फाउंड्री के डीजीएम पर CBI की शिकंजा कसने की कार्रवाई
जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में स्थित ग्रे आयरन फॉउंड्री पर सीबीआई ने छापेमारी की कार्रवाई की। इस कार्रवाई में CBI की टीम को कई आपत्तिजनक दस्तावेज मिले हैं और कई डिजिटल साक्ष्य भी बरामद किए गए हैं। CBI ने डिप्टी जनरल मैनेजर दीपक लांबा को हिरासत में लिया है। लांबा पर नागपुर की अंबाझरी फैक्ट्री में रहते हुए भ्रष्टाचार करने का आरोप है। फैक्ट्री में गड़बड़ी को लेकर पूछताछ की जा रही है, ग्रे आयरन फॉउंड्री, ऑर्डनेंस फैक्ट्री की एक यूनिट है।
डीजीएम को दिल्ली ले गई CBI
बुधवार यानी 3 सितंबर को ग्रे आयरन फॉउंड्री पर सीबीआई ने छापा मारा। इस कार्रवाई में सीबीआई ने डीजीएम को हिरासत में लिया और दिल्ली ले गई, डीजीएम पर आरोप है कि नागपुर की ऑर्डनेंस फैक्ट्री में पोस्टिंग के दौरान उसने घोटाला किया है। सीबीआई ने कई गोपनीय दस्तावेज बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि जहां-जहां लांबा की पोस्टिंग रही, वहां-वहां उसने पद का गलत इस्तेमाल किया।
25 अगस्त को दर्ज की गई थी FIR
नागपुर की यंत्र इंडिया लिमिटेड (YIL) के डिप्टी चीफ सतर्कता अधिकारी डीकेटी गुप्ता ने CBI से शिकायत की थी। इसमें दीपक लांबा के अंबाझरी स्थित ऑर्डनेंस फैक्ट्री में रहते हुए पद का गलत इस्तेमाल करने और वित्तीय गड़बड़ी का आरोप है। इस मामले में दीपक लांबा समेत इंजीनियरिंग एंड इंडस्ट्रियल सर्विसेज और संचालक मोहित ठोलिया पर 25 अगस्त को एफआईआर दर्ज कराई गई।
क्या है पूरा मामला?
नागपुर की अंबाझरी फैक्ट्री में डीजीएम रहते हुए दीपक लांबा ने एक प्रोपराइटरशिप फर्म बनाई थी। इस फर्म का नाम ऑटोमेशन इंजीनियरिंग एंड इंडस्ट्रियल सर्विसेज रखा गया, इसका संचालक मोहित ठोलिया है। बताया जा रहा है कि मोहित ठोलिया, दीपक का चचेरा भाई है। निजी फर्म के बैंक खातों की जांच हुई तो पता चला कि लांबा और उसके परिवार के बैंक खातों में लेनदेन हुआ है। इसमें उसकी पत्नी, भाई, बहन और मां भी शामिल हैं, इन सभी में संदिग्ध लेनदेन और वित्तीय गड़बड़ी सामने आई है।
तेजस प्रोजेक्ट पर महायुद्ध का असर: इंजन और रडार की आपूर्ति में कमी
अमेरिका ने चेताया ईरान को, कहा- समझौता करो वरना बड़े हमले होंगे
BJP की नई सूची जारी: बंगाल चुनाव में उम्मीदवारों में फेरबदल
जनहित योजनाओं में अड़ंगा: नगर का आक्रोश अब देश की राजधानी तक पहुंचा
सियासी बयानबाज़ी तेज: अमित शाह ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
25 नक्सलियों ने सरेंडर किया, हथियार और कीमती सामान के साथ
सख्त सजा: नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल कैद और जुर्माना
Mohan Yadav ने कार्यक्रम में निवेश को लेकर बड़ा बयान दिया
MP सरकार ने बढ़ाए दूध के रेट, जानें अपने इलाके का नया प्राइस
दिल्ली और कोलकाता जाने की नई सुविधा, अंबिकापुर एयरपोर्ट अपडेट
चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक दांव: लिएंडर पेस ने थामा बीजेपी का दामन
बिना वैकल्पिक व्यवस्था बस्ती हटाने पर कड़ी आपत्ति जताई
टीचर्स एसोसिएशन ने मांगी उच्च स्तरीय जांच, सवाल उठे पेपर की समानता पर
डिलीवरी के दौरान अचानक तीसरे बच्चे के जन्म से सभी चौंक गए
काशी में एमपी-यूपी समन्वय: सीएम मोहन यादव ने तीर्थ प्रबंधन प्रणाली का लिया जायजा
भवानीपुर में सियासी जंग: बंगाल चुनाव में बीजेपी का रणनीतिक कदम
CSK के लिए शुरुआती झटका, पहले मैच में दिखी टीम की कमजोरी
सरेंडर नक्सली चुनाव लड़ सकते हैं? पर्यटन मंत्री अग्रवाल का रुख साफ