इस तारीख को जारी हो सकते हैं सीजी बोर्ड 10वीं, 12वीं के रिजल्ट
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे जारी करने के लिए निर्वाचन आयोग से पत्र लिखकर अनुमति मांगी है। संभवत: परीक्षा परिणाम आठ मई को जारी हो सकता है। क्योंकि छत्तीसगढ़ में सात मई को लोकसभा चुनाव का मतदान कार्य पूरा हो जाएगा। ऐसे में छात्र अपने परिणाम जल्द ही छत्तीसगढ़ बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgbse nic in के साथ एनआइसी की वेबसाइट results.cg.nic.in पर देख सकते हैं।
छत्तीसगढ़ बोर्ड के अधिकारियों के मुताबिक मई के पहले सप्ताह में अंकसूची बनाने का कार्य पूरा हो जाएगा। अभी अंकसूची बनाने का कार्य 80 प्रतिशत हो गया है। गौरतलब है कि 10वीं और 12वीं की परीक्षा देने वाले छह लाख से अधिक छात्र-छात्राओं को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है।
10वीं और 12वीं बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा
10वीं और 12वीं बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा हो गया है। अधिकारी माशिमं के गुप्त कक्ष में कम्प्यूटर से अंकसूची बनाने में जुटे हैं। इस वर्ष मूल्यांकन के लिए छत्तीसगढ़ में 36 केंद्र बनाए गए थे, जहां 18 हजार शिक्षकों ने उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की। 23 मार्च को परीक्षा समाप्त होने के बाद उत्तर पुस्तिकाओं को जांचने का कार्य शुरू किया गया, जो 16 अप्रैल को पूरा हो गया।
10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा में बालिकाओं की संख्या अधिक
वर्ष 2023-24 में 10वीं और 12वीं की परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों में बालिकाओं की संख्या अधिक है। 10वीं की परीक्षा में 1,58,246 बालक शामिल हुए और बालिकाओं की संख्या 1,87,275 रही। वहीं 12वीं की परीक्षा में 1,14,564 बालक शामिल हुए और बालिकाओं की संख्या 1,46,455 रही।
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की सचिव पुष्पा साहू ने कहा, 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षाओं की अंकसूची बनाने का कार्य जारी है। हालांकि परिणाम जारी करने के लिए निर्वाचन आयोग से अनुमति मांगी गई है। हमारा प्रयास है कि परीक्षाओं के परिणाम जल्द ही जारी हो जाएं।
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा
निर्माणाधीन मेट्रो साइट पर बड़ा हादसा, कई गाड़ियां चपेट में
वंदे मातरम विवाद गरमाया: उज्जैन इमाम बोले– ‘हिंदू और गैर-हिंदू स्कूलों से लें विदाई’
बाजार में प्रतिस्पर्धा को बढ़ाने के लिए क्या है सेबी की तैयारी, पांडे बोले अनुपालन का बोझ करना होगा कम
मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में छात्रा की मौत पर बवाल, पुलिस से छात्रों की झड़प
ट्रेडिंग कारोबारी से लूट मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी पुलिस जवानों को नौकरी से किया बर्खास्त
CG High Court: 38 साल पुराने दवा प्रकरण में राज्य सरकार की अपील खारिज, आरोपियों के बरी होने को हाई कोर्ट ने माना सही
Dhamtari Accident: कोबरा बटालियन के 4 जवानों की दर्दनाक मौत
10 साल पुराने मामले में फंसे एक्टर धनुष, मिला 20 करोड़ का लीगल नोटिस, क्या है आरोप?