इलेक्ट्रॉनिक्स के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की ऊंची उड़ान
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के औद्योगिक विकास की दिशा में एक और बड़ा कदम बढ़ाया है। नवा रायपुर अटल नगर के सेक्टर-22 में ग्रीनफील्ड इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण क्लस्टर के अंतर्गत एक अत्याधुनिक कॉमन फैसिलिटी सेंटर (सीएफसी) की स्थापना की जा रही है। यह सेंटर इलेक्ट्रॉनिक्स के क्षेत्र में काम कर रहे उद्योगों और स्टार्टअप्स के लिए अत्यधिक लाभकारी साबित होगा। यह कॉमन फैसिलिटी सेंटर तकनीकी नवाचार, औद्योगिक सहयोग और रोजगार सृजन का केंद्र बनेगा। यह प्रोजेक्ट, छत्तीसगढ़ को तकनीकी रूप से समृद्ध और आत्मनिर्भर राज्य बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री साय के संकल्प को पूरा करने में मददगार होगा।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी के मार्गदर्शन में यह परियोजना नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण द्वारा विकसित की जा रही है। इसके लिए केंद्र सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा ईएमसी 2.0 योजना के तहत 75 करोड़ रुपये की सहायता प्राप्त हुई है। इसकी कुल लागत 108.43 करोड़ रुपये है, जिसमें राज्य सरकार की भागीदारी 33.43 करोड़ रुपये की होगी।
नवा रायपुर में 3.23 एकड़ भूमि में विकसित यह सेंटर प्रिंटेड सर्किट बोर्ड प्रोटोटाइपिंग, 3डी प्रिंटिंग, ईएमसी टेस्टिंग, पर्यावरण और विश्वसनीयता परीक्षण जैसी आधुनिक तकनीकों से सुसज्जित है। इससे सेमीकंडक्टर, एलईडी लाइटिंग, सोलर चार्ज कंट्रोलर, इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) उपकरण, ऑटोमेशन सॉल्यूशन और एससीएडीए पैनल जैसे उत्पादों के निर्माण में लगे उद्योगों को तकनीकी सहयोग मिलेगा।
मुख्यमंत्री साय का कहना है कि हमारा उद्देश्य केवल उद्योग लगाना नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ के युवाओं को तकनीकी अवसरों से जोड़ना और राज्य को आत्मनिर्भर बनाना है। यह कॉमन फैसिलिटी सेंटर निवेशकों के लिए एक नया अवसर है और यह छत्तीसगढ़ को इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माण के मानचित्र पर प्रमुखता से स्थापित करेगा।
यह सेंटर उन छोटे उद्यमों के लिए भी बेहद उपयोगी है जो अपने उत्पादों की गुणवत्ता जांचना चाहते हैं या नए डिजाइनों पर काम कर रहे हैं। स्टार्टअप्स अपने उत्पादों का परीक्षण कर सकेंगे, नवीन प्रोटोटाइप तैयार कर सकेंगे और तेजी से उत्पादन की दिशा में आगे बढ़ सकेंगे। इससे राज्य में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और उद्योगों को आवश्यक तकनीकी सहयोग मिलेगा। इसके साथ ही राज्य सरकार की औद्योगिक नीति में मिलने वाले प्रोत्साहनों से राज्य में नए निवेश बढ़ेंगे। यह परियोजना छत्तीसगढ़ की औद्योगिक प्रगति में एक नया अध्याय जोड़ेगी और नवा रायपुर को तकनीक के क्षेत्र में एक नई पहचान दिलाएगी।
बगावत भुलाकर भारत ने पड़ोसी देशों को दिया ऊर्जा सुरक्षा का भरोसा
रामायण की गाथा ने बनाए रिकॉर्ड, फिल्मों और सीरियल्स की लंबी सूची
Moon Mission की नई उड़ान: NASA का Artemis II लॉन्च, इंसानों का चांद तक सफर शुरू
राम-हनुमान की झलक से सजा ‘वाल्मीकि रामायण’ का नया पोस्टर
फिल्म ‘वाराणसी’ टीम ने हनुमान जी को किया नमन, शेयर किया संदेश
बिहार: नीतीश कुमार को Z+ सुरक्षा जारी, CM पद त्यागने के बावजूद सुरक्षा कवच बरकरार
महाराष्ट्र में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर, छह की मौत
क्रूरता की हद: फोटोशूट के लिए रंगे हाथी की मौत, विदेशी इन्फ्लुएंसर पर होगी कार्रवाई
आस्था का महोत्सव: राम जन्मभूमि हनुमान मंदिर में ध्वजारोहण, खास मेहमानों को निमंत्रण
हेमा मालिनी ने उठाया मुद्दा: पश्चिम बंगाल में कार्यक्रम स्थल बदलाव को बताया सरकार की लापरवाही
MP की फार्मा इंडस्ट्री संकट में: उत्पादन घटा, दवाइयां हुई महंगी, मिडिल ईस्ट तनाव पड़ा असर
रणबीर कपूर बने राम, रावण की झलक से फिल्म को लेकर बढ़ी उत्सुकता
RTE प्रवेश प्रक्रिया शुरू: पोर्टल पर आज जारी होगी स्कूल आवंटन सूची
केसरिया महल में बाबा रणजीत के दर्शन: इंदौर में जन्मोत्सव पर उमड़ा आस्था का सैलाब
Kerala चुनाव 2026: Revanth Reddy का बड़ा आरोप, BJP–CPI(M) के बीच ‘सीक्रेट डील’
रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, हटिया-लोकमान्य तिलक टर्मिनस समर स्पेशल चलेगी