कप्तान शुभमन गिल से हुई बड़ी गलती CSK के खिलाफ....
नई दिल्ली। गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल पर बुधवार को 12 लाख रुपये का जुर्माना लगा क्योंकि उन्हें चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ धीमी ओवर गति बरकरार रखने का दोषी पाया गया। आईपीएल ने अपने बयान में कहा, ''कम से कम ओवर रेट अपराध के संबंध में आईपीएल की आचार संहिंता के अंतर्गत यह टीम का सीजन में पहला अपराध था, गिल पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।'' शुभमन गिल के लिए चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ मुकाबला हर हाल में बुरा रहा। गुजरात टाइटंस को आईपीएल के 17वें सीजन में पहली शिकस्त का सामना करना पड़ा। गुजरात टाइटंस ने अपने आईपीएल इतिहास में रनों के अंतर से सबसे बड़ी पराजय सही। शुभमन गिल आईपीएल 2024 में धीमी ओवर गति के कारण जुर्माना झेलने वाले पहले कप्तान बने।
गुजरात की मुसीबत
चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2024 के सातवें मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स ने पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 206 रन बनाए। जवाब में गुजरात टाइटंस की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 143 रन बना सकी और उसने 63 रन से मुकाबला गंवाया। चेन्नई इस जीत के साथ आईपीएल 2024 की प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष स्थान पर पहुंचा। गुजरात टाइटंस की टीम तीसरे स्थान से खिसककर छठे स्थान पर पहुंची।
शुभमन गिल ने मानी गलती
चेन्नई के खिलाफ मैच हारने के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि विरोधी टीम ने उन्हें बल्लेबाजी में मात दी और गेंदबाजी में उनकी योजना सफल रही। गिल ने साथ ही कहा कि उनकी टीम 190-200 रन के लक्ष्य का पीछा कर सकती थी, लेकिन पारी के लड़खड़ाने के बाद उनके पास कोई मौका नहीं बचा। गिल ने कहा कि उनकी टीम के बैटर्स ने निराश किया और अब उनकी कोशिश दमदार वापसी करने की होगी।
गुजरात टाइटंस को अपना अगला मुकाबला रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ रविवाार को खेलना है। टीम के पास ब्रेक का अच्छा समय होगा और ऐसे में शुभमन गिल की कोशिश अपनी टीम को हार की निराशा से उबारकर जीत की पटरी पर लौटाने की होगी।
एमपी विधानसभा के बजट सत्र को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड मे, निजी सुरक्षा कर्मियों पर रोक, नए नियम लागू
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव और झूठे आरोपों का मामला: रॉयल प्रेस क्लब ने एमपी नगर थाने में दी शिकायत
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
मंत्रालय की सुरक्षा में सेंध? नकली IAS पकड़ाया
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
दत्ता बता रहे हैं मनरेगा योजना को
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज
CG News: नक्सलियों से 1100 हथियार बरामद, 532 हुए ढेर, नक्सलवाद को लेकर विजय शर्मा ने गिनाए चौंकाने वाले आंकड़े
Chhattisgarh के आदिवासियों की अनोखी परंपरा, जहां ‘मठ बांधना’ और ‘कड़साल’ के साथ आत्मा को दी जाती है विदाई
हथियार लहराते नजर आए विधायक, ‘धुरंधर’ पर बनी रील से बढ़ा राजनीतिक तापमान