चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने हार के बाद कहा.....
चेन्नई सुपरकिंग्स को मंगलवार को आईपीएल 2024 के 39वें मैच में लखनऊ सुपरजायंट्स के हाथों 3 गेंदें शेष रहते 6 विकेट की शिकस्त सहनी पड़ी। सीएसके का अपने होमग्राउंड पर रिकॉर्ड शानदार है, लेकिन एलएसजी ने उसे शिकस्त देकर तगड़ा झटका दिया। चेन्नई के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने हार के लिए ओस को दोषी ठहराया है।
बता दें कि चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में मेजबान टीम ने पहले बल्लेबाजी करके 20 ओवर में 210/4 का स्कोर बनाया। जवाब में एलएसजी ने 19.3 ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया। लखनऊ की यह 8 मैचों में पांचवीं जीत रही और उसके नंबर-4 पर पहुंचकर चेन्नई को पांचवें स्थान पर धकेल दिया।
रुतुराज गायकवाड़ ने क्या कहा
कड़वी दवाई निगलना है, लेकिन अंत में लखनऊ सुपरजायंट्स ने शानदार खेल दिखाया। हम 13वें ओवर तक मैच में बने हुए थे, लेकिन स्टोइनिस की तारीफ करनी होगी कि मैच का रुख बदल दिया। ओस ने बड़ी भूमिका निभाई। ओस ने स्पिनर्स से मैच दूर कर दिया। हम मैच को और गहराई तक ले जाते, लेकिन यह खेल का हिस्सा है। आप अनियंत्रित चीजों को नियंत्रित नहीं कर सकते हैं।
जडेजा पर अटूट विश्वास: गायकवाड़
रुतुराज गायकवाड़ ने मैच के बाद बताया कि रवींद्र जडेजा को नंबर-4 पर बल्लेबाजी के लिए क्यों भेजा और शिवम दुबे की लेट एंट्री क्यों हुई। रुतुराज गायकवाड़ ने कहा, ''हमने पावरप्ले में दूसरा विकेट गंवाया और तब रवींद्र जडेजा बल्लेबाजी करने आए। हमारी प्रक्रिया स्पष्ट है कि जब भी विकेट गिरेगा तो जडेजा बल्लेबाजी करने आएंगे।''
रुतुराज गायकवाड़ ने साथ ही बताया कि 210 रन का स्कोर पर्याप्त क्यों नहीं लगा। सीएसके के कप्तान ने कहा, ''हां, पहले बल्लेबाजी करके हमें इससे बड़े स्कोर की उम्मीद नहीं थी। मुझे कभी नहीं लगा कि यह पर्याप्त स्कोर है। अगर ओस का मसला नहीं होता तो यह स्कोर अच्छा था। लखनऊ को श्रेय देना होगा कि उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की।''
भगवान खुश, भक्त फिट...ये घास चमत्कारी, गणेश जी की प्रिय, सेहत के लिए वरदान
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 फ़रवरी 2026)
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की मेहनत को राज्य ने किया पहचान
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
एयर इंडिया पर नियामक की बड़ी कार्रवाई, गड़बड़ी उजागर होने के बाद 1 करोड़ दंड
नगर निगम पर प्रदर्शन, बैरिकेडिंग के बीच कार्यकर्ताओं ने किया हनुमान चालीसा का पाठ
एमपी विधानसभा के बजट सत्र को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड मे, निजी सुरक्षा कर्मियों पर रोक, नए नियम लागू
9 साल की उम्र में आत्मदाह की चेतावनी, सिस्टम पर सवाल
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव और झूठे आरोपों का मामला: रॉयल प्रेस क्लब ने एमपी नगर थाने में दी शिकायत
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास