कलेक्टर ने नोडल अधिकारियों की ली बैठक, चुनाव तैयारियों पर की समीक्षा
बिलासपुर । कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण ने आज सहायक रिटर्निंग अफसर एवं नोडल अधिकारियों की बैठक लेकर चुनाव कार्य से जुड़े विभिन्न कार्यो की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने चुनाव आयोग के निर्देशानुसार एवं तय समय-सीमा पर सभी कार्य पूर्ण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने कहा है। चुनाव संपन्न कराने के लिए जिले के वरिष्ठ अधिकारियों को विभिन्न जिम्मेदारी सौंपी गई है। कलेक्टर ने बताया कि आयोग द्वारा जिले में 7 मई को मतदान का समय सवेरे 7 बजे से शाम 6 बजे तक तय किया गया है। इस प्रकार मतदाताओं को मतदान के लिए कुल 11 घंटे का समय मिलेगा। नोडल अधिकारियों ने कलेक्टर को अब तक किए गये कार्यों की प्रगति से अवगत कराया। बैठक में नगर निगम आयुक्त अमित कुमार, जिला पंचायत सीईओ आरपी चौहान, एडीएम आरए कुरूवंशी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिव कुमार बनर्जी सहित सभी नोडल अधिकारी मौजूद थे। कलेक्टर ने सभी नोडल अधिकारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन सुचारू रूप से करने के निर्देश दिए। उन्होंने मतदान केंद्रों में सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने कहा। गर्मी को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त संख्या में पंखों एवं कूलर की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। मतदान केंद्रों में महिला कर्मचारियों की पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा। प्रशिक्षण के बारे में नगर निगम कमिश्नर ने बताया कि मतदान दलों के दूसरे चरण के प्रशिक्षण का कार्यक्रम 25 अप्रैल से शुरू होगा। इस दफा और सघन प्रशिक्षण दिया जाएगा। दूसरे चरण के प्रशिक्षण में मतदान दल एक साथ बैठेंगे। हैण्ड्स ऑन प्रशिक्षण पर ज्यादा जोर दिया जाएगा। माइक्रो ऑब्जर्वर के लिए भी प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। कलेक्टर ने स्वीप की गतिविधियों में और तेजी लाने के निर्देश दिए। इसी प्रकार कलेक्टर ने कानून व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन, संचार प्रबंधन, व्यय मॉनिटरिंग, यातायात व्यवस्था, मतपत्र छपाई, वेब कास्टिंग आदि की समीक्षा कर जरूरी निर्देश दिए।
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की मेहनत को राज्य ने किया पहचान
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
एयर इंडिया पर नियामक की बड़ी कार्रवाई, गड़बड़ी उजागर होने के बाद 1 करोड़ दंड
नगर निगम पर प्रदर्शन, बैरिकेडिंग के बीच कार्यकर्ताओं ने किया हनुमान चालीसा का पाठ
एमपी विधानसभा के बजट सत्र को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड मे, निजी सुरक्षा कर्मियों पर रोक, नए नियम लागू
9 साल की उम्र में आत्मदाह की चेतावनी, सिस्टम पर सवाल
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव और झूठे आरोपों का मामला: रॉयल प्रेस क्लब ने एमपी नगर थाने में दी शिकायत
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
मंत्रालय की सुरक्षा में सेंध? नकली IAS पकड़ाया
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
दत्ता बता रहे हैं मनरेगा योजना को