CM साय ने किया अहिल्याबाई कन्वेंशन सेंटर का उद्घाटन, ₹145 करोड़ से होगा सड़कों का कायाकल्प
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रिसदी में नवनिर्मित कन्वेंशन सेंटर के नामकरण, प्रतिमा अनावरण और 223 करोड़ रुपए के विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कन्वेन्शन सेंटर का नाम माता अहिल्याबाई होल्कर के नाम पर करने के साथ ही प्रवेश द्वार पर उनकी प्रतिमा का अनावरण किया। साथ ही कोरबा में एल्युमिनियम पार्क की स्थापना की आई मांग पर भी आवश्यक कार्यवाही करने की बात कही।
एक पेड़ मां के नाम पर सीएम ने लगाया सिंदूरी का पौधा
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जिले को करोड़ो रूपये के विकास कार्यों की सौगात मिली है। इसमें 145 करोड़ रुपए के सड़क से संबंधित कार्य शामिल भी है। इससे जिले में आवागमन बेहतर होगा और कोरबावासियों को भी इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने कन्वेन्शन सेंटर को वातानुकूलित बनाने की घोषणा की। कहा कि कन्वेन्शन सेंटर बहुत बड़ा है और इसमें अनेक बड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा सकते हैं।
कोरबावासियों को इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि लोकमाता महारानी अहिल्याबाई होल्कर इंदौर की महारानी थी और निष्पक्ष और न्यायप्रिय थी। उप मुख्यमंत्री ने अरूण साव ने संबोधित करते हुए अहिल्याबाई होल्कर की जीवन को रेखांकित किया। इसके अलावा श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर कटघोरा विधायक प्रेम चंद पटेल, अध्यक्ष गृह निर्माण मंडल अनुराग सिंहदेव, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह कंवर, महापौर संजू देवी राजपुत, सभापति नूतन सिंह ठाकुर, पूर्व मंत्री ननकीराम कंवर, सहित आदि उपस्थि रहे।
छात्रावासों में लगाए जाएंगे सोलर पावर प्लांट
मुख्यमंत्री ने जिलेवासियों को लगभग 223 करोड़ 88 लाख 41 हजार से अधिक लागत की 66 विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी। विभिन्न विभागों के अंतर्गत 66 विकास कार्यों का लोकार्पण, भूमिपूजन और शिलान्यास किया। इन विकास कार्यों में 24 करोड़ 10 लाख 70 हजार से अधिक राशि के 16 कार्यों का लोकार्पण एवं 199 करोड़ 77 लाख 71 हजार से अधिक राशि की 50 कार्यों का भूमिपूजन व शिलान्यास शामिल हैं।
स्कूलों का होगा जीर्णोद्धार
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग अंतर्गत 15 करोड़ 06 लाख 77 हजार लागत के 11 कार्यों का लोकार्पण किया। इनमें जल जीवन मिशन अंतर्गत ग्राम केरवाद्वारी, डूमरडीह, कोरकोमा, कसईपाली, बारी उमरांव, कपोट, नुनेरा, कोटमर्रा, लैंगा, बेतलो और सरपता में एकल ग्राम योजना शामिल है।
स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत भैसमा, कुदमुरा और पसान में 75-75 लाख की लागत से नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन का निर्माण, नगर पालिक निगम कोरबा के अन्तर्गत 03 करोड़ 58 लाख की लागत से स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम विद्यालय एनसीडीसी कोरबा में नवीन भवन व जीर्णोद्धार कार्य, और क्रेड़ा विभाग अन्तर्गत तीन करोड़ 20 लाख 70 हजार 920 रुपए की लागत से 47 छात्रावासों व आश्रमों में 2.4 किलोवाट क्षमता का सोलर पावर प्लांट स्थापना कार्य शामिल हैं।
प्लेन क्रैश में मृत लोगों के प्रति जताई संवेदना
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने एक पेड़ मां के नाम के तहत रिसदी के कन्वेंशन सेंटर परिसर में सिंदूरी पेड़ का रोपण किया। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने मौलश्री, मंत्री लखनलाल देवांगन ने बादाम के पौधे का रोपण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री सहित अन्य अतिथियों ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के जीवनी पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। मुख्यमंत्री ने गुजरात से लंदन जा रही प्लेन के क्रैश होने की घटना और इसमे मृत लोगों के प्रति श्रदांजलि व्यक्त करते हुए उनके प्रति संवेदना प्रकट की।
लंदन में रहने की खबरों पर कोहली का बड़ा बयान
चुनाव आयोग का अनोखा कदम: वोटिंग के लिए Uber, हलवा और चावल के आटे की सुविधा
BJP टिकट पर अटकलों पर विराम: अन्नामलाई ने खुद लिया चुनाव न लड़ने का निर्णय
केरल की सियासत गरमाई: राहुल गांधी का लेफ्ट गठबंधन पर तीखा हमला
ईरान ने दिखाया कड़ा रुख: पाकिस्तान की भूमिका खारिज, सैन्य अभियान तेज
रोहित शेट्टी के पोस्ट ने बढ़ाई हलचल, क्या बदलने वाले हैं फिल्मी रास्ता?
लव जिहाद आरोपों पर हंगामा: हुबली में लड़की के परिवार पर केस दर्ज
टैबलेट से मिले 121 आपत्तिजनक वीडियो: नासिक में गंभीर अपराध का पर्दाफाश
चुनाव प्रचार के दौरान हिंसा: अधीर रंजन चौधरी पर हमले से सियासत गरमाई
नौकरी से आगे निकले किसान, खेती से कर रहे मोटी कमाई
इलाज के दौरान भिड़े ससुराल और मायके वाले, अस्पताल बना रणक्षेत्र
पश्चिम एशिया संकट पर Kotak Mahindra Bank की रिपोर्ट, असर सीमित रहने की संभावना
चेन्नई-पंजाब मैच में दिखी मिस्ट्री गर्ल, फैंस हुए दीवाने
चुनावी मंच से गरजे योगी: असम में कांग्रेस और UDF को दी कड़ी चुनौती
प्रियंका चोपड़ा ने दिखाई सुबह की तस्वीर, शूटिंग को लेकर बढ़ी चर्चा
बर्ड फ्लू की आशंका से हड़कंप, 5 अप्रैल को जांच करेगी टीम
बागदा सीट पर रोमांच: सोमा और मधुपर्णा ठाकुर के बीच कड़ा मुकाबला
रणबीर कपूर का खास खुलासा, परिवार के इस सदस्य को भाती है ‘रामायण’