गरीबी को मात देकर आत्मनिर्भर बनी बुटकी
रायपुर : बस्तर जिले के सुदूर वनांचलों में बसे आदिवासी ग्राम जहां गरीबी और मजदूरी जीवन की सच्चाई हुआ करती थी, वहां बिहान योजना की एकीकृत फार्मिंग क्लस्टर परियोजना ने महिलाओं की जिंदगी को नई रोशनी देने का काम कर रही है। कभी दूसरों के खेतों में मजदूरी कर परिवार का पेट पालने वाली श्रीमती बुटकी नाग, आज आत्मनिर्भर किसान और सफल उद्यमी बन चुकी हैं।
बुटकी ग्राम पंचायत तराईगुड़ा नेगानार की निवासी हैं। उनके पति जयसिंह नाग के साथ रहने वाली बुटकी पहले दूसरों के खेतों में मजदूरी करके परिवार का गुजारा करती थीं, लेकिन अब वे अपनी तीन एकड़ जमीन पर धान, मक्का एवं साग सब्जी का उत्पादन करने सहित मुर्गी पालन और बकरी पालन से आत्मनिर्भर बन चुकी हैं।
साल 2020 में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) की बिहान योजना से जुड़कर बुटकी ने सीता माता महिला स्वयं सहायता समूह का गठन किया। समूह को रिवॉल्विंग फंड के रूप में 15 हजार रुपए और कम्युनिटी इन्वेस्टमेंट फंड के रूप में 60 हजार रूपए मिले, जिससे उन्होंने अपनी खेती की नींव रखी। अपने विकासखण्ड मुख्यालय दरभा से महज 15 किलोमीटर दूर तराईगुड़ा नेगानार गांव में बुटकी की तीन एकड़ जमीन अब हरी-भरी फसलों से लहलहा रही है।
बिहान योजना की एकीकृत कृषि प्रणाली उप-परियोजना के तहत उन्होंने डेढ़ एकड़ में धान की खेती की, जबकि एक एकड़ में मक्का बोया। इसके अलावा आधा एकड़ जमीन पर तोरई, करेला और सेम जैसी सब्जियों की भरपूर पैदावार हो रही है। खाली पड़ी जमीन का सदुपयोग करते हुए उन्होंने मुर्गी पालन शुरू किया और बकरी शेड बनवाकर बकरी पालन का काम भी संभाला।
पहले मजदूरी से मुश्किल से पेट भर पाता था, लेकिन अब अपनी फसलें और पशुपालन से परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत हो गई है, बुटकी गर्व से बताती हैं कि बिहान योजना ने महिलाओं को न केवल वित्तीय सहायता दी, बल्कि एकीकृत फार्मिंग के जरिए विविध आय स्रोत सिखाए। बस्तर जैसे चुनौतीपूर्ण क्षेत्र में यह परियोजना सैकड़ों महिलाओं की आर्थिक स्थिति बदल रही है, जो गरीबी की जंजीरों से मुक्त होकर स्वावलंबन की मिसाल कायम कर रही हैं।
कांकेर ग्राम सभाओं के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर
CM साय ने झुमका जलाशय में की बोटिंग, पर्यटन विकास को नई रफ्तार
रायगढ़ में पहली बार पीएचडी प्रवेश परीक्षा, 200+ सीटों का मौका
भोपाल में बड़ा हादसा टला: होटल में आग लगने से मचा हड़कंप, सभी मेहमान रेस्क्यू
Fuel Price Update: आपके शहर में क्या है पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव? 17 फरवरी को जारी हुए नए रेट, यहां चेक करें
बड़ी खुशखबरी! फिर कम हुई सोने-चांदी की कीमतें, बजट बनाने से पहले चेक करें 22K और 24K का भाव
23 फरवरी से लगेगा होलाष्टक, 9 दिन तक बंद रहेंगे शादी-विवाह
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (17 फ़रवरी 2026)
मुख्य सचिव ने मंत्रालय महानदी भवन में नवा अंजोर विजन@ 2047 मॉनिटरिंग पोर्टल की समीक्षा की
आधुनिक कृषि यंत्रों एवं उन्नत तकनीक से छत्तीसगढ़ का किसान बन रहे हैं आत्मनिर्भर
चिकित्सकों की सतर्कता से बची प्रसूता की जान,पेरिपार्टम कार्डियक अरेस्ट के बाद सफल इलाज
सायबर पंजीयन कार्यालय से पेपरलेस और कैशलेस प्रक्रिया को मिलेगा प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पूरक पोषण आहार यूनिट का शुभारंभ