बुजुर्ग की हत्या का मामला सुलझा-पत्नी ने की हत्या
कोरबा, कोरबा जिले के ग्राम भालूसटका में हुई 70 साल के बुजुर्ग की हत्या का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। बुजुर्ग की हत्या मामले में पुलिस ने कथित आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। कथित आरोपी पत्नी ने जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि पति के शराब की लत के कारण परेशान होकर उसने सब्बल से हमला कर उसकी हत्या की थी।
कथित आरोपी पत्नी ने बताया उसका पति नशे में मारपीट व उसके चरित्र पर शक करता था। इससे वह तंग आ चुकी थी। सुबह उससे 50 रुपए मांग कर शराब पी। फिर और पैसे मांगने लगा। मना करने पर गाली देते हुए मारपीट करने लगा। तब उसने धक्का देकर भागने की कोशिश की तो उसने मारने के लिए कैंची उठा लिया। बचने की कोशिश के दौरान उसने घर में रखा सब्बल उठाकर पति के सिर पर दे मारा, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। कोरबा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भूषण एक्का ने बताया कि कुछ दिनों पहले हुई हत्या के मामले में पुलिस ने मामले को सुलझा लिया है, जहां चरित्र शंका को लेकर उसकी ही पत्नी ने वारदात को अंजाम दिया था।
कोरबा जिले के मानिकपुर चौकी क्षेत्र भालूसटका में बुधवार 13 मार्च की दोपहर 70 वर्षीय श्याम लाल कंवर का शव घर के आंगन में मिला था। सिर पर वार कर बुजुर्ग को मौत के घाट उतारा गया था। मामले में हत्या की आशंका जताई जा रही थी। घर पर वृद्ध और उसकी पत्नी ही रहते थे, इसलिए पत्नी पर ही हत्या करने का संदेह पुलिस को शुरू से था। शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में वृद्ध की मौत किसी ठोस वस्तु से सिर पर गंभीर चोट पहुंचाने पर होना बताया गया। पुलिस मामले में हत्या का केस दर्ज कर जांच करते हुए मृतक की पत्नी से पूछताछ कर रही थी। पहले मृतक की पत्नी पूछताछ में पुलिस को लगातार गुमराह कर रही थी। पहले उसने अपने बयान में बताया कि वह किसी काम से दोपहर में बाहर गई थी लौटी तो आंगन में पति का शव पड़ा था। पुलिस के सख्ती बरतने पर उसने सब्बल मारकर हत्या करना स्वीकार किया। पुलिस ने मामले में गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया।
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
दत्ता बता रहे हैं मनरेगा योजना को
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज
CG News: नक्सलियों से 1100 हथियार बरामद, 532 हुए ढेर, नक्सलवाद को लेकर विजय शर्मा ने गिनाए चौंकाने वाले आंकड़े
Chhattisgarh के आदिवासियों की अनोखी परंपरा, जहां ‘मठ बांधना’ और ‘कड़साल’ के साथ आत्मा को दी जाती है विदाई
हथियार लहराते नजर आए विधायक, ‘धुरंधर’ पर बनी रील से बढ़ा राजनीतिक तापमान
सेप्टिक टैंक से निकली लाश, इंस्टाग्राम दोस्ती बनी मौत की वजह: दो बच्चों के पिता संग रिश्ते का खौफनाक अंजाम
स्मार्ट सिटी का सपना टूटा? करोड़ों के बाद भी अधूरे प्रोजेक्ट
बेटी की मौत का सदमा, पिता ने भी तोड़ा दम; 262 करोड़ रुपये का मुआवजा तय
केंद्र और सीएम के बीच मतभेद? विपक्ष ने साधा निशाना
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान