Champions Trophy 2025: हाइब्रिड मॉडल को मिली मंजूरी, PCB की मांग को किया रिजेक्ट
Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन अगले साल फरवरी-मार्च के महीने होना है, लेकिन ये टूर्नामेंट किस देश में खेला जाएगा, इसके बारे में अभी तक कुछ भी तय नहीं हुआ है। इस टूर्नामेंट की मेजबानी पाकिस्तान के पास है, लेकिन बीसीसीआई ने भारतीय टीम के पाकिस्तान जाने से साफ इनकार कर रखा है।
बीसीसीआई का कहना है कि टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल पर हो, लेकिन पीसीबी इस बात के लिए राजी नहीं हैं। पीसीबी ने हाइब्रिड मॉडल को अपनाने के लिए भारत के आगे डिमांड रखी है।
पीसीबी का कहना है कि चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी वह तभी स्वीकार करेंगे जब बोर्ड इस बात पर सहमत हो कि फ्यूचर में सभी आईसीसी टूर्नामेंट इसी प्रणाली के आधार पर होंगे और पाकिस्तान अपने मैच खेलने के लिए भारत नहीं जाएगा, उसमें ये कहा गया है कि पीसीबी की ये डिमांड रद्द होने वाली है। आज यानी 5 नवंबर को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी को लेकर बहुप्रतीक्षित बैठक है, जिसमें हाइब्रिड मॉडल को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) द्वारा स्वीकार किए जाने की पूरी तैयारी है।
Champions Trophy 2025 के लिए आज ICC की बोर्ड मीटिंग
दरअसल, ICC बोर्ड की बैठक में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी को लेकर सभी विवाद खत्म हो सकते हैं। बैठक यूएई समय के अनुसार दोपहर 3:30 बजे (भारतीय समय शाम 5 बजे) होगी और आईसीसी के नए अध्यक्ष जय शाह इसकी अध्यक्षता करेंगे।
Champions Trophy 2025: यूएई में खेले जा सकते हैं मैच?
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को Champions Trophy 2025 की मेजबानी के लिए दूसरे स्थान के रूप में चुना जा सकता है, जहां भारत के सभी तीन लीग मैचों और दो नॉकआउट मैचों। यूएई एक सेमीफाइनल और फाइनल की मेजबान भी करेगा। पीसीबी ने कथित तौर पर पांच मैचों को स्थानांतरित करने के लिए मुआवजे की मांग की है और इस मांग का विरोध होने की उम्मीदें नहीं है।
वहीं, पीसीबी ने जोर देकर कहा कि आईसीसी को उनके, भारत और एक और देश को शामिल करते हुए एक ट्राई सारीज खिलानी चाहिए, लेकिन आईसीसी और बीसीसीआई इस विचार का विरोध कर रहे हैं और उम्मीद है कि इसे आज मीटिंग में खारिज कर दिया जाएगा।
पीसीबी की एक और मांग थी कि भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में न रखा जाए ताकि पाकिस्तान अपने सभी लीग मैच घर पर खेल सके। लेकिन यह आईसीसी स्वीकार नहीं कर सकती, क्योंकि भारत-पाकिस्तान का खेल विश्व क्रिकेट में सबसे बड़ी कमाई करने वाला है और यहां तक कि प्रसारकों को भी इस विचार का विरोध करने की उम्मीद है।
गुजरात में समुद्री रास्ते से तस्करी नाकाम, पोरबंदर के पास भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद
नए जिलों में अधिकारियों की तैनाती, प्रशासनिक फेरबदल
मध्य प्रदेश बजट से आदिवासी समाज को उम्मीदें, लेकिन कुपोषण खत्म करने की चुनौती बरकरार
तमिलनाडु बीजेपी प्रमुख ने तृषा को लेकर की विवादित टिप्पणी, विवाद बढ़ने पर मांगी माफी
अनुप्रिया पटेल का बयान: AI डॉक्टरों की जगह नहीं, उन्हें सपोर्ट करने के लिए बना
प्रदर्शन के दौरान विवादित नारे, सवर्ण समाज ने जताई आपत्ति
MP बोर्ड 10वीं पेपर लीक मामला: शिक्षक ने व्हाट्सएप स्टेटस पर डाला प्रश्नपत्र, मचा हड़कंप
नरेंद्र मोदी से मिले ग्रैंड मुफ्ती शेख अबूबक्र, केरल चुनाव से पहले बढ़ी सियासी हलचल
बुर्का पहनकर कांवड़ लाने का मामला गरमाया, मौलाना का एतराज; महिला बोली-मन्नत पूरी होने पर उठाया कदम
अपने ही विभाग के चौकीदार से घूस लेते रंगे हाथों पकड़े गए अधिकारी
कैलाश विजयवर्गीय का बयान चर्चा में: “सारे कुत्तों से मुझे ही निपटना पड़ता है”, मौत का आंकड़ा शून्य बताया
मध्य प्रदेश का आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 पेश, प्रति व्यक्ति आय में दर्ज की गई बढ़ोतरी
भारतीय जनता पार्टी का तंज: “असफल वंशज पर न नेताओं को भरोसा, न सहयोगियों को”, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पर निशाना
अब तक छह टीमें सुपर-आठ में, बचे दो स्थानों के लिए छह देशों में जंग; ये आठ रेस से बाहर
भारत-फ्रांस संबंधों पर पीएम मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों का बयान, सहयोग के नए अध्याय का संकेत
रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में नया अपडेट, पांच आरोपियों की पुलिस कस्टडी बढ़ाई गई; जानें कहां तक आगे बढ़ी जांच?
‘तुगलकी आयोग’ बयान से गरमाई राजनीति