गणतंत्र दिवस पर हमीदिया में होगी बच्चों की जांच
भोपाल। भोपाल के हमीदिया अस्पताल में गणतंत्र दिवस के मौके पर जन्मजात रोग से पीडि़त 400 बच्चों के लिए एक विशेष खेल प्रतियोगिता और स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन की तैयारी अस्पताल प्रबंधन द्वारा की जा रही है, जिसमें 6 विभागों की टीम सक्रिय भूमिका निभा रही है। कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शुरू होगा, जिसमें बच्चों के लिए विभिन्न खेल और उनके स्वास्थ्य की विस्तृत जांच की जाएगी।अस्पताल प्रबंधन ने अब तक करीब 500 बच्चों की सूची तैयार की है, जिनमें से 400 बच्चों के परिजनों ने इस कार्यक्रम में भाग लेने की सहमति दी है। इन बच्चों में 300 क्लब फुट (पैरों का जन्म से मुड़ा होना) पीडि़त हैं, जबकि 200 अन्य जन्मजात बीमारियों से ग्रसित हैं।
जांच के लिए विशेषज्ञों की टीम
इस कार्यक्रम में अस्थिरोग विभाग, कार्डियोलॉजी विभाग, नेत्र रोग विभाग, ब्लड बैंक, रेडियोलॉजी और बाल रोग विभाग के विशेषज्ञ बच्चों की आंखों, दिल, हड्डियों और अन्य अंगों की जांच करेंगे। इस दौरान बच्चों का फुल बॉडी चेकअप किया जाएगा। जिन बच्चों की फॉलोअप डेट नजदीक है, उन्हें दोबारा आने की जरूरत नहीं पड़ेगी। साथ ही, जरूरत पडऩे पर एक्स-रे, खून की जांच और दवाएं भी मुफ्त में दी जाएंगी। अस्पताल के अधीक्षक डॉ. सुनीत टंडन ने कहा, हमारा उद्देश्य है कि इन बच्चों में अनुवांशिक रोगों के कारण किसी अन्य अंग पर पडऩे वाले प्रभाव का समय रहते पता लगाकर उनका इलाज किया जाए। गणतंत्र दिवस से बेहतर अवसर इस कार्यक्रम के लिए नहीं हो सकता। इस आयोजन का उद्देश्य न केवल बच्चों के स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित करना है, बल्कि उन्हें एक दिन के लिए खुश और उत्साहित महसूस कराना भी है। खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों को उत्साह और आत्मविश्वास देने का प्रयास किया जाएगा।
आज का राशिफल (1 अप्रैल 2026): जानिए करियर, प्यार और सेहत का हाल
प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी
बैंक ने तय किया 686 करोड़ का मुआवजा, एपिस्टीन केस की पीड़ितों के लिए राहत
ट्रंप ने दिया शांति का संकेत, होर्मुज पर पूरी तरह नियंत्रण नहीं होने पर भी युद्ध स्थगित
जहां चुनावी जीत में शामिल है जादू, भारत का अनोखा शहर
2047 के विकसित भारत के लिए विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने युवा विधायकों के दिलवाए 5 संकल्प
पीएम आवास निर्माण में देश में अव्वल होने पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जताया हर्ष
उद्योग मंत्री देवांगन ने तिलक नगर में बाउण्ड्रीवाल निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन
आसमान में मंडराता खतरा: मिडिल-ईस्ट संघर्ष का भारत पर असर
कृषि बजट में 90 हजार करोड़ का प्रावधान, किसानों के कल्याण के लिए समर्पित है सरकार : उप मुख्यमंत्री देवड़ा
आशुतोष पर लगी सबसे बड़ी बोली, एमपीएल ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026: छत्तीसगढ़ की संस्कृति और प्रकृति ने जीता खिलाड़ियों का दिल
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 : सरगुजा में कुश्ती स्पर्धा का शानदार समापन
‘मोदी को धर्म की परवाह नहीं?’ केरल से राहुल गांधी का तीखा बयान
रोगियों के उपचार प्रयासों में सेवा भाव प्रमुख : राज्यपाल पटेल
हाई कोर्ट का स्पष्ट आदेश: महिला की मायके की संपत्ति पर ससुराल का अधिकार नहीं
तेजस प्रोजेक्ट पर महायुद्ध का असर: इंजन और रडार की आपूर्ति में कमी