उत्तर भारत में सर्दी का प्रकोप, अगले तीन दिन कोहरे का अलर्ट
दिल्ली-एनसीआर में अब कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। पिछले कई दिनों से धुंध देखने को मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन नोएडा, फरीदाबाद और गुरुग्राम में घना कोहरा देखने को मिलेगा। वहीं, कश्मीर और हिमाचल कड़ाके की ठंड की चपेट में है। कश्मीर में तो झरना तक जम गए हैं। हिमाचल के कुछ हिस्सों में तापमान जमाव बिंदु से नीचे बना हुआ है।
उत्तर प्रदेश और दिल्ली में सर्दी रिकॉर्ड तोड़ रही
वहीं, तमिलनाडु और केरल में बारिश के आसार हैं। राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में सर्दी रिकॉर्ड तोड़ रही है। मौसम विभाग की मानें तो मैदानी इलाकों में हरियाणा का हिसार सबसे ठंडा रहा। राजस्थान के पांच शहरों में तापमान 4 डिग्री सेल्सियस से नीचे रिकॉर्ड किया है।
श्रीनगर में जम गई डल झील
श्रीनगर में बुधवार की रात इस मौसम की अब तक की सबसे ठंडी रात रही और न्यूनतम तापमान माइनस 6.0 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा। यह सामान्य से चार डिग्री कम है। पिछली रात को यह माइनस 4.5 डिग्री सेल्सियस पर था। पूरा कश्मीर अत्यधिक ठंड की चपेट में है।
पूरे कश्मीर में रात का पारा जमाव बिंदु से कई डिग्री नीचे चला गया है। श्रीनगर शहर के कई हिस्सों में कोहरे की हल्की परत जमी देखी गई। भीषण ठंड के कारण प्रसिद्ध डल झील सहित जल निकायों का पानी जम गया है। पेयजल आपूर्ति लाइनें भी कड़ाके की ठंड के कारण जम गईं।
दिल्ली में 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी गई
दिल्ली में भी लागातार ठंड बढ़ रही है। बीते 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी गई है। आगामी दिनों में भी पारा गिरेगा। वहीं मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि दिल्ली में अगले कई दिनों तक कोहरा देखने को मिलेगा।
हिमाचल प्रदेश में शीतलहर जारी
हिमाचल प्रदेश में शीतलहर जारी है। आईएमडी ने मुताबिक, 23 दिसंबर को लाहौल स्पीति, कुल्लू और चंबा की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग ने हमीरपुर, मंडी, ऊना और बिलासपुर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है तो कुल्लू, चंबा और कांगड़ा के लिए येलो अलर्ट।
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) से बदला शिव शंकर का जीवन
जल जीवन मिशन से भोथली की बदली तस्वीर
क्लाइमेट चेंज से निपटने में लीडर बन रहा है मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भारत में हमेशा से "कौशल" की परम्परा रही है : तकनीकी शिक्षा मंत्री परमार
प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में योजना क्रियान्वयन करें और शत प्रतिशत उपलब्धि करें सुनिश्चित बनाएं : मुख्य सचिव जैन
आरक्षण विवाद की गूंज फिर तेज, हाईकोर्ट में होगी विस्तृत सुनवाई
जायका टीम की ट्रांसको अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक
सिंघार के सवालों पर विजयवर्गीय का पलटवार, बढ़ा सियासी तापमान
मुख्यमंत्री डॉ. यादव इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट-2026 नई दिल्ली में होंगे शामिल
पीएम मोदी ने पेश किया 'MANAV' विजन, जानिए क्या है यह
बच्चा चोरी अफवाहों पर इंदौर पुलिस का एक्शन, 3 सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ मामला दर्ज
क्लाइमेट चेंज से निपटने में लीडर बन रहा है मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पेट लवर्स के भड़कने के बाद तलवार से हमले का आरोप
IND vs PAK: ऐसा हुआ तो टी20 विश्वकप में फिर होगा महामुकाबला! भारत-पाकिस्तान आ सकते हैं आमने-सामने, पूरा समीकरण
AI Summit: जीत अदाणी बोले- एआई आने वाले समय में संप्रभुता की परिभाषा बदल देगा, 100 अरब डॉलर निवेश की योजना
प्रेम प्रसंग के आरोपों के बीच युवक ने लगाए गंभीर आरोप
बलरामपुर में बुजुर्ग की मौत को लेकर चरणदास महंत ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को लिखा पत्र, SDM पर हत्या का आरोप
T20 World Cup 2026: शिवम दुबे ने नीदरलैंड के खिलाफ 66 रनों की तूफानी पारी खेली, धोनी की सीख बनी गेमचेंजर
रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में ABVP का सद्बुद्धि महायज्ञ, छात्रों के हित में आंदोलन जारी
CG Board Exam: कल से शुरू हो रहे छत्तीसगढ़ बोर्ड के 12वीं क्लास के एग्जाम, स्टूडेंट्स इन बातों का रखें ध्यान