230 रन का पीछा करते हुए सिर्फ 16 रन पर ढेर हुई पूरी टीम
20 ओवर यानी 120 गेंदों का पूरा क्रिकेट मैच, लेकिन 120 गेंदों के मैच में अगर कोई टीम 16 रन पर ढेर हो जाए तो फिर हैरानी तो आपको भी होगी ही। शनिवार यानी 9 मार्च को डरहम बनाम इगल्स के बीच खेले गए जिम्बाब्वे डोमेस्टिक टी20 कम्पिटिशन के फाइनल मुकाबले में डरहम टीम को 213 रन से एकतरफा जीत मिली।
इस मैच में 229 रन का पीछा करने उतरी मशोनलैंड ईगल्स टीम महज 16 रन पर ढेर हो गई। फाइनल मुकाबले में टीम का शर्मनाक प्रदर्शन रहा। इस मैच में टी20 क्रिकेट के इतिहास का तीसरा सबसे कम स्कोर बना।
मशोनलैंड ईगल्स की टीम महज 16 रन पर हुई ढेर
मशोनलैंड ईगल्स की टीम ने टी-20 क्रिकेट में तीसरा सबसे कम स्कोर का रिकॉर्ड बनाया है। 9 मार्च को हरारे में खेले गए जिम्बाब्वे डोमेस्टिक टी20 के फाइनल में डरहम की टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 229 रन बनाए थे। इसके जवाब में ईगल्स की टीम 8.1 ओवर में ही महज 16 रन पर सिमट गई। डरहम की टीम ने फाइनल मुकाबले को 213 रन के बड़े अंतर से जीत लिया। हेडन मस्टर्ड को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला, जिन्होंने नाबाद 46 रन बनाए थे।
5 बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल सके
पहले बैटिंग करते हुए डरहम की टीम की तरफ से विकेटकीपर बल्लेबाज ओली रोबिनसन ने 20 गेंदों का सामना करते हुए 49 रन बनाए। ओली इंग्लैंड बनाम भारत के पांचवें टेस्ट में इंग्लैंड की प्लेइंग-11 में शामिल नहीं थे और वह हरारे में यह फाइनल मैच खेलने पहुंचे। इस मैच में रॉबिनसन ने अपनी पारी में 7 चौके और 3 छक्के लगाए। उनके अलावा बैस डी लीड ने 58 रन की पारी खेली।
हेडन मस्टर्ड के बल्ले से नाबाद 46 रन निकले। इसके जवाब में माशोनलैंड ईगल्स की टीम की शुरुआत खराब रही। दोनों सलामी बल्लेबाज शून्य पर आउट हुए। मैथ्यू वेल्च 1 रन पर पवेलियन लौटे। इसके तरह पूरी टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। ईगल्स टीम के 5 बल्लेबाज शून्य पर आउट हुए। टीम की तरफ से कोई बल्लेबाज 4 रन से ज्यादा रन का स्कोर नहीं बना पाया।
आइल ऑफ मैन के नाम सबसे कम रन का रिकॉर्ड
टी20 क्रिकेट में सबसे कम स्कोर का रिकॉर्ड आइल ऑफ मैन देश के नाम दर्ज है। 26 फरवरी 2023 को स्पेन के खिलाफ 6 टी20 के आखिरी मैच में आइल ऑफ मैन की टीम 8.4 ओवर में सिर्फ 10 रन पर ढेर हो गई थी। इसके जवाब में स्पेन ने 0.2 ओवर में बिना विकेट खोए 13 रन बनाकर मैच जीत लिया था।
आइल ऑफ मैच के बाद दूसरे नंबर पर सिडनी थंडर की टीम का नाम है, जो बिग बैश लीग में एडिलेड स्ट्राइकर्स के खिलाफ 15 रन पर ढेर हो गई थी। टी20 क्रिकेट का तीसरा सबसे कम स्कोर अब Mashonaland Eagles के नाम जुड़ गया। डरहम ने 213 रन से जो जीत हासिल की वह टी20 क्रिकेट के इतिहास में तीसरी सबसे बड़े अंतर से जीत रही।
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज
CG News: नक्सलियों से 1100 हथियार बरामद, 532 हुए ढेर, नक्सलवाद को लेकर विजय शर्मा ने गिनाए चौंकाने वाले आंकड़े
Chhattisgarh के आदिवासियों की अनोखी परंपरा, जहां ‘मठ बांधना’ और ‘कड़साल’ के साथ आत्मा को दी जाती है विदाई
हथियार लहराते नजर आए विधायक, ‘धुरंधर’ पर बनी रील से बढ़ा राजनीतिक तापमान
सेप्टिक टैंक से निकली लाश, इंस्टाग्राम दोस्ती बनी मौत की वजह: दो बच्चों के पिता संग रिश्ते का खौफनाक अंजाम
स्मार्ट सिटी का सपना टूटा? करोड़ों के बाद भी अधूरे प्रोजेक्ट
बेटी की मौत का सदमा, पिता ने भी तोड़ा दम; 262 करोड़ रुपये का मुआवजा तय
केंद्र और सीएम के बीच मतभेद? विपक्ष ने साधा निशाना
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
चुनावी तैयारी से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक फैसला
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा