सौरव गांगुली और रिकी पोंटिंग के बीच भिड़ंत, शिखर धवन को लेकर हुआ विवाद!
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली अपनी आक्रामक शैली के लिए जाने जाते हैं। जब वह टीम इंडिया के कप्तान थे तब भी उन्होंने प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के लिए सेलेक्टर्स से लड़ाई लड़ी थी। संन्यास के बाद जब वह आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए डायरेक्टर रहे, तब भी उन्होंने यही किया। गांगुली ने दिल्ली के पूर्व कोच रिकी पोंटिंग से लड़ाई भी लड़ी।
भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने दिल्ली कैपिटल्स के ड्रेसिंग रूम को हैरान करने वाला खुलासा किया है। उन्होंने बताया है कि पोंटिंग जब दिल्ली के कोच थे तब वह ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को अहमियत दे रहे थे और गांगुली इसे लेकर उनके खिलाफ भी हो गए थे।
धवन के लिए लड़ी लड़ाई
कैफ ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है। कैफ ने दिल्ली कैपिटल्स में भारतीय खिलाड़ियों को अहमियत देने के लिए गांगुली की तारीफ की है। कैफ ने बताया है कि 2019 सीजन से पहले पोंटिंग सनराइजर्स हैदराबाद से डेविड वॉर्नर को ट्रेड करना चाहते थे लेकिन गांगुली ने धवन का नाम लिया था। इसे लेकर वह पोंटिंग के खिलाफ खड़े रहे और सफल भी रहे।
कैफ ने कहा, "मुझे लगता है कि पोंटिंग भी इस बात को मानेंगे कि वह जो टीम हमने बनाई थी उसके साथ अच्छा कर सकते थे। आप विश्वास नहीं करेंगे एक समय ऐसा था जब हम ये सोचते थे कि किसे बाहर करें। टीम में अजिंक्य रहाणे, रविचंद्रन अश्विन, इशांत शर्मा और शिमरन हेटमायर तक के लिए भी जगह नहीं थी। फिर हम नीलामी में गए। मुझे इसके लिए गांगुली की तारीफ करनी चाहिए कि वह भारतीय खिलाड़ियों के साथ बने रहने के लिए अड़े रहे। उन्होंने धवन से बात की और इसके बाद धवन दिल्ली की टीम में आए।"
कैफ ने बताया कि पोटिंग अपने ही देश के वॉर्नर को टीम में चाहते थे और उनका मानना था कि धवन का करियर खत्म हो गया है। कैफ ने बताया, "हम सोच रहे थे कि क्या करें। लेकिन ये गांगुली थे जिन्होंने हमें मनाया और धवन को लेकर आए। पोटिंग मान नहीं रहे थे। उनको लग रहा था कि धवन का करियर खत्म हो गया है। क्योंकि ये वो समय था जब वह टेस्ट टीम से बाहर हो गए थे। लेकिन गांगुली ने पोटिंग को मनाया और धवन के आईपीएल आंकड़ों का हवाला देते हुए टीम में लेकर आए।
ED: टीना अंबानी दूसरी बार ईडी के समन पर नहीं हुईं पेश, अमेरिका से जुड़ी संपत्ति को लेकर होनी है पूछताछ
विधानसभा में आवारा कुत्तों की समस्या पर सरकार से जवाब की मांग
बजट से पहले महंगाई पर घिरी सरकार, महिला कांग्रेस ने संभाला मोर्चा
इंदौर मेट्रो के पहले चरण का काम लगभग पूरा, ट्रायल रन के बाद अब सुरक्षा प्रमाणन की बारी
IND vs AUS: वनडे सीरीज के लिए इस धाकड़ ओपनर की भारतीय टीम में वापसी, चोट से उबर कर चार महीने बाद करेंगी वापसी
Naxal Surrender: नक्सल संगठन को बड़ा झटका, सुकमा में 22 नक्सलियों ने एक साथ किया सरेंडर
Chhattisgarh में बोर्ड एग्जाम की उलटी गिनती शुरू, गोपनीय सामग्री लेकर पुलिस सुरक्षा के साथ निकले शिक्षक
सलीम खान की बिगड़ी तबीयत, लीलावती अस्पताल में हुए भर्ती; हॉस्पिटल पहुंचे सलमान खान
Grand Mufti of India: कौन हैं केरल में जन्मे मुस्लिमों के मसीहा शेख अबू बक्र अहमद? PM Modi से मुलाकात की हो रही चर्चा
CG Liquor Scam: सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका पर बिलासपुर हाईकोर्ट में सुनवाई
NZ vs CAN Live Score: कनाडा ने न्यूजीलैंड को 174 रन का लक्ष्य दिया, युवराज समरा का 58 गेंदों पर शतक
जब काम मांगने 'धुरंधर' फेम डायरेक्टर आदित्य धर के पास गई थीं मृणाल ठाकुर, एक्ट्रेस ने साझा किया किस्सा
T20 WC 2026: भारत बनाम नीदरलैंड, संभावित प्लेइंग 11 और हार्दिक-बुमराह को आराम
Surya Grahan 2026: आज आसमान में दिखेगा ‘रिंग ऑफ फायर’, क्या भारत में भी लगेगा सूर्य ग्रहण, जानिए टाइमिंग
सबरीमाला में महिलाओं के साथ भेदभाव मामले में नौ जजों की पीठ गठित
पूनम पांडे ने क्रिकेटर्स और एक्टर्स को लेकर दिया विवादित बयान
T20 World Cup Super-8: अब तक पांच टीमें सुपर-आठ में, बचे तीन स्थानों के लिए 10 देशों में जंग; ये 5 रेस से बाहर
India-AI Summit LIVE: 'भारत को अपने डेटा पर आधारित एआई विकसित करना होगा', नीति आयोग के पूर्व सीईओ कांत बोले