चंदा पटेल ने की एरोल मस्क से व्यक्तिगत मुलाकात
मुंबई । दुनिया के मशहूर उद्योगपति एलन मस्क के पिता एरोल मस्क से बॉलीवुड फिल्म निर्माता चंदा पटेल ने मुलाकात की। चंदा पटेल की यह मुलाकात दिल्ली के प्रतिष्ठित ताज होटल में हुई। चंदा पटेल ऐसी पहली भारतीय फिल्म निर्माता बन गईं, जिन्होंने एरोल मस्क से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की।
इस मौके पर दोनों के बीच फिल्म निर्माण, बॉलीवुड की वैश्विक पहुंच और भविष्य में संभावित सहयोग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर बातचीत हुई। चंदा पटेल हाल ही में 78वें कान फिल्म फेस्टिवल में अपनी फिल्म ‘तेरा मेरा नाता’ का पोस्टर लॉन्च कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुकी हैं। फ्रांस से लौटने के बाद वह भारत में फिल्म का प्रचार कर रही हैं और अब वह अंतरराष्ट्रीय सहयोग के नए अवसरों को तलाश रही हैं। एरोल मस्क से हुई यह मुलाकात उसी दिशा में एक बड़ी पहल के रूप में देखी जा रही है। बैठक के दौरान एरोल मस्क ने भारतीय सिनेमा की भव्यता, रचनात्मकता और इसकी तेजी से बढ़ती वैश्विक पहचान पर गहरी रुचि दिखाई। उन्होंने कहा कि बॉलीवुड की कहानियां, संगीत और दृश्यात्मक शैली न केवल मनोरंजन प्रदान करती हैं, बल्कि वैश्विक दर्शकों को भी सांस्कृतिक रूप से जोड़ती हैं।
वहीं, चंदा पटेल ने भारतीय सिनेमा की बदलती धारा, तकनीकी नवाचारों और नई पीढ़ी के फिल्म निर्माताओं की सोच को सामने रखा। चंदा पटेल ने कहा, “एरोल मस्क से मिलना मेरे लिए एक अविस्मरणीय अनुभव रहा। हमारी बातचीत बेहद प्रेरणादायक थी, जहां हमने कहानी कहने की ताकत, भावनाओं की वैश्विक भाषा और भारतीय सिनेमा के प्रभाव पर चर्चा की।” अब जब उनकी फिल्म ‘तेरा मेरा नाता’ पहले से ही सुर्खियों में है, यह मुलाकात उनके करियर के लिए एक और महत्वपूर्ण मील का पत्थर बन गई है।
छोटे बच्चों में कब्ज के कारण और आसान घरेलू उपाय
भीषण गर्मी में कारगर है ये एक शरबत, जानें बनाने का तरीका
तेलंगाना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: पवन खेड़ा को मिली 7 दिन की अग्रिम जमानत
नए सत्र में बड़ा कदम: 68 कॉलेजों में AI सर्टिफिकेट कोर्स शुरू, 2000 छात्रों को मिलेगा प्रशिक्षण
गगनयान की बड़ी सफलता: क्रू मॉड्यूल लैंडिंग के बाद वैज्ञानिकों के चेहरे खिले
जिंदगी में प्यार की कमी बढ़ा सकती है कैंसर का जोखिम, अध्ययन का खुलासा
40 के बाद महिलाओं की सेहत का कैसे रखें ख्याल
शादी में हर्ष फायरिंग बनी आफत, दूल्हे राजा गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद
कागजों में ही दिखाया गया निर्माण कार्य, जमीनी हकीकत अलग
बीजेपी का बड़ा ऐलान: 7वें वेतन आयोग लागू करने समेत बंगाल में हर महीने 3 हजार रुपये तक राहत की घोषणा
बुजुर्गों की आड़ में तस्करी, स्टेशन पर पुलिस ने किया पर्दाफाश
गलत समय पर खाया खीरा बन सकता है नुकसान की वजह
सुप्रीम कोर्ट का कड़ा रुख: अवैध रेत खनन हिंसा पर सुनवाई, फॉरेस्ट गार्ड हत्या केस में अगली तारीख 13
फसल के साथ पशुपालन, बागवानी और मत्स्य पालन पर जोर
जमीन विवाद में चली गोली, 10 बदमाशों ने व्यक्ति को किया गंभीर घायल
यात्रियों की परेशानी खत्म, 14 ट्रेनों का संचालन बहाल
ऐतिहासिक पल: नीतीश कुमार को मिली राज्यसभा सदस्यता, सीपी राधाकृष्णन ने कराई शपथ ग्रहण