चीन की खुफिया डिटेल्स लीक, एक व्यक्ति ने ड्रैगन की साजिशों को किया बेनकाब
चीन: चीन ने सैन्य खुफिया जानकारी में सेंध लगाने वाले एक शख्स को गिरफ्तार किया है. चीनी रक्षा मंत्रालय के मुताबिक गिरफ्तार शख्स सेना की खुफिया जानकारी को जुटाकर सोशल मीडिया के जरिए दुश्मन देश को भेजता था. चीन ने जासूसी करने वाले इस शख्स की पहचान नी के रूप में हुई है. गिरफ्तारी के बाद अब चीन के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी से पूछताछ में जुट गए हैं. चीन के सैन्य अधिकारी पहले यह जानने की कोशिश में लगे हैं कि आखिर डोंगये ने कौन-कौन सी खुफिया जानकारी लीक की है?
कौन है नी?
एक पोस्ट के मुताबिक चीन सरकार का कहना है कि नी पहले सेना में ही तैनात थे, लेकिन अनुशासनहीनता के आरोप में उन्हें हटा दिया गया. इसके कुछ साल बाद नी गायब हो गए. नी कहां के रहने वाले हैं, इसकी जानकारी चीन सरकार ने नहीं दी है. चीन सरकार के मुताबिक जासूस ने जानकारी जुटाने से पहले 80 साल के शख्स के नाम से सोशल मीडिया हैंडल तैयार किया. जिस शख्स के नाम से हैंडल तैयार किया है, वो चीन के सुदूर इलाके में रहता है.
इसके बाद जासूस नी ने बैरक, हथियार और सैन्य बलों की रेकी की. रेकी के दौरान ही कुछ तस्वीरें भी ली. इन तस्वीरों को उसने उसी सोशल मीडिया हैंडल के जरिए दुश्मन देश को शेयर कर दिया. चीन ने यह खुलासा नहीं किया है, वो दुश्मन देश कौन है? चीन के मुताबिक जासूसी में सिर्फ एक विशेष क्षेत्र की जानकारी शेयर की गई है, जिससे ड्रैगन सकते में है.
चीनी अधिकारियों को कैसे पता चला?
एक रिपोर्ट के मुताबिक चीन के खुफिया एजेंसी को जब डेटा लीक की जानकारी मिली, तो सोशल मीडिया हैंडल को खंगालना शुरू किया. अधिकारियों को यह शक हुआ कि कोई 80 साल का व्यक्ति कैसे किसी दूसरे देश के लोगों से वी-चैट के जरिए बात कर सकता है.
इसके बाद चीन के अधिकारियों ने नी को रडार में लिया. 7 दिन और 6 रात के बाद नी खुद चीनी अधिकारियों के ट्रैप में फंस गए. नी को चीनी अधिकारियों ने जानकारी जुटाते हुए रंगे-हाथ पकड़ लिया. चीन में जासूसों को फांसी देने का प्रावधान है. 2016 में चीन की सरकार ने जासूसी के आरोपी एक वैज्ञानिक को फांसी पर लटका दिया था. चीन की आंतरिक सुरक्षा मंत्रालय ने इस प्रकरण के बाद एक बयान जारी किया है. सुरक्षा मंत्रालय का कहना है कि लोग इस तरह के ट्रैप में न फंस पाए.
उद्योग मंत्री देवांगन ने तिलक नगर में बाउण्ड्रीवाल निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन
आसमान में मंडराता खतरा: मिडिल-ईस्ट संघर्ष का भारत पर असर
कृषि बजट में 90 हजार करोड़ का प्रावधान, किसानों के कल्याण के लिए समर्पित है सरकार : उप मुख्यमंत्री देवड़ा
आशुतोष पर लगी सबसे बड़ी बोली, एमपीएल ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026: छत्तीसगढ़ की संस्कृति और प्रकृति ने जीता खिलाड़ियों का दिल
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 : सरगुजा में कुश्ती स्पर्धा का शानदार समापन
‘मोदी को धर्म की परवाह नहीं?’ केरल से राहुल गांधी का तीखा बयान
रोगियों के उपचार प्रयासों में सेवा भाव प्रमुख : राज्यपाल पटेल
हाई कोर्ट का स्पष्ट आदेश: महिला की मायके की संपत्ति पर ससुराल का अधिकार नहीं
तेजस प्रोजेक्ट पर महायुद्ध का असर: इंजन और रडार की आपूर्ति में कमी
अमेरिका ने चेताया ईरान को, कहा- समझौता करो वरना बड़े हमले होंगे
BJP की नई सूची जारी: बंगाल चुनाव में उम्मीदवारों में फेरबदल
जनहित योजनाओं में अड़ंगा: नगर का आक्रोश अब देश की राजधानी तक पहुंचा
सियासी बयानबाज़ी तेज: अमित शाह ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
25 नक्सलियों ने सरेंडर किया, हथियार और कीमती सामान के साथ
सख्त सजा: नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल कैद और जुर्माना
Mohan Yadav ने कार्यक्रम में निवेश को लेकर बड़ा बयान दिया