आवेदन तिथि से लेकर परीक्षा तक की पूरी जानकारी
छत्तीसगढ़। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. राज्य सरकार 5000 पदों पर टीचर्स की भर्ती करने जा रही है. सीएम विष्णुदेव साय (CM Vishnu Deo Sai) ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने लिखा कि हमारी सरकार छत्तीसगढ़ के युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए निरंतर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है.
मुख्यमंत्री ने पोस्ट में क्या लिखा?
सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम ने आगे लिखा कि प्रदेश में 5000 शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया इसी दिशा में उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है. जो न केवल युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करेगा, बल्कि शिक्षा व्यवस्था को भी और सुदृढ़ बनाएगा.संभावित तारीखों का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने लिखा कि व्यापम द्वारा वर्ष 2026 में आयोजित होने वाली शिक्षक भर्ती परीक्षाओं की संभावित तिथियां जारी कर दी गई हैं. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सहायक शिक्षक की परीक्षा 11 अक्टूबर 2026, शिक्षक की परीक्षा 25 अक्टूबर 2026 तथा व्याख्याता की परीक्षा 29 नवंबर 2026 को संभावित है.
अभ्यर्थियों को तैयारी के लिए शुभकामनाएं- सीएम
सीएम ने सोशल मीडिया पोस्ट में अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि मैं सभी अभ्यर्थियों को उनकी तैयारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं. मुझे विश्वास है कि आप सभी परिश्रम, लगन और आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्य को अवश्य प्राप्त करेंगे. आप सभी प्रदेश के भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले हैं.
व्यापम ने जारी किया संभावित कैलेंडर
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने स्कूल शिक्षा विभाग के लिए सहायक शिक्षक, शिक्षक और व्याख्ता के पदों के लिए संभावित कैलेंडर जारी किया है. पिछले कुछ सालों में भर्ती प्रक्रियाओं में देरी और प्रशासनिक कारणों से कई पद खाली थे, अब भर्ती का नोटिफेशन आने से युवाओं के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है.
इंदौर-भोपाल के नेताओं को मिली संगठन में अहम जिम्मेदारियां
कर्नाटक में LPG संकट गहराया: 300 से ज्यादा पंप बंद, इंडियन ऑयल ने बढ़ाई सप्लाई
MP Board Result 2026: 15 अप्रैल से पहले जारी होंगे 10वीं-12वीं के नतीजे, 16 लाख छात्र तैयार
दिल दहला देने वाला मामला: प्रेमिका की हत्या के बाद जेवर-कैश लेकर भागा नाबालिग
गैस सिलेंडर संकट का असर: रेस्टोरेंट्स ने घटाया स्टाफ, छोटा किया मेन्यू
राजेंद्र भारती की सदस्यता पर बवाल: आधी रात सचिवालय खुलने पर घिरी भाजपा
ड्रीम मीनिंग: सपने में पैसे दिखें तो क्या होता है इशारा—सिक्का या नोट कौन बेहतर?
ईटिंग हैबिट्स से खुलता है व्यक्तित्व: जानें आपका खाना खाने का तरीका क्या कहता है
वास्तु टिप्स: दक्षिण दिशा में दरवाजा होने पर ऐसे करें दोष का समाधान
आज का राशिफल: 3 अप्रैल 2026 को किन राशियों की चमकेगी किस्मत
विकसित भारत की कल्पना हो रहा है साकार
औजार खरीदी अनुदान योजना- विदिशा के श्रमिक देवेंद्र शर्मा को ₹5000 की सहायता, कार्य में बढ़ी दक्षता
चारधाम यात्रा में गैस की भारी डिमांड, सरकार ने बढ़ाया अलर्ट
अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई ने वर्ष 2025-26 में दिखाया मास्टर क्लास प्रदर्शन
वन विभाग की बड़ी उपलब्धि : बारनवापारा का रामपुर ग्रासलैंड फिर हुआ काले हिरणों से आबाद
सर्वाधिक परिवारो को रोजगार, सर्वाधिक मानव दिवस का रोजगार सहित सर्वाधिक दिव्यांगजनों को रोजगार देने के मामले में कबीरधाम प्रदेश में प्रथम स्थान पर