सीएम मोहन यादव बोले– महाकाल की नगरी लग रही स्वर्ग जैसी
उज्जैन । उज्जैन में आज बाबा महाकाल की अंतिम राजसी सवारी निकली गई। भगवान महाकाल राजसी ठाठ-बाट के साथ आज नगर भ्रमण पर निकले। महाकाल की पालकी के ऊपर मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर और 10 ड्रोन से पुष्पवर्षा की गई है। महाकाल की एक झलक पाने के लिए लोगों का हुजूम सड़कों पर उमड़ पड़ा। महाकालेश्वर मंदिर से शाम 4 बजे शुरू हुई बाबा की सवारी नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई शिप्रा नदी पहुंची। रामघाट पर जलाभिषेक और पूजन के बाद बाबा की सवारी वापस मंदिर लौट गई।
बाबा महाकाल का प्रांगण स्वर्ग लोक जैसा
बाबा महाकाल की सवारी निकलने से पहले मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भगवान का पूजन किया। इस मौके पर भव्य सजावट को देखकर मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा महाकाल का प्रांगण स्वर्ग लोक जैसा मालूम पड़ रहा है। श्रावण-भाद्रपद माह में ये बाबा महाकाल की छठी सवारी है।
गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया
मान्यता है कि भगवान महाकाल सवारी के रूप में अपनी प्रजा का हाल जानने के लिए नगर भ्रमण पर निकलते हैं। वहीं अपने राजा की एक झलक पाने के लिए प्रजा भी घंटो तक सड़क के किनारे इंतजार करती है। शाम को पूजन के बाद राजा महाकाल को चांदी की पालकी में बैठाकर मंदिर से बाहर लाया गया। मंदिर से निकलते ही पुलिस बैंड और जवानों के द्वारा बाबा की सवारी को गार्ड आफ ऑनर दिया गया। सवारी के आगे घोड़ा, बैंड, पुलिस टुकड़ी और भजन मंडलियां चल रहीं थीं. गाजे-बाजे के साथ निकली सवारी का सफर लगभग आठ किलोमीटर का है।
राजसी सवारी में बाबा महाकाल ने 6 स्वरूपों में भक्तों को दर्शन दिए
बाबा महाला के 6 स्वरूपों के भक्तों ने दर्शन किए। श्री महाकालेश्वर भगवान (श्री चंद्रमोलीश्वर) की प्रमुख पालकी, श्री शिव-तांडव जी, श्री उमा महेश स्वरुप, श्री होलकर मुखारविंद, श्री सप्तधान मुखारविंद के पश्यात श्री मनमहेश स्वरुप हाथी पर विराजित दिखे।
शेयर बाजार टूटा तो सोने ने पकड़ी रफ्तार, आज के ताजा रेट देखें
कोलकाता पर हमले की धमकी पर भारत का पलटवार, Rajnath Singh बोले—‘परिणाम भुगतने होंगे’
राज्यसभा सीट और पार्टी बदलाव: राघव चड्ढा को लेकर बढ़ी सियासी अटकलें
भ्रूण लिंग परीक्षण का काला खेल पकड़ा गया, राहगीर ने किया खुलासा, मुख्य आरोपी फरार
चार अंतरिक्ष यात्री आर्टेमिस-2 के साथ चांद की ओर, 10 दिन में पृथ्वी पर वापसी
पवन खेड़ा के आवास पर असम पुलिस की छानबीन, तीन पासपोर्ट मामले ने बढ़ाई हलचल
तीखे मसाले ने बिगाड़ी क्लासन की हालत, देखने लगे पानी की तलाश
सीएम साय ने पीएम मोदी से की मुलाकात, विकास एजेंडा रखा सामने
सावधान! चीनी की अधिक मात्रा बढ़ा सकती है हार्ट डिजीज का खतरा
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, धर्मांतरण विरोधी कानून लागू
गलत रास्ता दिखाने से हुआ हादसा, ट्रेलर ने मारी कई गाड़ियों को टक्कर
श्रेष्ठा अय्यर का पोस्ट वायरल, कोलकाता टीम पर कसा तंज
कैबिनेट बैठक में किसानों के लिए अहम प्रस्ताव, चना-मसूर खरीद पर फैसला संभव
गर्भावस्था में महिला के शरीर में होते हैं कई बड़े बदलाव
रोमांस और दर्द का तड़का, ‘चांद मेरा दिल’ टीजर पर मचा बवाल