चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL 2024 से पहले किए बड़े बदलाव
IPL 2024 का आगाज 22 मार्च से होने जा रहा है. पहला मुकाबला पिछले साल खिताबी जीत दर्ज करने वाली चेन्नई सुपर किंग्स और आरसीबी के बीच खेला जाएगा. मेगा इवेंट के लिए सभी टीमों ने अपने खेमें को पूरी तरह से तैयार कर लिया है. चेन्नई की टीम ने पिछले साल की तुलना में आगामी सीजन के लिए बड़े बदलाव किए. चेन्नई ने नीलामी के दौरान 8 खिलाड़ियों को रिलीज किया था. इसके बाद ऑक्शन में 6 प्लेयर्स पर दांव खेला.
स्टोक्स और प्रिटोरियस भी हुए रिलीज
सीएसके ने स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स और ड्वेन प्रिटोरियस समेत 8 खिलाड़ियों को रिलीज किया था. चूंकि अंबाती रायुडू ने पिछले साल अपने संन्यास का ऐलान कर दिया था. जिसके चलते उनका नाम भी इस लिस्ट में शामिल था. न्यूजीलैंड के काइल जेमिन्सन का भी नाम इस लिस्ट में था. 8 खिलाड़ियों को रिलीज करने के बाद ऑक्शन के दौरान चेन्नई ने बड़े खिलाड़ियों पर भी दांव खेला, जिसमें सबसे महंगे डेरिल मिचेल साबित हुए.
मिचेल पर खर्च किए 14 करोड़ रुपये
न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर डेरिल मिचेल अपने हरफनमौला प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं. मिचेल ने वर्ल्ड कप 2023 में बल्ले से दमदार पारियां खेली. वहीं, कई बार गेंद से भी अपनी छाप छोड़ी. उनकी क्षमता को देखते हुए चेन्नई ने मिचेल पर 14 करोड़ रुपये खर्च कर दिए. इसके अलावा टीम इंडिया के ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर और न्यूजीलैंड के युवा ओपनर रचिन रवींद्र पर भी सीएसके ने बड़ा दांव खेला. रचिन पर 1 करोड़ 80 लाख रुपये खर्च किए जबकि शार्दुल को 4 करोड़ रुपये के साथ धोनी की सेना में एंट्री मिली.
IPL 2024 के लिए CSK की पूरी टीम
अजय मंडल, अजिंक्य रहाणे, दीपक चाहर, डेवोन कॉनवे, महेश दीक्षाना, मथीशा पथिराना, मिशेल सेंटनर, मोईन अली, एमएस धोनी (कप्तान), मुकेश चौधरी, निशांत सिंधु, प्रशांत सोलंकी, राजवर्धन हंगरगेकर, रवींद्र जड़ेजा, ऋतुराज गायकवाड़, शेख रशीद, शिवम दुबे, सिमरजीत सिंह, तुषार देशपांडे, डेरिल मिचेल समीर रिजवी, शार्दुल ठाकुर, मुस्ताफिजुर रहमान, रचिन रवींद्र, अविनाश राव अरावली.
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 फ़रवरी 2026)
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की मेहनत को राज्य ने किया पहचान
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
एयर इंडिया पर नियामक की बड़ी कार्रवाई, गड़बड़ी उजागर होने के बाद 1 करोड़ दंड
नगर निगम पर प्रदर्शन, बैरिकेडिंग के बीच कार्यकर्ताओं ने किया हनुमान चालीसा का पाठ
एमपी विधानसभा के बजट सत्र को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड मे, निजी सुरक्षा कर्मियों पर रोक, नए नियम लागू
9 साल की उम्र में आत्मदाह की चेतावनी, सिस्टम पर सवाल
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव और झूठे आरोपों का मामला: रॉयल प्रेस क्लब ने एमपी नगर थाने में दी शिकायत
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
मंत्रालय की सुरक्षा में सेंध? नकली IAS पकड़ाया
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई