12वीं फेल बनाते समय बजट की कमी झेली थी चोपड़ा ने
मुंबई । बालीवुड के मशहूर फिल्म मेकर विधु विनोद चोपड़ा ने ’12वीं फेल’ फिल्म को बनाते समय बजट की कमी झेली थी, जिसका खुलासा उन्होंने हाल ही में किया। उन्होंने इस फिल्म के रिलीज के बाद 4 करोड़ की गाड़ी का भी जिक्र किया, जो उन्होंने अमिताभ बच्चन को गिफ्ट की थी।
विधु विनोद चोपड़ा ने जब अपनी यादों के पिटारे को खोला तो अमिताभ बच्चन और अपनी मां से जुड़ा एक मजेदार किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने बजट की कमी के कारण अमिताभ बच्चन के लिए 65,000 रुपये का कमरा बुक करने से इनकार कर दिया था। उन्होंने बताया कि कैसे वो खुद मारुति वैन चलाते थे और उन्होंनें बिग बी को 4 करोड़ की लग्जरी गाड़ी गिफ्ट की थी। एक रिपोर्ट मुताबिक, विधु विनोद चोपड़ा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह फिल्म की शूटिंग के दौरान क्राइसिस में थे। इतनी मुश्किल थी कि मैं या तो अमिताभ बच्चन के लिए रूम बुक करता तो फिर सैफ, संजय को नहीं ले पाता और मैं फिल्म ‘एकलव्य’ नहीं बना पाता।
विधु ने आगे बताया कि बाद में उन्होंने बिग बी को बाद में एक लग्जरी गाड़ी गिफ्ट की थी, ये तब संभव हो पाया, जब उन्होंने करियर में पैसा कमाया। फिल्ममेकर ने उनकी मां का रिएक्शन बताया, जो ये सुनने के बाद है कि मैंने अमिताभ को गाड़ी गिफ्ट की है। उन्होंने बताया था कि मैं अपनी मां के साथ अमिताभ को गाड़ी गिफ्ट देने गया। मां ने बिग बी को गाड़ी दी। इसके बाद वह वापस आईं और गाड़ी में बैठीं जो ब्लू मारुति वैन थी। मां अमिताभ को लंबू कहती थीं। उस वक्त मेरे पास ड्राइवर नहीं था तो मैं ड्राइव कर रहा था। मां ने पूछा, ‘तूने लंबू को गाड़ी दे दी?’ मैंने कहा- हां। तो वह बोलीं, ‘तू खुद क्यों नहीं लेता गाड़ी’।
मैंने कहा, ‘मैं लूंगा गाड़ी, लेकिन अभी टाइम है।’ विधु ने कहा कि मां को अभी तक उस गाड़ी की कीमत नहीं पता थी। उन्होंने फिर मेरे से कहा, ‘ वो गाड़ी 11 लाख की तो होगी।’ मां की ये बात सुनने के बाद मैं हंसने लगा क्योंकि उन्हें नहीं पता था कि वो गाड़ी 4 करोड़ की थी। मैंने फिर जब उन्हें सही कीमत बताई तो उन्होंने मुझे थप्पड़ मारा और बेवकूफ कहा। फिल्ममेकर से कहा मैं उस इंसिडेंट को कभी नहीं भूल सकता। बता दें कि विधु ने 4 करोड़ की रॉल्स रॉयस फैंटम गाड़ी अमिताभ को गिफ्ट की थी जबकि उस वक्त वह खुद मारुति वैन चलाते थे।
Durg News: 27 साल के CISF जवान ने लगाई फांसी, शव के पास पेपर पर लिखा मिला भाई का नाम और नंबर
तारिक रहमान के शपथ समारोह में शामिल नहीं होंगे PM मोदी? 17 फरवरी को मुंबई में इमैनुएल मैक्रों के साथ मीटिंग फिक्स
CG News: अब इस जिले में धर्मांतरित महिला के शव दफनाने पर मचा बवाल! परिवार ने किया घर वापसी का ऐलान, फोर्स तैनात
भारत-पाक मुकाबले से पहले उज्जैन में हवन-पूजन, टीम इंडिया की जीत के लिए 50 पुजारियों ने की विशेष प्रार्थना
Indian Student Death: अमेरिका में भारतीय छात्र का मिला शव, 6 दिन पहले हुआ था लापता
महाकाल जैसे दिखते हैं शिवपुर के बाबा स्वयंभू, महाशिवरात्रि पर हजारों श्रद्धालु कर रहे पूजा
खाद माफिया पर बड़ा एक्शन, 6 हजार छापे, 160 लाइसेंस रद्द
एमपी का ‘सरप्राइज इंस्पेक्शन’ मॉडल हिट, राजस्थान-ओडिशा ने मांगी जानकारी, गुणवत्ता पर कसा शिकंजा
कांग्रेस और जहरीली हो गई, सावधान रहना होगा…गुवाहाटी में बोले PM मोदी
मासूम ने खून से लिखा पत्र, सिंधिया से लगाई न्याय की गुहार; डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग
भारत ने AI इम्पैक्ट समिट के लिए पाकिस्तान को नहीं दिया न्योता, 100 से अधिक देश होंगे शामिल!
जो जैसा बोलेगा, वैसा ही खुल जाएगा – अखिलेश यादव
इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में गैंगस्टर का VIP दर्शन, नियम सिर्फ जनता के लिए?
MP में छात्र हॉस्टल से भागे, मुंबई में हीरो बनने का सपना लेकर पुलिस ने सुरक्षित बरामद किया
भीड़ ने बच्चा चोरी के शक में 5 साधुओं को जमकर पीटा, पुलिस ने बचाई जान
न्याय और पारदर्शिता सर्वोपरि: योगी आदित्यनाथ ने दिए सख्त निर्देश
बीएनपी अध्यक्ष रहमान 16 या 17 फरवरी को ले सकते हैं प्रधानमंत्री की शपथ
बाणगंगा थाना क्षेत्र में हुई हत्या का मामला उलझा, रंजिश में हत्या का अंदेशा