चार्ली किर्क मर्डर कमेंट से मचा भूचाल, जिमी किमेल शो पर गिरा गाज
मुंबई: अमेरिकी मनोरंजन जगत से एक बड़ी खबर सामने आई है। मशहूर टॉक शो जिमी किमेल लाइव को अचानक ऑफ एयर कर दिया गया है। ये फैसला एबीसी नेटवर्क ने तब लिया जब शो के होस्ट जिमी किमेल ने रिपब्लिकन नेता चार्ली किर्क के संदिग्ध हत्यारे को लेकर विवादित बयान दे दिया। इस कदम ने न केवल मीडिया इंडस्ट्री बल्कि अमेरिकी राजनीति में भी हलचल मचा दी है।
क्या कहा था जिमी किमेल ने?
मामला तब शुरू हुआ जब जिमी किमेल ने अपने शो में चार्ली किर्क के संदिग्ध हत्यारे टायलर रॉबिन्सन पर टिप्पणी की। किमेल ने दावा किया कि रॉबिन्सन पहले ट्रंप समर्थक रिपब्लिकन रहा होगा और ‘मैगा गिरोह’ इस बात को छिपाने की कोशिश कर रहा है। उनकी इस टिप्पणी के तुरंत बाद दक्षिणपंथी समूहों ने उन्हें निशाने पर ले लिया। सोशल मीडिया पर उन्हें कठोर शब्दों में ट्रोल किया गया और यह मामला राजनीतिक रंग ले बैठा।
एफसीसी और नेक्सस्टार की सख्ती
फेडरल कम्युनिकेशन कमीशन (एफसीसी) के अध्यक्ष ब्रेंडन कार ने किमेल के बयान को गलत और घटिया आचरण बताया। उन्होंने संकेत दिया कि अगर एबीसी ने कार्रवाई नहीं की तो उनका प्रसारण लाइसेंस रद्द किया जा सकता है। वहीं, अमेरिका की सबसे बड़ी प्रसारण कंपनियों में शामिल नेक्सस्टार ने भी किमेल की टिप्पणियों पर कड़ी आपत्ति जताते हुए शो का प्रसारण रोकने का ऐलान कर दिया। नेक्सस्टार के अधिकारियों का कहना था कि ऐसी टिप्पणियों को मंच देना समाजहित में उचित नहीं है।
एबीसी नेटवर्क का फैसला
किमेल का शो 2003 से लगातार चल रहा था और डिज्नी के स्वामित्व वाले एबीसी नेटवर्क का प्रमुख कार्यक्रम माना जाता था। लेकिन विवाद गहराने के बाद एबीसी ने आधिकारिक रूप से घोषणा कर दी कि जिमी किमेल लाइव को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किया जा रहा है। हालांकि चैनल की ओर से यह साफ नहीं किया गया कि शो दोबारा कब या फिर होगा भी या नहीं।
ट्रंप ने शो बंद होने पर दी प्रतिक्रिया
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस फैसले का स्वागत किया। अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उन्होंने लिखा कि यह अमेरिका के लिए बड़ी जीत है। ट्रंप ने किमेल की काबिलियत पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि शो की रेटिंग्स लंबे समय से गिर रही थीं और अब इसका बंद होना तय था। उन्होंने आगे यह भी संकेत दिया कि अन्य लेट नाइट होस्ट्स पर भी कड़ी नजर रखी जानी चाहिए।
हत्या और आरोपी का पूरा मामला
बता दें चार्ली किर्क की 10 सितंबर को यूटा वैली यूनिवर्सिटी में एक बहस के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना ने पूरे देश को हिला दिया। पुलिस ने तीन दिन बाद 22 वर्षीय टायलर रॉबिन्सन को गिरफ्तार किया। बताया गया कि रॉबिन्सन पहले कट्टरपंथी दक्षिणपंथी विचारधारा से जुड़ा था, लेकिन बाद में उसने प्रगतिशील सोच अपनाई और किर्क की नीतियों से बेहद नाराज था।
ममता बनर्जी का बड़ा बयान: जांच एजेंसी की कार्रवाई पर उठाए सवाल
वैश्विक अलर्ट, 23 देशों में नया कोरोना स्ट्रेन फैल चुका
CMHO की बढ़ी मुश्किलें, फर्जी भुगतान का मामला उजागर
IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की ओपनिंग स्ट्रेटेजी पर सवाल
विजय का मेगा प्लान: पुदुचेरी में फ्री बिजली और 25 लाख बीमा देने का वादा
अमेरिका के भारी हमलों के बावजूद ईरान की मजबूती बरकरार, क्या है राज?
पति-पत्नी के झगड़े में खतरनाक मोड़, बेटियों ने दिखाई बहादुरी
बंगाल में भाजपा का बड़ा दांव: सत्ता मिली तो ‘जिहाद’ मामलों पर कड़ा एक्शन
भोपाल में चंदन रॉय का सम्मान, एलुमनी ऑफ द ईयर अवॉर्ड से नवाजे गए
Delhi में व्यापारियों को झटका, PNG कनेक्शन के लिए आवेदन जरूरी
चप्पल काटकर मोबाइल छिपाया, गार्ड ने पकड़ा छात्र
‘ईसाई समुदाय के खिलाफ कानून’: FCRA संशोधन पर सतीशन का हमला
अंतरिक्ष से अद्भुत नज़ारा: Artemis II ने रचा नया इतिहास
वोटिंग से पहले नियम कड़े: सियासी दलों को विज्ञापन के लिए लेनी होगी अनुमति
India ने खबरों को बताया बेबुनियाद, सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित
पंजाब किंग्स ने हराया, चेन्नई ने बनाया खराब रिकॉर्ड
दीक्षांत समारोह में विदेश मंत्री का बड़ा बयान, युवाओं को दी सफलता की कुंजी
मालदा घेराव मामले में सियासत तेज: माकपा ने अपने रुख का किया बचाव
‘मुस्लिम विरोधी’ बयान पर सियासत गरमाई: पलानीस्वामी ने स्टालिन को दिया जवाब
होर्मुज बंद होने का असर कम करने की तैयारी: खाड़ी देशों की नई ऊर्जा योजना