लोकसभा चुनाव का टिकट मिलने पर कांग्रेस प्रत्याशी का बयान, कहा........
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के कोंटा के विधायक और बस्तर लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी कवासी लखमा का बयान चर्चित हो रहा है। बुधवार को लालबाग मैदान में आयोजित नामांकन रैली को संबोधित करते हुए छह बार के विधायक कवासी लखमा ने कहा कि मुझे क्यों टिकट मिला, मैंने तो टिकट नहीं मांगा था। मैंने कहा था कि दीपक बैज को टिकट दो, वह पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हैं।
लखमा ने कहा कि छत्तीसगढ़ के पार्टी के सबसे बड़े नेता वही हैं। सभी 11 सीटें जीतनी है। अगर तकलीफ होती है तो मेरे बेटे (कवासी हरीश) को टिकट दो। मैं बेटे के लिए बहू मांगने गया था तो मुझे ही दूल्हा बना दिया। कवासी लखमा के इस बयान को सुनकर सभा में लोगों की हंसी छूट गई। सभा में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, बस्तर से वर्तमान सांसद व पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज सहित कई वरिष्ठ नेता भी उपस्थित थे।
युवा के लिए टिकट मांगा तो अनुभवी को थमा दिया
सभा में कवासी लखमा के पुत्र सुकमा जिला पंचायत अध्यक्ष कवासी हरीश भी उपस्थित थे। पिता से पहले उन्होंने सभा को संबोधित किया। कवासी हरीश का कहना था कि लोकसभा चुनाव के लिए वह भी टिकट मांगने पार्टी नेताओं से मिलने दिल्ली गए थे। उन्होंने वरिष्ठ नेताओं से कहा था कि 40-45 साल के युवा को टिकट दी जाए, लेकिन पार्टी ने राजनीति में 30 साल का अनुभव रखने वाले (कवासी लखमा) को टिकट दे दिया।
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की मेहनत को राज्य ने किया पहचान
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
एयर इंडिया पर नियामक की बड़ी कार्रवाई, गड़बड़ी उजागर होने के बाद 1 करोड़ दंड
नगर निगम पर प्रदर्शन, बैरिकेडिंग के बीच कार्यकर्ताओं ने किया हनुमान चालीसा का पाठ
एमपी विधानसभा के बजट सत्र को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड मे, निजी सुरक्षा कर्मियों पर रोक, नए नियम लागू
9 साल की उम्र में आत्मदाह की चेतावनी, सिस्टम पर सवाल
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव और झूठे आरोपों का मामला: रॉयल प्रेस क्लब ने एमपी नगर थाने में दी शिकायत
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
मंत्रालय की सुरक्षा में सेंध? नकली IAS पकड़ाया
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
दत्ता बता रहे हैं मनरेगा योजना को