाड्डेटीवार ने इन खबरों को खारिज करते हुए इसे कोरी अफवाह बताया है। उन्होंने कहा कि ये सब अफवाहें हैं, मैं कहीं नहीं जा रहा हूं। जिस पार्टी का कोई भविष्य नहीं है, उस पार्टी में क्यों जाऊंगा? उन्होंने कहा कि इससे पहले खबर चल रही थी कि मैं बीजेपी में जाने वाला हूं, लेकिन अब फिर से ऐसी अफवाहें फैल रही हैं। ये सब झूठ और मनगढ़ंत कहानी है। मैं कांग्रेस छोड़ने के बारे में सपने में भी नहीं सोच सकता हूं।
उन्होंने कहा कि मेरी विचारधारा कांग्रेस से गहराई से जुड़ी हुई है। मैंने किसी से बात नहीं की है और न ही मुझे कोई प्रस्ताव मिला है। मैं कांग्रेस का वफादार सिपाही हूं, चाहे मेरे पास कोई भी ताकत या पद हो। चाहे राज्य में कांग्रेस की सरकार आए या नहीं, मैं कांग्रेस के साथ हूं और हमेशा रहूंगा। वाड्डेटीवार का नाम एनसीपी नेता अजीत पवार के साथ जुड़ने से कई तरह की राजनीतिक अटकलें और अनुमान लगाये जा रहे हैं। इससे पहले भी उन्होंने खुले तौर पर अपनी नराजगी जाहिर की थी।
वडेट्टीवार ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार का प्रमुख कारण सीट शेयरिंग में हुई देरी को बताया था। उन्होंने कहा था कि सीटों के बंटवारे पर समझौता होने में हुई देरी के कारण पार्टी को चुनाव प्रचार के लिए कम समय मिला। वाड्डेटीवार ने आरोप लगाया कि यदि समय रहते सीट शेयरिंग का फैसला हो जाता, तो कांग्रेस को चुनाव प्रचार की बेहतर योजना बनाने और उसे प्रभावी तरीके से जनता तक पहुंचाने का समय मिलता।
राशिफल 7 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कसनिया में 33/11 केवी नवनिर्मित विद्युत उपकेंद्र प्रारंभ
ई-ऑफिस में फाईल बढ़ाते समय सभी नियमों एवं स्पष्ट अभिमत के साथ हो प्रस्तुतिकरण : प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा
काशी की पावन धरा पर हुआ उज्जैनी के शौर्य का सूर्योदय
एनएसजी भारत का अभेद्य कवच, इनसे हैं हम हर हाल में सुरक्षित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जल जीवन मिशन से ढिटोरी की महिलाओं के जीवन में आई नई मुस्कान
छत्तीसगढ़ बनेगा मखाना हब : कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने लिंगाडीह में मखाना सेंटर का किया अवलोकन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से नव नियुक्त सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया "गीता भारती" का विमोचन
स्वस्थ बेटियां, सक्षम बेटियां: छत्तीसगढ़ में एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ
नक्सलवाद का अंधेरा छोड़ शर्मिला ने थामी स्वावलंबन की सुई
स्वस्थ जीवन का आधार है इन्द्रियों पर नियंत्रण: राज्यपाल पटेल
ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क निर्माण में आधुनिक तकनीक का अधिक से अधिक करें उपयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शादी की खुशियाँ मातम में बदलीं: इंदौर में लिफ्ट हादसा, कई महिलाएं घायल
CM योगी बोले—पत्रकारिता जनविश्वास का प्रतीक, जिम्मेदारी निभाएं पत्रकार
घबराकर गैस बुकिंग या स्टॉक करने कि जरुरत नहीं, मध्यप्रदेश में ऑयल कंपनियों द्वारा ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति जारी