कप्तान रोहित शर्मा धर्मशाला में मैच के दौरान हुए चोटिल
इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले में भारत को बड़ा झटका लगा है. कप्तान रोहित शर्मा धर्मशाला में मैच के दौरान चोटिल हो गए. वह तीसरे दिन फील्डिंग के लिए नहीं उतरे. इंग्लैंड ने पहली पारी में 218 रन बनाए थे. वहीं, भारत ने पहली पारी में 477 रन बनाकर 259 रन की बढ़त ली. इसके बाद तीसरे दिन इंग्लैंड की दूसरी पारी शुरू हुई, लेकिन रोहित मैदान पर नहीं उतरे.
बीसीसीआई ने दी जानकारी
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने एक्स पर रोहित के चोटिल होने की जानकारी दी. बोर्ड ने बताया, ''कप्तान रोहित शर्मा पीठ में अकड़न के कारण तीसरे दिन मैदान पर नहीं उतरे हैं.'' भारतीय कप्तान की जगह उपकप्तान जसप्रीत बुमराह ने टीम की जिम्मेदारी संभाली है. बुमराह इससे पहले टीम इंडिया की कप्तानी टेस्ट में कर चुके हैं. तीसरे दिन उनके ऊपर इंग्लिश टीम की दूसरी पारी में जल्दी समेटने की जिम्मेदारी है.
कब फिट होंगे रोहित?
बीसीसीआई ने यह नहीं बताया कि रोहित शर्मा कब फिट होंगे. मेडिकल टीम उनके साथ काम कर रही है. हो सकता है कि हिटमैन तीसरे दिन पूरी तरह आराम करें. इसके बाद आराम होने पर चौथे दिन मैदान पर उतर सकते हैं. फैंस दुआ कर रहे हैं कि हिटमैन की चोट ज्यादा गंभीर न हो. उन्होंने 22 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल के 17वें सीजन में भी उतरना है. इस बार वह मुंबई इंडियस की कप्तानी नहीं करेंगे. उनके स्थान पर ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को कमान सौंपी गई है.
पहली पारी में लगाया था शतक
रोहित शर्मा धर्मशाला टेस्ट की पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी की. उन्होंने 162 गेंद पर 103 रन बनाए. इस दौरान हिटमैन ने 13 चौके और 3 छक्के लगाए. रोहित के टेस्ट करियर का यह 12वां शतक है. उन्होंने इस सीरीज में जबरदस्त बल्लेबाजी की है. उनके नाम 5 टेस्ट की 9 पारियों में 400 रन है.
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव और झूठे आरोपों का मामला: रॉयल प्रेस क्लब ने एमपी नगर थाने में दी शिकायत
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
दत्ता बता रहे हैं मनरेगा योजना को
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज
CG News: नक्सलियों से 1100 हथियार बरामद, 532 हुए ढेर, नक्सलवाद को लेकर विजय शर्मा ने गिनाए चौंकाने वाले आंकड़े
Chhattisgarh के आदिवासियों की अनोखी परंपरा, जहां ‘मठ बांधना’ और ‘कड़साल’ के साथ आत्मा को दी जाती है विदाई
हथियार लहराते नजर आए विधायक, ‘धुरंधर’ पर बनी रील से बढ़ा राजनीतिक तापमान
सेप्टिक टैंक से निकली लाश, इंस्टाग्राम दोस्ती बनी मौत की वजह: दो बच्चों के पिता संग रिश्ते का खौफनाक अंजाम