सफाईकर्मी होने के बाद भी कराया जा रहा बच्चों से झाड़ू-पोछा, शिकायत के बाद जांच शुरू
धमतरी के कुछ सरकारी स्कूलों में आज भी छात्र-छात्राओं से काम लिया जा रहा है। कुरुद ब्लाक के कचना संकुल अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला सरबदा में स्कूल की सफाई की जिम्मेदारी छात्र-छात्राओं पर सौप दी गई है। यहां बच्चों से झाडू के अलावा पोछा भी लगवाया जा रहा है। कुछ ग्रामीणों ने इसकी शिकायत बुधवार को कलेक्टर अबिनाश मिश्रा, डीईओ टीआर जगदल्ले से की है। शिकायत के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कही है।
स्कूल का एक वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें 2 जुलाई 2025 को सुबह 9.34 बजे कुछ बच्चे स्कूल के गेट पर बैठे दिख रहे। एक छात्रा गेट के बाहर सीढ़ियों में झाडू लगाते दिख रही है। एक अन्य वीडियो में एक छात्रा क्लास रूम में पोछा लगाते दिख रही है। सरबदा निवासी पुष्पलता साहू ने इसकी शिकायत जिला प्रशासन से की है।
प्रशासन को सौंपे ज्ञापन में कहा गया है कि प्राथमिक शाला सरबदा एवं शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सरबदा में छात्र-छात्राओं से झाड़ू-पोछा कराया जा रहा है। इसकी जानकारी स्कूल के शिक्षकों को भी है। शिक्षक भी इसे रोक नहीं रहे जबकि स्कूल में सफाईकर्मी नियुक्त है। उन्हाेंने प्रशासन से उचित कार्रवाई की मांग की है।
सरकारी स्कूल में भी मैदान नहीं
जिले के कई सरकारी स्कूलाें में खेल मैदान नहीं है। शहर के ही ब्राह्मणपारा स्थित प्राथमिक-मिडिल स्कूल में खेल मैदान नहीं है। पूर्व में यहां जो खेल मैदान था वहां कंट्रक्शन करा दिया गया है। बच्चे अब बाहर सड़क में खेलकूद कर रहे हैं। यही स्थिति सराय काम्प्लेक्स में संचालित स्कूल की है। बच्चे भी काम्प्लेक्स की गैलरी में ही खेलकूद कर बन बहला रहे।
स्कूलों का निरीक्षण बंद
सरकारी स्कूलों में अधिकारियों द्वारा औचक निरीक्षण नहीं करने से स्थिति बिगड़ रही है। कई स्कूलों में शिक्षक ११ बजे के बाद स्कूल पहुंच रहे। अध्यापन स्तर जांचने का प्रयास भी नहीं हो रहा है। पूर्व में बीईओ, सहायक संचालक सहित डीईओ भी स्कूलों का औचक निरीक्षण कर रहे थे। इसका लाभ भी मिल रहा था। अधिकांश शिक्षक समय पर स्कूल पहुंच रहे थे। पढ़ाई के स्तर की भी जांच हो जाती थी। स्कूल की छोटी-बड़ी समस्याएं भी दूर हो जाती थी।
सरबदा स्कूल में छात्र-छात्राओं से झाडू-पोछा लगाने की जानकारी मीडिया के माध्यम से मिली है। इस मामले में जांच कराकर दोषियों पर उचित कार्रवाई करेंगे। टीआर जगदल्ले, जिला शिक्षा अधिकारी धमतरी
केरल की सियासत गरमाई, PM मोदी बोले- LDF सरकार की विदाई तय
क्या 2026 में बदलेगी सत्ता? ममता बनर्जी के दावे से सियासी हलचल
देश में कच्चे तेल की कमी नहीं, लोगों से अपील- ज्यादा खरीददारी से बचें
बंगाल चुनाव 2026: TMC की स्टार कैंपेनर लिस्ट सामने, जानें कौन-कौन शामिल
संकट में दोस्त: ईरान तनाव के दौरान आर्मेनिया की मदद, जयशंकर ने जताया आभार
क्राइम ब्रांच सख्त: इंदौर में साइबर फ्रॉड केस में दर्जनों खाते फ्रीज
बिजली बिल से राहत! MP में समाधान योजना 15 मई तक बढ़ी, सरचार्ज में 90% छूट
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: बीजेपी ने जारी की 5वीं लिस्ट, कई सीटों पर फेरबदल
मरीजों की बढ़ी चिंता: 126 प्राइवेट अस्पतालों में अब नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज
मध्यप्रदेश में मौसम का कहर: ओले गिरने से फसलें बर्बाद, अलर्ट जारी
महाराष्ट्र के नासिक में बड़ा हादसा, कुएं में गिरी कार, 9 लोगों की मौत
हिमाचल में दर्दनाक दुर्घटना, बंजार में वाहन खाई में गिरा, 2 लापता
देश दहशत फैलाने की साजिश नाकाम? ISI लिंक केस में NIA की एंट्री
राज्यसभा क्रॉस वोटिंग मामला: कांग्रेस की डिसिप्लिनरी कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट
चोरी की कोशिश पड़ी भारी, पैर तुड़वाकर फरार हुआ चोर