जाति प्रमाण पत्र विवाद ने पकड़ा तूल: कांग्रेस पार्षद और महिला के बीच मारपीट का वीडियो वायरल
नगर निगम क्षेत्र के संजय गांधी वार्ड में जाति प्रमाण पत्र को लेकर कांग्रेस की महिला पार्षद और एक महिला वार्डवासी के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। इस घटना में कांग्रेस पार्षद कोमल सेना और वार्ड निवासी आरती सोना दोनों ने एक-दूसरे पर मारपीट के आरोप लगाते हुए बोधघाट थाना में शिकायत दर्ज करवाई है।
राजनैतिक चर्चाएं
फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है। बोधघाट थाना पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतें दर्ज करते हुए उनके बयान ले लिए हैं और मामले की सत्यता की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि जांच के उपरांत ही कोई निष्कर्ष निकाला जाएगा। इधर इस विवाद को लेकर कई तरह की राजनैतिक चर्चाएं चल रही हैं। कई अन्य का कहना है कि आने वाले समय में ऐसी शिकायतें और भी आ सकती हैं।
महिला का आरोप: पार्षद और घर की अन्य महिलाओं ने की मारपीट
वहीं, आरती सोना ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने पार्षद से शिकायत की कि उनके प्रमाण पत्र नहीं बनाए जा रहे हैं, जबकि अन्य लोगों को बनाए जा रहे हैं, तो पार्षद नाराज़ हो गईं और अपने घर की अन्य महिलाओं के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की। आरती ने यह भी बताया कि वह तीसरी बार प्रमाण पत्र के लिए संपर्क कर रही थीं, फिर भी उन्हें सहयोग नहीं मिला। उन्होने ने भी थाने में शिकायत दर्ज करवाया है।
महिला ने गाली-गलौज कर मारपीट की
इस संबंध में पार्षद कोमल सेना ने बताया कि प्रमाण पत्र के लिए फार्म समाप्त हो चुके हैं और उन्हें छपाई के लिए भेजा गया है, जिस कारण उन्होंने आरती को एक दिन बाद आने के लिए कहा। इस पर आरती सोना ने गाली-गलौज शुरू कर दी और झगड़ा करते हुए मारपीट पर उतारू हो गई, जिससे उनके चेहरे में चोट भी आई है। उन्होने कहा, अगर जनप्रतिनिधि के साथ इसी तरह का व्यवहार किया जाएगा, तो वे काम कैसे करवाएंगे।
बच्ची के एडमिशन के लिए गई थी प्रमाण पत्र बनवाने
प्राप्त जानकारी के अनुसार, वार्ड निवासी आरती सोना अपनी बच्ची के एडमिशन के लिए जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए पार्षद कोमल सेना के निवास पर पहुंची थीं। इस दौरान दोनों के बीच प्रमाण पत्र को लेकर विवाद की स्थिति उत्पन्न हुई, जो जल्द ही मारपीट में तब्दील हो गई।
BJP या कांग्रेस? राघव चड्ढा के अगले कदम पर बड़ी अटकलें
पावर कट अलर्ट: जालंधर के कई क्षेत्रों में 6 घंटे नहीं आएगी बिजली
सत्ता विरोधी लहर बनाम मोदी फैक्टर, बंगाल में BJP की राह
महतारी वंदन योजना की राशि पाने का आसान तरीका, e-KYC जरूरी
Manasa में 2 लाख की अफीम बरामद, एक तस्कर पकड़ा; दो फरार
घर बैठे राशन कार्ड e-KYC, फोन से ऐसे करें पूरा प्रोसेस
महिलाओं से अश्लील बातें करने का आरोप, काजी आरिफ अली की जिम्मेदारी समाप्त
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने युवक से करवाया खास वादा, दिया आवास
Katni में अवैध तंबाकू कारोबार पर कार्रवाई, विदेशी सिगरेट बरामद
ममता बनर्जी का बड़ा दावा: शांति के लिए BJP को सत्ता से बाहर करना होगा, एकजुटता का आह्वान
सिर्फ 5000 रुपये में ट्रिप, 5 हिल स्टेशन जो हैं ऑफबीट
विश्व में हनुमान मंदिरों की यात्रा, चमत्कारिक अनुभव
MI में कप्तानी का बदलाव, हार्दिक पाटीदार के बिना मैच
Rahul Gandhi ने सरकार को घेरा, सरकारी इमारतों में चीनी कैमरों पर चिंता
ममता बनर्जी का बड़ा बयान: जांच एजेंसी की कार्रवाई पर उठाए सवाल
वैश्विक अलर्ट, 23 देशों में नया कोरोना स्ट्रेन फैल चुका
छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद पर भारी सफलता, DGP बोले- अब खतरा नहीं
CMHO की बढ़ी मुश्किलें, फर्जी भुगतान का मामला उजागर
Mhow में आवारा कुत्ते का कहर, पांच लोगों को काटा; गांव में दहशत