चेन्नई सुपर किंग्स ने आरसीबी को 6 विकेट से हराया
आईपीएल 2024 का आगाज चेन्नई सुपर किंग्स ने धमाकेदार जीत के साथ किया है। सीएसके ने एकतरफा मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 6 विकेट से पटखनी दी। आरसीबी से मिले 174 रन के लक्ष्य को चेन्नई ने हंसते-खेलते हुए 18.4 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। आरसीबी का चेपॉक के मैदान पर 16 साल का सूखा खत्म करने का सपना एकबार फिर महज सपना ही बनकर रह गया।
रचिन रविंद्र ने जमाया रंग
174 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की शुरुआत कोई बहुत खास नहीं रही। बतौर कप्तान पहले मैच में रुतुराज गायकवाड़ 15 रन बनाकर चलते बने। इसके बाद अंजिक्य रहाणे के साथ मिलकर रचिन रविंद्र ने सीएसके की पारी को बखूबी संभाला। रचिन ने डेब्यू मुकाबले में अपने तेवर दिखाए और सिर्फ 15 गेंदों पर 37 रन कूटे। अपनी इस पारी के दौरान रचिन ने 3 चौके और इतने ही छक्के जमाए। वहीं, रहाणे ने 19 गेंदों पर 27 रन जड़े। डेरिल मिचेल 22 रन बनाने के बाद कैमरून ग्रीन का शिकार बने।
दुबे-जडेजा की अहम साझेदारी
11 रन के भीतर रहाणे और डेरिल मिचेल का विकेट गंवाकर मुश्किल में दिख रही चेन्नई की पारी को इम्पैक्ट प्लेयर शिवम दुबे और रविंद्र जडेजा ने बखूबी संभाला। दुबे ने सूझबूझ भरी बल्लेबाजी करते हुए 28 गेंदों पर 34 रन कूटे, तो जडेजा ने 17 गेंदों पर 25 रन जड़े। दोनों ही बल्लेबाजों ने अटूट अर्धशतकीय साझेदारी निभाते हुए चेन्नई को इस सीजन की पहली जीत का स्वाद चखाया।
आरसीबी की शुरुआत रही खराब
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी को फाफ डू प्लेसी और विराट कोहली ने सधी हुई शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 41 रन जोड़े। डू प्लेसी 23 गेंदों पर 35 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान के आउट होते ही आरसीबी की पारी बुरी तरह से लड़खड़ाई गई। रजत पाटीदार और ग्लेन मैक्सवेल और बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। वहीं, विराट कोहली भी 20 गेंदों का सामना करने के बाद 21 रन बनाकर चलते बने। कैमरून ग्रीन भी बल्ले से कुछ खास नहीं कर सके और 18 रन ही बना सके।
अनुज-कार्तिक ने मचाया बल्ले से धमाल
78 के स्कोर पर 5 विकेट खोकर मुश्किल में दिख रही आरसीबी की पारी को अनुज रावत और दिनेश कार्तिक ने बखूबी संभाला। दोनों ने छठे विकेट के लिए मिलकर 95 रन की शानदार साझेदारी निभाई। कार्तिक ने 26 गेंदों पर नाबाद 38 रन जड़े, जबकि अनुज ने सिर्फ 25 गेंदों पर 48 रन कूटे।
अनुज-कार्तिक की जोड़ी ने आखिरी के पांच ओवरों में 71 रन कूटे। अंतिम तीन ओवर में आरसीबी की इस जोड़ी ने 41 रन ठोके, जिसके बूते टीम स्कोर बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 173 रन लगाने में सफल रही। गेंदबाजी में सीएसके की ओर से डेब्यू कर रहे मुस्ताफिजुर रहमान ने चार विकेट झटके।
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज
CG News: नक्सलियों से 1100 हथियार बरामद, 532 हुए ढेर, नक्सलवाद को लेकर विजय शर्मा ने गिनाए चौंकाने वाले आंकड़े
Chhattisgarh के आदिवासियों की अनोखी परंपरा, जहां ‘मठ बांधना’ और ‘कड़साल’ के साथ आत्मा को दी जाती है विदाई
हथियार लहराते नजर आए विधायक, ‘धुरंधर’ पर बनी रील से बढ़ा राजनीतिक तापमान
सेप्टिक टैंक से निकली लाश, इंस्टाग्राम दोस्ती बनी मौत की वजह: दो बच्चों के पिता संग रिश्ते का खौफनाक अंजाम
स्मार्ट सिटी का सपना टूटा? करोड़ों के बाद भी अधूरे प्रोजेक्ट
बेटी की मौत का सदमा, पिता ने भी तोड़ा दम; 262 करोड़ रुपये का मुआवजा तय
केंद्र और सीएम के बीच मतभेद? विपक्ष ने साधा निशाना
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
चुनावी तैयारी से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक फैसला
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा