बुरहानपुर गौशाला में आग से मवेशियों की मौत, प्रशासन ने जांच शुरू की
बुरहानपुर: जिले में ग्राम मोहम्मदपुरा क्षेत्र के महाजन कॉलोनी में स्थित मवेशियों के बाड़े में अचानक भीषण आग लग गई. देखते ही देखते आग इतनी भड़क उठी, कि आग की चपेट में आने से 20 से ज्यादा मवेशियों की दर्दनाक मौत हो गई. जबकि 10 से ज्यादा मवेशी बुरी तरह झुलस गए. आग की लपटें देख क्षेत्र में हड़कंप मच गया. इसके बाद स्थानीय लोगों ने बाल्टियों से पानी डालकर आग पर काबू पाने की कोशिश की. लेकिन आग अधिक भड़क गई.
इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने नगर निगम के फायर स्टेशन में आग की सूचना दी. सूचना पाकर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई. करीब 3 दमकल की गाड़ियों से डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, जानकारी के मुताबिक आग लगने का कारण अज्ञात है.
गौशाला में भड़की आग
जानकारी के मुताबिक, रविवार दोपहर 2 से 3 बजे के बीच अज्ञात कारणों से बाड़े से धुआं उठा, धुंआ उठता देख मौके पर लोगों की भीड़ लग गई, लेकिन धुंआ आग में तब्दील हो गया. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया गौशाला में सुखा चारा रखा था, जिसके कारण आग फैल गई, आग इतनी अधिक फैल चुकी थी, कि उसपर काबू पाने में पसीने छूट गए. हालांकि नगर निगम के दमकल कर्मियों ने डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया. लेकिन इस घटना में 20 से ज्यादा मवेशियों की मौत हो गई. वही 10 से ज्यादा मवेशी बुरी तरह झुलसे हैं, फिलहाल पशु चिकित्सकों ने घायल मवेशियों इलाज शुरू कर दिया है.
विधायक अर्चना चिटनिस ने किया निरीक्षण
जैसे ही इस अग्निकांड की सूचना क्षेत्रीय विधायक अर्चना चिटनिस को मिली तो उन्होंने रविवार रात घटनास्थल का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवारों से मिलकर उनके हाल चाल जाने और हादसे की जानकारी जुटाई. विधायक ने पीड़ित परिजनों को हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिया है. इस दौरान कलेक्टर हर्ष सिंह, एसडीएम पल्लवी पौराणिक, तहसीलदार प्रवीण ओहरिया सहित प्रशासनिक अफसरों की टीम मौजूद थी. विधायक अर्चना चिटनिस ने कहा, ''गौशाला में आग लगने की सूचना पर मौके पर पहुंचे थे. आगजनी में 20 मवेशियों की मौत हुई है. पीड़ित परिवार की हरसंभव मदद की जाएगी.''
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (16 फ़रवरी 2026)
श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र है बाबा धाम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 का भव्य समापन
सरगुजा ओलंपिक के जिला स्तरीय आयोजनों में 10,577 खिलाड़ियों ने की भागीदारी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना
लोकसंगीत और बॉलीवुड सुरों से सजा मैनपाट महोत्सव का दूसरा दिन
सुकमा कलेक्टर ने दोरनापाल में योजनाओं की स्थिति देखी
मधुमक्खी पालन से स्व-सहायता समूह की आय में वृद्धि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया
आतंकी गतिविधियों के शक में 21 स्थानों पर तलाशी, ATS की समन्वित कार्रवाई
रेल में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़, अटेंडेंट की मदद से ले जाए जा रहे थे 311 कछुए
कृषक ग्राम सभाओं में किसानों को दी जा रही है उन्नत खेती की जानकारी
ट्रांसमिशन लाइन के प्रतिबंधित कॉरिडोर में मानव जीवन के लिए घातक निर्माण हटाए
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने ढेरा में विश्वेश्वरनाथ मंदिर में किया भगवान शिव का अभिषेक
सम्राट विक्रमादित्य की नगरी उज्जैनी बना रही है नए कीर्तिमान: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बच्चों की डिजिटल सुरक्षा पर जोर: केरल सरकार 6 लाख पेरेंट्स को सिखाएगी AI
आगर मालवा में अफवाह ने भड़काई हिंसा, बच्चा चोरी के शक में महिला से मारपीट
सुरक्षा को नई ताकत: मेरठ में तैयार होगा देश का पहला ड्रोन रनवे
एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव के हेलीकॉप्टर में तकनीकी गड़बड़ी, पायलट की सूझबूझ से सुरक्षित लैंडिंग
किसानों के लिए बड़ी पहल: हर खेत को मिलेगा अपना ‘आधार’, रिकॉर्ड होगा पूरी तरह डिजिटल