छत्तीसगढ़ को डबल इंजन सरकार का लाभ मिल रहा है: विष्णुदेव साय
बलरामपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गुरुवार को बलरामपुर जिले के ढोढरी कला पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि राज्य को डबल इंजन की सरकार का लाभ मिल रहा है। इससे राज्य का चहुंमुखी विकास हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने 31 मार्च 2026 तक पूरे देश से नक्सलवाद को खत्म करने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि हमारे देश के जवान इस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं और कई नक्सल विरोधी ऑपरेशन को सफलतापूर्वक पूरा कर रहे हैं। नारायणपुर इलाके में अभी भी ऑपरेशन जारी है, जिसमें जवानों ने 27 नक्सलियों को मार गिराया है।
इनमें से कई इनामी भी हैं, इनमें से एक नक्सलियों का महासचिव भी है। हम भारत के जवानों को सलाम करते हैं। जिस तरह से नक्सलवाद के खिलाफ मजबूती से लड़ाई चल रही है, उससे कहा जा सकता है कि 31 मार्च 2026 तक भारत नक्सल मुक्त हो जाएगा। बलरामपुर जिले के ढोढरी कला गांव में खास नजारा देखने को मिला। मुख्यमंत्री ने महुआ के पेड़ की छांव में खाट पर बैठकर बैठक की और ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने पिछले डेढ़ साल में कई वादों को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया है। धान खरीदी, आवास, मूलभूत सुविधाओं जैसे काम भी तेजी से पूरे किए जाएंगे।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से सड़क, पानी और बिजली जैसी समस्याओं को प्राथमिकता देने को कहा। उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़कों को शीघ्र चिन्हित कर निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ मिले, इसके लिए शिविर लगाने को भी कहा है। मुख्यमंत्री ने सुशासन तिहार के तहत हरगवां पंचायत में कुल 111 आवेदनों का शत-प्रतिशत निराकरण किए जाने को प्रशासन की तत्परता और जिम्मेदारी का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य अंतिम व्यक्ति तक शासन और न्याय की पहुंच सुनिश्चित करना है। मुख्यमंत्री ने 10 लाख रुपए की लागत से सीसी रोड निर्माण, सामुदायिक भवन निर्माण, झिकी नाला में पुलिया निर्माण, हैंडपंप और बोरवेल की सुविधा की घोषणा की।
पार्टी में उठे सवाल: हरीश रावत के ‘अवकाश’ पर हरक सिंह रावत का बड़ा बयान
आंधी-बारिश और ओलों का अलर्ट: तेज हवाओं के बीच सुरक्षित रहें
राज्य में कृषि एवं जैव ईंधन के क्षेत्र में ऐतिहासिक कदम
बदलाव की बयार : जहॉ था डर और प्यास वहाँ अब विकास: लखपाल बना नई उम्मीद की मिसाल
हरीश रावत ने तोड़ी चुप्पी: राजनीति पर दिया बड़ा संदेश
भारत के लिए राहत की खबर: रूस ने संकट के बीच किया समर्थन
नवजीवन की ओर बढ़ते कदम
लकड़ी के अवैध परिवहन पर कार्रवाई, पिकअप वाहन जब्त
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व. गुरकीरत सिंह मनोचा के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी
दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी का बड़ा हमला: राघव चड्ढा पर लगाए गंभीर आरोप
पर्यावरण बचाएँ और पुरस्कार जीतें: कचरा बदलें राशन में
उज्जैन प्राचीन काल से है समय गणना और खगोल विज्ञान का वैश्विक केंद्र : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
हरियाणा के पूर्व CM के खिलाफ सभी आरोप कोर्ट ने खारिज किए
ममता बनर्जी का बड़ा बयान: मालदा में बाहरी तत्वों की गुंडागर्दी
चाय बागानों के मजदूरों के मुद्दे पर हेमंत सोरेन ने BJP को घेरा
TMC कार्यालय में जवानों के कैरम खेलने पर गिरी थी गाज
सह-मीडिया प्रभारी पद पर पवन दुबे की नियुक्ति, कार्यकर्ताओं में उत्साह
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने होर्मुज पर सरकार की नीतियों का समर्थन किया
भाजपा ने जारी की 27 प्रत्याशियों की सूची, पूर्व अध्यक्ष अन्नामलाई को नहीं मिला टिकट