विरोधियों को सीएम सिद्धारमैया का जबाव, उनकी कुर्सी खाली नहीं
बेंगलुरु। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने राज्य में सत्ता परिवर्तन की अटकलों पर विराम लगाकर कहा कि उनकी कुर्सी खाली नहीं है। उन्होंने मीडिया में चल रही बातों को सिर्फ अफवाह बताया। सीएम सिद्धारमैया ने कहा, मीडिया को अफवाहों को हवा देने की बजाय सच दिखाना चाहिए। मैं साफ कर दूं कि सीएम बदलने के लिए कुर्सी खाली नहीं है। कुछ नेता साथ में डिनर कर लेने पर कहा जाता हैं कि वहां अहम राजनीतिक चर्चा हुई है। टीवी में दिखाया जाता है कि मंत्रियों ने आपस में क्या बात की, अपने मन से कुछ भी डायलॉग लिखकर वे चलाते रहते हैं जबकि वहां ऐसी कोई चर्चा हुई भी नहीं होती है। डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार को लेकर मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि हमारे बीच कोई मतभेद नहीं है, लेकिन पत्रकार अभी भी लिख रहे हैं कि सीएम बदला जाएगा। मेरी कुर्सी खाली नहीं है लेकिन वे अभी भी कहते हैं सीएम बदला जाएगा।
दरअसल विपक्षी दल भाजपा ने दावा किया है कि उपमुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शिवकुमार मुख्यमंत्री बनने को बेताब हैं, जबकि सिद्धारमैया पद छोड़ने को तैयार नहीं हैं और उन्होंने रणनीतिक कदम उठाने शुरु किए हैं। राज्य भाजपा इकाई के अध्यक्ष बी वाई विजयेंद्र ने कहा है कि हम सुन रहे हैं कि सत्ता-साझेदारी के फार्मूले के अनुसार सीएम सिद्धारमैया का कार्यकाल समाप्त होने वाला है। इस पृष्ठभूमि में शिवकुमार बयान दे रहे हैं। सिद्धारमैया और शिवकुमार को सत्ता-साझेदारी समझौते को स्पष्ट करने की आवश्यकता है। हम जो जानते हैं, उसके अनुसार सिद्धारमैया का कार्यकाल समाप्त हो चुका है।
राशिफल 05 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जश्न में फायरिंग पड़ी भारी, बिहार में BJP विधायक को कोर्ट ने सुनाई सजा
गुजरात में पीएम मोदी बोले- सेमीकंडक्टर सेक्टर में दुनिया का भरोसा जीत रहा भारत
चंदौसी: शिक्षिका की मौत के बाद वकील पर FIR, सुसाइड नोट बना अहम सबूत
जनता को जल्द इंसाफ दिलाने की दिशा में बिहार सरकार का अहम निर्णय
जमीन विवाद में गर्भवती महिला पर हमले से दो अजन्मे बच्चों की मौत, इलाके में आक्रोश
बटाला फायरिंग केस: धमकी और गोलियों से दहला इलाका, जांच जारी
कथित चंदा चोरी केस में बड़ा खुलासा: चार्टर्ड प्लेन से सिंडिकेट के आका, ट्रेन से ले जाया गया रामलला का सोना!
मानसून सत्र की तारीखों का ऐलान: 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा संसद का सत्र
क्या कानून बचा सकता है एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर के आरोपी पति को? सुप्रीम कोर्ट ने दिया अहम फैसला
युवक पर जानलेवा हमला, पेट्रोल के बहाने बुलाकर वारदात को दिया अंजाम
पंजाब कांग्रेस में मनीष तिवारी की एंट्री पर विराम, हाईकमान ने लिया बड़ा फैसला
पूर्व मंत्री की गिरफ्तारी पर गरमाई राजनीति, TVK का बड़ा बयान- 'CM के पैरों पर गिरने से भी नहीं मिलेगी एंट्री'
ऊर्जा सुरक्षा पर PM मोदी का बड़ा दावा: 'युद्ध के बावजूद देश में नहीं आने दिया संकट'
भारत की मानवता को मिला सम्मान: ऑपरेशन अमिस्ताद की वेनेजुएला ने की जमकर तारीफ
सिंगापुर जाने की सोच रहे हैं? जानिए बजट, मौसम और घूमने की खास जगहें