कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने चेन्नई सुपरकिंग्स को हार का किया खुलासा....
नई दिल्ली। चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ का मानना है कि शुरुआती ओवरों में उनकी टीम का संघर्ष दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार की बड़ी वजह बना। पावरप्ले में धीमी बल्लेबाजी के बाद एमएस धोनी ने शानदार पारी खेली और दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
एमएस धोनी की बेहतरीन पारी के अलावा सीएसके के बल्लेबाज पवरप्ले में संघर्ष करते हुए नजर आए। खलील अहमद के गेंदबाजी स्पेल ने दिल्ली कैपिटल्स के पक्ष में मैच मोड़ा जबकि मुकेश कुमार के लगातार दो विकेट भी उसकी जीत के प्रमुख पलों में से एक है।
गायकवाड़ ने किया खुलासा
गायकवाड़ ने सीएसके के शुरुआती संघर्ष के बारे में बातचीत करते हुए कहा, ''पावरप्ले के बाद हमारे गेंदबाजों ने जिस तरह वापसी की, उससे मैं काफी खुश हूं। दिल्ली को 191 रन के स्कोर पर रोकना अच्छा प्रयास था। पहली पारी में पिच अच्छी थी। दूसरी पारी में यहां अतिरिक्त उछाल था। मेरे ख्याल से रचिन रवींद्र की यहां हमें बड़े अंतर में कमी खली। हम शुरुआती तीन ओवरों में तेज नहीं खेल सके और यही फर्क बना।'' पता हो कि रवींद्र केवल 2 रन बनाकर आउअ हुए थे।
मुकेश कुमार ने बदला मैच
चेन्नई सुपरकिंग्स ने अजिंक्य रहाणे (45) और डैरिल मिचेल (34) के बीच 68 रन की साझेदारी की मदद से वापसी जरूर की, लेकिन मुकेश कुमार ने लगातार दो गेंदों में दो विकेट लेकर मैच का रुख पलट दिया।
गायकवाड़ ने कहा, ''आधे मैच में लगा कि लक्ष्य हासिल कर सकते हैं। पिच पर अतिरिक्त तेज गेंदबाजी मूवमेंट था और हम इसका लाभ नहीं उठा सके। हम हमेशा पीछे रहे। हम रन रेट कम करने के लिए बड़ा ओवर नहीं निकाल सके।''
एमएस धोनी ने लूटी महफिल
दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच मुकाबले में महफिल लूटने का काम एमएस धोनी ने किया। धोनी ने 16 गेंदों में में चार चौके और तीन छक्के की मदद से नाबाद 37 रन बनाए। बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करके 20 ओवर में 191/5 का स्कोर बनाया। जवाब में सीएसके 20 ओवर में 171/6 का स्कोर बना सकी।
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की मेहनत को राज्य ने किया पहचान
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
एयर इंडिया पर नियामक की बड़ी कार्रवाई, गड़बड़ी उजागर होने के बाद 1 करोड़ दंड
नगर निगम पर प्रदर्शन, बैरिकेडिंग के बीच कार्यकर्ताओं ने किया हनुमान चालीसा का पाठ
एमपी विधानसभा के बजट सत्र को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड मे, निजी सुरक्षा कर्मियों पर रोक, नए नियम लागू
9 साल की उम्र में आत्मदाह की चेतावनी, सिस्टम पर सवाल
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव और झूठे आरोपों का मामला: रॉयल प्रेस क्लब ने एमपी नगर थाने में दी शिकायत
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
मंत्रालय की सुरक्षा में सेंध? नकली IAS पकड़ाया
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
दत्ता बता रहे हैं मनरेगा योजना को