सिप्ला 130 करोड़ में आइविया ब्यूटी का करेगी अधिग्रहण
नई दिल्ली । दवा कंपनी सिप्ला 130 करोड़ रुपये में आइविया ब्यूटी को खरीदने पर विचार कर रही है। आईविया ब्यूटी प्राइवेट लिमिटेड दुनिया भर में सौंदर्य प्रसाधन व व्यक्तिगत देखभाल वितरण तथा विपणन व्यवसाय करती है। इसमें उसके ब्रांड एस्टाबेरी, आइकिन और भीमसैनी भी शामिल हैं। कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि एक पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी तथा उपभोक्ता स्वास्थ्य सेवा शाखा सिप्ला हेल्थ लिमिटेड (सीएचएल) ने आइविया ब्यूटी प्राइवेट लिमिटेड के सौंदर्य प्रसाधन व व्यक्तिगत देखभाल व्यवसाय के वितरण और विपणन व्यवसाय उपक्रम की खरीद के लिए एक बिजनेस ट्रांसफर एग्रीमेंट (बीटीए) पर हस्ताक्षर किए हैं। यह रणनीतिक कदम सिप्ला के अपने उपभोक्ता स्वास्थ्य देखभाल और कल्याण खंड को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करने के अनुरूप है। कंपनी ने कहा कि इस अधिग्रहण में आइविया ब्यूटी के एस्टाबेरी, आइकिन और भीमसैनी ब्रांड शामिल होंगे। अधिग्रहण की लागत पर सिप्ला ने कहा कि अंतिम तिथि पर यह 130 करोड़ रुपये और बीटीए में अगले तीन वर्षों के लिए उल्लिखित कुछ वित्तीय मापदंड पूरे होने पर 110 करोड़ रुपये होगी। कंपनी के अनुसार लेन-देन के बीटीए पर हस्ताक्षर करने के 60 दिन के भीतर या पक्षों के बीच लिखित रूप में पारस्परिक सहमति से किसी अन्य तारीख के भीतर पूरा होने की उम्मीद है। यह बीटीए में उल्लिखित पूर्ववर्ती और समापन शर्तों के सफल समापन या छूट के अधीन होगा।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 फ़रवरी 2026)
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की मेहनत को राज्य ने किया पहचान
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
एयर इंडिया पर नियामक की बड़ी कार्रवाई, गड़बड़ी उजागर होने के बाद 1 करोड़ दंड
नगर निगम पर प्रदर्शन, बैरिकेडिंग के बीच कार्यकर्ताओं ने किया हनुमान चालीसा का पाठ
एमपी विधानसभा के बजट सत्र को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड मे, निजी सुरक्षा कर्मियों पर रोक, नए नियम लागू
9 साल की उम्र में आत्मदाह की चेतावनी, सिस्टम पर सवाल
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव और झूठे आरोपों का मामला: रॉयल प्रेस क्लब ने एमपी नगर थाने में दी शिकायत
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
मंत्रालय की सुरक्षा में सेंध? नकली IAS पकड़ाया
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई