छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव : जिला स्तरीय राज्योत्सव समारोह का हुआ भव्य शुभारंभ
रायपुर : छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव पर कोंडागांव में जिला स्तरीय राज्योत्सव समारोह का भव्य शुभारंभ रविवार को हुआ, जिसमें बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष और कोण्डागांव विधायक सुलता उसेण्डी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना के साथ हुआ। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि विधायक सुउसेण्डी ने राज्योत्सव के अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और विभागीय उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया और प्रदर्शनी की जानकारी ली। साथ ही विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को सामग्री का वितरण भी किया। इस अवसर पर सांस्कृतिक संध्या में लोक कलाकारों और स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा छत्तीसगढ़ की पारंपरिक नृत्यों पर आधारित मनमोहक प्रस्तुति दी गई।
स्थानीय विकास नगर स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय राज्योत्सव समारोह को संबोधित करते हुए विधायक सुलता उसेंडी ने जिलेवासियों को छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव की शुभकामनाएं दी और पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी को नमन करते हुए कहा कि यहां के नागरिकों की भावनाओं को ध्यान में रखकर अटल बिहारी वाजपेई जी ने छत्तीसगढ़ राज्य बनाया। राज्य निर्माण के बाद छत्तीसगढ़ ने इन 25 वर्षों में हर क्षेत्र में उल्लेखनीय तरक्की की है। शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि सहित विभिन्न क्षेत्रों में हमारे राज्य और जिले में विकास कार्य देखने को मिलता है। जिले को कुपोषण मुक्त बनाने के लिए आज सुपोषित जीवन अभियान की शुरूआत हुई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2047 तक जो विकसित भारत की संकल्पना की है, इसे पूरा करने के लिए राज्य के साथ जिले में भी कार्य करना होगा और इसमें सबकी सहभागिता जरूरी है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा बनाई गई योजनाओं के क्रियान्वयन में अगर समाज का सहयोग मिल जाए तो उसका सकारात्मक परिणाम जरूर मिलता है।
उन्होंने सुपोषित जीवन अभियान में समाज की भी सहभागिता की अपील करते हुए कहा कि आप सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों में जाकर जो बच्चे कुपोषित हैं उन्हें सुपोषित स्तर में लाने के लिए प्रयास अवश्य करें। विधायक सुउसेण्डी ने कहा कि जिला अस्पताल में दीदी की रसोई का भी शुभारंभ किया गया हैं। पहले वहां मरीजों के परिजनों को भोजन के लिए बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब कैंटीन शुरू होने से उन्हें अच्छा भोजन मिलेगा। इस कार्य को आगे बढ़ाने में आप सभी की सहभागिता आवश्यक है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में हमारा राज्य निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है और सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति पहुंचाने में हर व्यक्ति जुड़ जाए तो हमारा जिले के विकास को और गति मिलेगी।
कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने स्वागत भाषण दिया। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष नरपति पटेल ने कार्यक्रम को संबोधित करते सभी जिलेवासियों को छत्तीसगढ़ रजत जयंती की शुभकामनाएं दी और कहा जिले बनने के बाद कोण्डागांव के विकास को गति मिली और सभी सुविधाएं मिली है। शिक्षा, स्वास्थ्य के साथ हर क्षेत्र मे हम आगे बढ़ रहे हैं। पूर्व विधायक सेवकराम नेताम ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभी जिलेवासियों को राज्योत्सव और रजत महोत्सव की शुभकामनाएं दी।
राज्योत्सव समारोह के सांस्कृति संध्या में स्थानीय कलाकारों और स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा आकर्षक लोक नृत्य की प्रस्तुतियां दी। साथ ही चिरैया लोकमंच की टीम ने छत्तीसगढ़ी गीतों एवं बस्तर की पारंपरिक लोक गीतों की मनमोहक प्रस्तुती दी, जिसका बड़ी संख्या में पहुंचे दर्शकों ने देर रात आनंद लिया।
समारोह में इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक पंकज चन्द्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष रीता शोरी, जिला पंचायत सदस्य नंदलाल राठौर, रामदई नाग, दीपेश अरोरा, जनपद अध्यक्ष अनीता कोर्राम, उपाध्यक्ष टोमेन्द्र ठाकुर, संतोष पात्र जीतू सुराना, कुलवंत चहल, गोपाल दीक्षित, हिना श्रीवास्तव, एव पार्षद अश्वनी पांडे एवं अन्य जनप्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
भवानीपुर में ममता का नामांकन, असम, केरल और पुदुचेरी में कल वोटिंग
बिहार की राजनीति में बड़ा मोड़: नीतीश कुमार राज्यसभा सदस्य बनेंगे, सरकार गठन की तैयारियां बढ़ीं
मौत पर मुनाफे का खेल, छह मामलों में गड़बड़ी का खुलासा हुआ
स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही आई खुलकर सामने
राजनीति का नया मोड़: तमिलनाडु में DMK-कांग्रेस गठबंधन पर उठ रहे सवाल, मोदी और राहुल की भूमिका चर्चा में
खेल प्रशासन में सुधार के लिए उठाया गया सख्त कदम
जिम्मेदार जनप्रतिनिधि और जिम्मेदार अधिकारी हो गए मौन भागीरथपुरा जैसी दूषित पानी से घटी घटना का इंतजार हो रहा है रामपुरा में
राजनीतिक विवाद बढ़ा: BJP ने खरगे के बयान पर कार्रवाई की मांग की, माफी पर जोर
“पास कर दीजिए वरना ब्रेकअप हो जाएगा” जैसे मैसेज कॉपियों में मिले
स्टेशन से मोबाइल लेकर भागे चोर, पुलिस ने मामला दर्ज किया
US‑Iran Ceasefire के बीच फारस की खाड़ी में भारतीय जहाजों की स्थिति पर नजर
हालात काबू में करने के लिए पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज
खुशखबरी किसानों के लिए: मध्य प्रदेश में फसल ऋण की नई नीति लागू, दो बार की जगह केवल एक बार भुगतान
समय रैना ने इंटरव्यू में बताया शो के पीछे की पूरी कहानी
मध्य प्रदेश में बदलाव: दिवाली तक नए UCC की तैयारी में जुटा गृह विभाग
विकास दर और महंगाई पर गवर्नर का बयान, रेपो रेट में नहीं हुआ बदलाव
रोजाना अप-डाउन करने वाले यात्रियों को बड़ा फायदा
गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में दिख रही कमी
मुस्लिम वोट बैंक पर टकराव: असम और केरल में सियासी समीकरण बदल रहे हैं
सड़क सुरक्षा संकट: इंदौर में लगातार बढ़ते हादसे, 41 लोगों की गई जान