चुम दरांग ने वजन बढ़ाने के लिए ली थी दवा, सोशल मीडिया पर खुलासा
‘बिग बॉस 18’ की एक्स कंटेस्टेंट और एक्ट्रेस चुम दरांग इन दिनों अपनी वेब सीरीज ‘खौफ’ को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। उनकी ये हॉरर वेब सीरीज प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की गई है। इस बीच एक्ट्रेस ने बॉडी शेमिंग, नस्लवाद और अन्य चुनौतियों को लेकर बात की। जाहिर है कि उत्तर पूर्व से होने के चलते चुम दरांग को कई बार ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा है। खुद एक्ट्रेस अपने इंटरव्यू में इस बात का खुलासा कर चुकी हैं। इस चुम दरांग ने बॉडी शेमिंग को लेकर शॉकिंग रिएक्शन दिया है।
रिपोर्ट के मुताबिक, चुम दरांग ने बातचीत में बड़े पैमाने पर होने वाली बॉडी शेमिंग को लेकर अपनी राय रखी है। एक्ट्रेस ने बताया कि वह भी बॉडी शेमिंग का शिकार हाे चुकी हैं। समाज को चुप कराने के लिए उन्होंने वजन बढ़ाने की दवाइयां तक लेनी शुरू कर दी थीं। जब तक चुम दरांग को इस बात का एहसास नहीं हो गया कि आखिरकार इन सभी निगेटिविटी से कैसे निपटा जाए।
बातचीत के दौरान चुम दरांग ने कहा, ‘लोग मेरा मजाक उड़ाते थे। मेरे शरीर को लेकर वह मुझे बांस कहते थे। कुछ लोगों ने मुझे जिराफ तक कहा था क्योंकि मैं लंबी और काली थी। मैं बहुत काली थी। मैं बस बाहर जाकर खेलती थी। हालांकि मुझे ऐसा हुआ और जब तक मैं कॉलेज में थी। मैंने वजन बढ़ाने के लिए दवा लेना शुरू कर दिया था।’
चुम दरांग ने आगे कहा, ‘मुझे लगता है कि समाज का प्रेशर कभी कभी आपको नहीं सुनना चाहिए। आपको बस बहरा हो जाना चाहिए। आप जो चाहे करें क्योंकि चाहे कुछ भी हो, लोग हमेशा ही शिकायत करते हैं। आप बन जाते हैं। आप जो भी करते हैं, लोगों को शिकायत करनी ही होगी और वाे करेंगे।’ चुम ने बताया, ‘आपकी आंखें छोटी हैं, आपकी आंखें बड़ी हैं, आप छोटे हैं, आप लंबे हैं, बहुत मोटे या पतले हैं। वह कभी नहीं रुकेंगे। हमेशा शिकायत करेंगे।’
पाताल लोक से किया था करियर शुरू
बता दें कि चुम दरांग ने अपने करियर की शुरुआत जयदीप अहलावत स्टारर वेब सीरीज ‘पाताल लोक’ से की थी। इसके बाद उन्हें फिल्म ‘बधाई दो’ और ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में देखा गया था। हालांकि चुम को पॉपुलैरिटी बिग बॉस 18 में आने के बाद मिली। इस शो का हिस्सा बनने के बाद वह काफी फेमस हो गईं। उनके साथ-साथ उनकी जन्मभूमि पासीघाट भी काफी फेमस हो गई।
एशिया के बेस्ट वर्कप्लेस 2026: भारत का दबदबा कायम, टॉप-100 में 34 भारतीय कंपनियां
जावा सागर में लापता हुआ जहाज, 240 लोग सवार; खोज और बचाव अभियान जारी
यूपीआआई के बावजूद क्रेडिट कार्ड क्यों हैं खास? जानें उनके नए फायदे!
तेल आपूर्ति पर मंडराया बड़ा संकट, होर्मुज के बाद बाब अल-मंडेब में हूतियों का दबदबा
सागर शराब कांड में पुलिस की कार्रवाई, 30 हजार के इनामी आरोपी को मुठभेड़ में पकड़ा
परिवारवाद के मुद्दे पर मायावती ने दी सफाई, भाई आनंद कुमार को लेकर कही बड़ी बात
भारत मंडपम के बाहर जुटे तिब्बती यूथ कांग्रेस के सदस्य, पुलिस ने 50 से अधिक को हिरासत में लिया
एमपी में स्वाइन फ्लू का कहर, भोपाल में एच1एन1 मरीज ने दम तोड़ा
सिद्धार्थ बाबू की कहानी: निजी नौकरी छोड़ी, UPSC में चमके और बन गए विदेश सेवा अधिकारी
राजनीति से सुरों तक, मलयेशियाई पीएम ने हिंदी गीत गाकर दिल्ली में बांधा समां
डारियो अमोडेई ने उठाया एआई सुरक्षा का मुद्दा, विकास की रफ्तार कम करने की मांग
आज एमपी के 18 जिलों में तेज बारिश के आसार, IMD ने जारी किया मौसम अलर्ट
आरजेडी की उम्मीदवार सूची से नाराज कांग्रेस, बिहार में फिर सामने आई गठबंधन की खटास
ममता बनर्जी के लिए बागी टीएमसी गुट ने खोले दरवाजे, नंदीग्राम में उम्मीदवार नहीं उतारने का ऐलान
ब्रिक्स मंच पर दिखी गर्मजोशी, पीएम मोदी ने सिर्फ एक नेता को लगाया गले