नीट यूजी केस में सीबीआई ने सौंपी स्टेटस रिपोर्ट
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने नीट यूजी मामले पर गुरुवार को होने वाली सुनवाई टाल दी है। अब सुप्रीम कोर्ट 18 जुलाई को इस मामले पर सुनवाई करेगा। इससे पहले बुधवार को केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने नीट यूजी पेपर लीक मामले पर अपनी स्टेटस रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट को सौंपी। मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ मेडिकल की प्रवेश परीक्षा नीट यूजी के कथित लीक मामले पर अहम फैसला सुना सकती है। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट कई याचिकाओं पर सुनवाई कर रहा है, जिनमें नीट यूजी परीक्षा फिर से कराने की मांग की गई है। बीती 8 जुलाई को हुई सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान माना था कि नीट यूजी परीक्षा की सत्यनिष्ठा से समझौता हुआ है। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में नीट परीक्षा कराने वाली एजेंसी एनटीए और केंद्र सरकार से हलफनामा दायर करने को कहा। साथ ही सीबीआई से भी स्टेटस रिपोर्ट मांगी थी, जिसे सीबीआई द्वारा सुप्रीम कोर्ट को बंद लिफाफे में सौंप दिया गया है। केंद्र सरकार ने 10 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में दिए हलफनामे में बताया कि उन्होंने आईआईटी मद्रास से नीट यूजी परीक्षा में हुई कथित अनियमितता की जांच करने की अपील की है। हालांकि केंद्र सरकार ने कहा कि नीट यूजी का बड़े पैमाने पर पेपर लीक होने के सबूत नहीं मिले हैं।
IAS अफसर की तीसरी शादी चर्चा में, पहली दो पत्नियां भी हैं प्रशासनिक सेवा में कलेक्टर
ममता बनर्जी ने तारिक भाई को भेजा फूल और मिठाइयां, रमजान की अग्रिम मुबारकबाद
महात्मा मंदिर में अमित शाह का बड़ा ऐलान, अब राशन वितरण होगा पूरी तरह डिजिटल और पारदर्शी
बैतूल का छोटा महादेव मंदिर, नीचे गुफा में विराजे हैं भोलेनाथ, ऊपर से निकलती है नदी की जलधारा
पहले बल्ला फिर गेंद का धमाका, पाकिस्तान पर 61 रन की जीत के साथ भारत सुपर-8 में
टीपू सुल्तान पर सियासत तेज: अंगूठी, इतिहास और विरासत को लेकर बयानबाज़ी, ओवैसी की एंट्री से विवाद गहराया
नकली आरटीओ ई-चालान एपीके से बैंक खाते साफ! सूरत में जामताड़ा गैंग के तीन सदस्य गिरफ्तार
विधानसभा सत्र का आगाज़ आज, आधा दर्जन विधेयकों पर होगी चर्चा; 18 फरवरी को बजट पेश
महाशिवरात्रि पर भारत की जीत, बृजमोहन अग्रवाल ने दी बधाई
जांजगीर-चांपा में युवक की हत्या का खुलासा, 2 गिरफ्तार
रायगढ़ में हाथियों का हमला, धान खरीदी केंद्र में भारी नुकसान