सीएम विष्णुदेव साय ने ओडिशा के नुआपाड़ा में किया चुनाव प्रचार, NDA की जीत पर जताया भरोसा
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गुरुवार को ओडिशा दौरे पर थे और इस दौरान उन्होंने नुआपाड़ा विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी जय ढोलकिया के समर्थन में जनता को मतदान के लिए प्रेरित किया। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण का मतदान संपन्न हो रहा है और छत्तीसगढ़ से भी कई कार्यकर्ता वहां चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं। सीएम ने कहा कि NDA का माहौल बिहार में बहुत अच्छा है और जनता का विश्वास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और NDA पर बना हुआ है।
नुआपाड़ा में जनसभा में किया प्रचार
नुआपाड़ा के पंचमपुर में आयोजित जनसभा में सीएम विष्णुदेव साय ने लोगों को भाजपा प्रत्याशी जय ढोलकिया के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता भाजपा के विकास, सुशासन और जनकल्याण पर पूर्ण विश्वास रखती है।
सीएम ने सोशल मीडिया पर लिखा:
"क्षेत्र की जनता का उत्साह, विश्वास और भाजपा के प्रति समर्थन, यह स्पष्ट संकेत दे रही है कि उन्हें भाजपा के विकास और सुशासन पर भरोसा है। नुआपाड़ा भाजपा के साथ आगे बढ़ने के लिए तैयार है।"
बीजेडी नेता के निधन से खाली हुई सीट
नुआपाड़ा सीट बीजेडी विधायक राजेंद्र ढोलकिया के निधन के बाद खाली हुई थी। अब इस सीट पर 11 नवंबर को मतदान होगा और 14 नवंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे। भाजपा ने इस उपचुनाव को प्रतिष्ठा की लड़ाई माना है और प्रचार में 40 स्टार प्रचारकों को शामिल किया है, जिनमें ओडिशा के सीएम मोहन मांझी, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय प्रमुख हैं।
सीएम विष्णुदेव साय ने आश्वस्त किया कि भाजपा नुआपाड़ा में बहुमत के साथ जीत दर्ज करेगी और जनता अब समझ चुकी है कि भाजपा का मतलब विकास की गारंटी है।
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने बाॅलीवुड सितारों से की मुलाकात, शबाना से लेकर अनिल कपूर तक नजर आए साथ
त्रिवेणी संगम पर आस्था, संस्कृति और अध्यात्म का दिव्य संगम, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया सम्मान
पर्यटन स्थलों के विकास और सुविधाओं के विस्तार के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री साय
CG : तेज रफ्तार और ढलान बनी काल: कवर्धा में ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत, 5 मासूम घायल
उच्च शिक्षण संस्थानों को उभरते अवसरों के अनुरूप खुद को तैयार करना होगा : टंक राम वर्मा
सुदूर अंचलों के श्रद्धालुओं को मिला अयोध्या धाम का सौभाग्य, मुख्यमंत्री ने कहा — यही जनसेवा की प्रेरणा…
ईमेल/फोन से मिली धमकी, सुरक्षा एजेंसियों की जांच शुरू
लेप्रोस्कॉपिक सर्जन की पदस्थापना से बलौदाबाजार जिला अस्पताल की बढ़ी क्षमता
'धुरंधर 2' और 'टॉक्सिक' की टक्कर से बचकर निकले सनी देओल; आगे खिसकी 'गबरू' की रिलीज डेट, जानिए कब देगी दस्तक?
ED: टीना अंबानी दूसरी बार ईडी के समन पर नहीं हुईं पेश, अमेरिका से जुड़ी संपत्ति को लेकर होनी है पूछताछ
विधानसभा में आवारा कुत्तों की समस्या पर सरकार से जवाब की मांग
बजट से पहले महंगाई पर घिरी सरकार, महिला कांग्रेस ने संभाला मोर्चा
इंदौर मेट्रो के पहले चरण का काम लगभग पूरा, ट्रायल रन के बाद अब सुरक्षा प्रमाणन की बारी
IND vs AUS: वनडे सीरीज के लिए इस धाकड़ ओपनर की भारतीय टीम में वापसी, चोट से उबर कर चार महीने बाद करेंगी वापसी
Naxal Surrender: नक्सल संगठन को बड़ा झटका, सुकमा में 22 नक्सलियों ने एक साथ किया सरेंडर
Chhattisgarh में बोर्ड एग्जाम की उलटी गिनती शुरू, गोपनीय सामग्री लेकर पुलिस सुरक्षा के साथ निकले शिक्षक
सलीम खान की बिगड़ी तबीयत, लीलावती अस्पताल में हुए भर्ती; हॉस्पिटल पहुंचे सलमान खान
Grand Mufti of India: कौन हैं केरल में जन्मे मुस्लिमों के मसीहा शेख अबू बक्र अहमद? PM Modi से मुलाकात की हो रही चर्चा
CG Liquor Scam: सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका पर बिलासपुर हाईकोर्ट में सुनवाई