KKR पर जीत के बाद भावुक हुए कप्तान ऋतुराज गायकवाड़
ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने तीसरी जीत दर्ज करते हुए आईपीएल 2024 के 22वें मुकाबले में केकेआर को मात दी. यह मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया, जिसे चेन्नई सुपर किंग्स ने 7 विकेट से अपने नाम किया. इस जीत के CSK की टीम पॉइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर पहुंच गई है. चेन्नई के 5 मैचों में 3 जीत के साथ 6 अंक हैं. केकेआर पर जीत के बाद ऋतुराज गायकवाड़ ने धोनी को लेकर बड़ी बात कह दी. उन्होंने कहा, 'यह मेरे लिए थोड़ा उदासीन है.' ऋतुराज ने आईपीएल में अपनी पहली फिफ्टी को याद करते हुए धोनी का जिक्र किया.
क्या बोले ऋतुराज?
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ 58 गेंद में नाबाद 67 की पारी खेल कर चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने कहा कि टीम के लिए अहम फैसले लेने में महेंद्र सिंह धोनी और मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग की मौजूदगी के कारण उनका काम आसान हो जाता है. चेन्नई ने केकेआर को 9 विकेट पर 137 रन पर रोकने के बाद 17.4 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया.
याद आई पहली हाफ-सेंचुरी
मैच को 14 गेंद बाकी रहते 7 विकेट से जीतने के बाद ऋतुराज ने कहा, 'इस टीम में मुझे वास्तव में किसी को कुछ बताने की ज़रूरत नहीं है. हर कोई बहुत उत्साहित है, माही भाई (महेंद्र सिंह धोनी) और (स्टीफन) फ्लेमिंग अभी भी अहम फैसलों को लेने के लिए मौजूद हैं.' रुतुराज इस मौके पर आईपीएल में अपनी पहली अर्धशतकीय पारी को याद कर थोड़ो भावुक भी हुए. उन्होंने कहा, 'मुझे पुरानी बातें याद आ गई. आईपीएल में जब मैंने अपना पहला अर्धशतक जड़ा था तब भी माही भाई मेरे साथ मैच फिनिश करने के लिए मौजूद थे.' बता दें कि बतौर कप्तान ऋतुराज का यह पहला अर्धशतक है.
धीमी बल्लेबाजी पर भी दिया बयान
मैच में धीमी बल्लेबाजी का जिक्र किये जाने पर उन्होंने कहा, 'अजिंक्य (रहाणे) के चोटिल होने के कारण जिम्मेदारी मेरे ऊपर थी और मैं टीम के दूसरे खिलाड़ियों को कठिन परिस्थिति में नहीं डालना चाहता था. मैं यह नहीं कहूंगा कि मेरी शुरुआत धीमी है, टी20 में कई बार आप एक या दो गेंदों में चीजों को पलट देते हैं. कभी-कभी आपको आगे बढ़ने के लिए थोड़े भाग्य की जरूरत होती है. एक्सपर्ट्स शायद मेरे स्ट्राइक रेट के बारे में बात करेंगे.'
पिच को लेकर दिया बयान
ऋतुराज ने पिच को लेकर भी बयान दिया. उन्होंने कहा, '150-160 विकेट था - यदि आप थोड़ा रोटेट करें और बाउंड्री की तलाश करें. यह छक्का मारने वाली पिच नहीं थी. यह वही है जिसे हम सालों से फॉलो करते आ रहे हैं.' ऋतुराज ने जडेजा को लेकर भी अपनी बात रखी. उन्होंने कहा, 'जड्डू हमेशा पावरप्ले के बाद आते हैं. इस टीम के साथ मुझे चीजें किसी को बताने की जरूरत नहीं है.'
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 फ़रवरी 2026)
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की मेहनत को राज्य ने किया पहचान
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
एयर इंडिया पर नियामक की बड़ी कार्रवाई, गड़बड़ी उजागर होने के बाद 1 करोड़ दंड
नगर निगम पर प्रदर्शन, बैरिकेडिंग के बीच कार्यकर्ताओं ने किया हनुमान चालीसा का पाठ
एमपी विधानसभा के बजट सत्र को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड मे, निजी सुरक्षा कर्मियों पर रोक, नए नियम लागू
9 साल की उम्र में आत्मदाह की चेतावनी, सिस्टम पर सवाल
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव और झूठे आरोपों का मामला: रॉयल प्रेस क्लब ने एमपी नगर थाने में दी शिकायत
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
मंत्रालय की सुरक्षा में सेंध? नकली IAS पकड़ाया
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई