CDS चौहान ने साइबर जगत के अभियानों के लिए जारी किया संयुक्त सिद्धांत, कमांडरों का करेगा मार्गदर्शन
नई दिल्ली । चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने मंगलवार को साइबर जगत के अभियानों के संचालन में कमांडरों का मार्गदर्शन करने वाला संयुक्त सिद्धांत (डॉक्टरीन) जारी किया। यह सिद्धांत एक ऐसा महत्वपूर्ण दस्तावेज है जो मौजूदा जटिल सैन्य अभियानों के इतर साइबर जगत के संचालन में कमांडरों, कर्मचारियों और पेशेवरों का मार्गदर्शन करेगा। यह तीनों सेनाओं के एकीकरण को बढ़ावा देने वाला एक महत्वपूर्ण कदम होगा। यह सिद्धांत साइबर जगत के सैन्य पहलुओं को समझने पर जोर देता है। इसके अलावा, यह योजना बनाने और वांछित लक्ष्यों को हासिल करने में सेना को वैचारिक मार्गदर्शन प्रदान करता है। यह दस्तावेज ऐसे समय में जारी किया गया है, जब सरकार देश की सैन्य ताकत को मजबूत करने के लिए थिएटर कमान शुरू करने पर विचार कर रही है।जनरल चौहान ने चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी (सीओएससी) की बैठक के दौरान साइबर जगत के संचालन के लिए संयुक्त सिद्धांत जारी किया। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि यह सिद्धांत कमांडरों को आज के जटिल सैन्य अभियानों के माहौल में साइबर जगत का संचालन करने में मार्गदर्शन देगा।
मंत्रालय ने कहा कि साइबर जगत के संचालन के लिए संयुक्त सिद्धांत प्रक्रिया को गति देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। थल, समुद्र और वायु सहित युद्ध के पारंपरिक क्षेत्रों के अलावा साइबर जगत आधुनिक युद्ध में एख महत्वपूर्ण और चुनौतीपूर्ण क्षेत्र के रूप में उभरा है। इसने आगे कहा कि थल, समुद्र और वायु क्षेत्र की क्षेत्रीय सीमाओं के विपरीत साइबर जगत एक वैश्विक साझा क्षेत्र है। इसलिए इसकी साझी संप्रभुता है। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि साइबर जगत में शत्रुतापूर्ण कार्रवाई देश की अर्थव्यस्था, सामंजस्य, सियासी फैसलों और राष्ट्र की खुद की रक्षा करने की क्षमता को प्रभावित कर सकती है। इसने आगे कहा कि साइबर जगत में अभियानों को राष्ट्रीय सुरक्षा के ताने-बाने में ढालने की जरूरत है।
किसानों के लिए बड़ी पहल: हर खेत को मिलेगा अपना ‘आधार’, रिकॉर्ड होगा पूरी तरह डिजिटल
उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, लाखों भक्तों ने किए बाबा महाकाल के दर्शन
घाटी में सख्ती बढ़ी: सुरक्षा एजेंसियों का बड़ा एक्शन, वांछित आतंकियों के पोस्टर जारी
एमपी के अशोकनगर में दुखद घटना, पूर्व MLA जजपाल जज्जी के भांजे ने की आत्महत्या
ISRO का निसार उपग्रह करेगा किसानों की बड़ी मदद… मिलेगी मिट्टी की नमी की सटीक जानकारी
चांदी के नंदी पर बिराजे शिव, मोहन यादव ने खींचा रथ, शिवराज भी पहुंचे बड़वाले मंदिर
महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख ने शिवाजी महाराज से की टीपू सुल्तान की तुलना, भाजपा और हिंदूवादी संगठन भड़क उठे
CG News: 5वीं-8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा में छात्रों को नहीं किया जाएगा फेल, मुख्य परीक्षा में असफलता मिलने पर मिलेगा पूरक परीक्षा का मौका
रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार
आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
मजबूत समाज के निर्माण से ही समृद्ध और सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
रायपुर को शहरी बाढ़ के खतरे से सुरक्षित करने की दिशा में सांसद बृजमोहन अग्रवाल की बड़ी पहल
छत्तीसगढ़ भाजपा की बड़ी बैठक कल,नई टीम के गठन के बाद पहली अहम बैठक
मालवा में बनने जा रहा शिव का तीसरा लोक, विरुपाक्ष महादेव के भूल भुलैया वाले मंदिर का बदलेगा स्वरूप
Durg News: 27 साल के CISF जवान ने लगाई फांसी, शव के पास पेपर पर लिखा मिला भाई का नाम और नंबर
तारिक रहमान के शपथ समारोह में शामिल नहीं होंगे PM मोदी? 17 फरवरी को मुंबई में इमैनुएल मैक्रों के साथ मीटिंग फिक्स
CG News: अब इस जिले में धर्मांतरित महिला के शव दफनाने पर मचा बवाल! परिवार ने किया घर वापसी का ऐलान, फोर्स तैनात
भारत-पाक मुकाबले से पहले उज्जैन में हवन-पूजन, टीम इंडिया की जीत के लिए 50 पुजारियों ने की विशेष प्रार्थना
Indian Student Death: अमेरिका में भारतीय छात्र का मिला शव, 6 दिन पहले हुआ था लापता
महाकाल जैसे दिखते हैं शिवपुर के बाबा स्वयंभू, महाशिवरात्रि पर हजारों श्रद्धालु कर रहे पूजा