पीपीपी मोड पर संचालित होंगी बसें
भोपाल । मप्र में एक बार फिर सरकारी बसें सडक़ों पर दौड़ती नजर आएंगी। सावर्वजनिक परिवहन सेवा की बसें शुरू करने की तैयारियां तेज हो गई हैं। मप्र परिवहन सेवा को लेकर अभी तक यह माना जा रहा था कि मप्र सडक़ परिवहन निगम की तरह सरकार खुद बसें खरीदकर संचालित करेगी, लेकिन सरकार बसें नहीं खरीदेगी, बल्कि पीपीपी मोड पर बसें संचालित होंगी। यानी प्रायवेट लोग अपनी बसें मप्र परिवहन सेवा के माध्यम से संचालित कर सकेंगे। बसों पर प्रशासनिक नियंत्रण मप्र परिवहन सेवा की क्षेत्रीय कंपनियों का होगा। जिसमें निर्धारित रूट पर बसें चलानी होंगी एवं निर्धारित किराया ही वसूला जाएगा।
जानकारी के अनुसार प्रदेश में करीब 20 साल बाद सार्वजॅनिक परिवहन सेवा की बसें फिर से शुरू होने की प्रक्रिया चल रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर परिवहन विभाग ने मप्र परिवहन सेवा को अमलीजामा पहनाना शुरू कर दिया है। जानकारी के अनुसार शहरी, ग्रामीण परिवहन सेवा के साथ-साथ अंतर शहरी अन्तर्राज्यीय नई यात्री परिवहन सेवा का प्रबंधन राज्यस्तरीय होल्डिंग कंपनी द्वारा किया जाएगा। क्षेत्रीय स्तर पर कंपनियां होंगी और जिलास्तर पर निगरानी के लिए भी परिवहन समितियां बनेंगी। राज्यस्तरीय और संभागस्तरीय कंट्रोल और कमांड सेंटर स्थापित किए जाएंगे। नोटिफाईड रूटस पर निविदा प्रक्रिया से ऑपरेटर चुने जाएंगे।
7 संभागों में अलग-अलग कंपनियों का गठन
मप्र परिवहन सेवा के लिए राज्य स्तर पर एक मुख्य कंपनी का गठन होगा, जबकि बसों की निगरानी और नियंत्रण के लिए प्रदेश भर में 7 संभागों में अलग-अलग कंपनियों का गठन किया जाएगा। इन पर राज्यस्तरीय कंपनी का सीधा नियंत्रण होगा। परिवहन विभाग ने मप्र परिवहन सेवा के नाम से हेड भी खोल दिया है। साथ ही कंपनियों के गठन का प्रस्ताव वित्त विभाग को भेजा गया है। मप्र परिवहन सेवा के तहत संचालित होने वाली बसों पर निगरानी के लिए भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, सागर और रीवा संभाग में कंपनियां खुलेंगी। जिस तरह से इंदौर एवं भोपाल नगर निगम सीमा में सार्वजनिक बसों (लाल) के संचालन के लिए कंपनियां काम कर रही हैं, उसी तर्ज पर ये कंपनियों काम करेंगी।
100 करोड़ रुपए मांगे
प्रदेश में मप्र परिवहन सेवा शुरू करने के लिए विभाग ने शुरूआत में शासन ने 100 करोड़ रुपए मांगे हैं। इसके बाद कंपनियों के गठन के काम में तेजी लाई जाएगी। सार्वजनिक परिवहन की बसों का संचालन सबसे पहले इंदौर संभाग से शुरू होगा। इसके लिए विभाग पिछले महीने 14 दिसंबर को आरपीएफ तैयार करने के लिए टेंडर जारी कर चुका है। टेंडर के जरिए जिस कंपनी का चयन किया जाएगा, वह इंदौर संभाग में बस संचालन के लिए डीपीआर तैयार करेगी। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा सार्वजनिक परिवहन सेवा शुरू करने का ऐलान करते ही विभाग के अपर मुख्य सचिव एसएन मिश्रा के निर्देशन में इस नई व्यवस्था को अमलीजामा पहनाया जा रहा है। जल्द ही मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के सामने मप्र परिवहन सेवा को लेकर प्रेजेंटेशन दिया जाएगा।
हॉलीवुड डायरेक्टर जैक स्नाइडर ने की हुमा कुरैशी की तारीफ, एक्ट्रेस ने दिया दिल छू लेने वाला जवाब
‘फर्जी 2’ में निभाएंगी दमदार रोल, कुब्रा सैत ने शेयर किए एक्सपीरियंस
चैती मंगलवार के अवसर पर भीड़ में भगदड़, मघड़ा मंदिर में भारी जनहानि
RSS की बड़ी बैठक भोपाल में, शीर्ष नेता 4-5 अप्रैल को होंगे उपस्थित
बिजली कंपनी का निर्णय रद्द, हाईकोर्ट ने कहा ‘स्पीकिंग ऑर्डर’ होना जरूरी
टैक्स सिस्टम को सरल और पारदर्शी बनाने पर जोर
फर्जी वेतन और भ्रष्टाचार केस में सबूतों के अभाव में राहत
गुजरात को मिला नया सांस्कृतिक तोहफा: पीएम मोदी ने खोला सम्राट संप्रति म्यूजियम
TMC छोड़ BJP में जाएंगे लिएंडर पेस? चुनाव से पहले बड़ा सियासी दांव
तेल खरीद पर सियासत: राहुल बोले—ट्रंप की अनुमति के बिना फैसला नहीं, पीएम पर निशाना
आंध्र में दिल दहला देने वाला मामला: शादीशुदा सैनिक ने महिला की हत्या की, पुलिस जांच जारी
बिहार राजनीति में हलचल: नीतीश का इस्तीफा, अशोक चौधरी रोए, तेजस्वी का बड़ा आरोप
अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ की रिलीज डेट पर सस्पेंस, नई तारीख आई सामने
AK-47 के साथ पुलिस के सामने आत्मसमर्पण, सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता
बिना क्रैश डाइट के फिट हुईं भूमि पेडनेकर, बताई अपनी फिटनेस स्ट्रेटेजी
बच्चों को स्कूल से जोड़ने की पहल: 1 अप्रैल से “स्कूल चलें हम” अभियान, अधिकारियों को निर्देश