विदेशों में बुलेट ट्रेन बनी हाउसफुल 5
नई दिल्ली। एक सुपरहिट फिल्म का न जाने अक्षय कुमार को कब से इंतजार था। उनकी लास्ट फिल्म केसरी चैप्टर 2 को दर्शकों और समीक्षकों की वाहवाही तो मिली, लेकिन बॉक्स ऑफिस ये मूवी उस तरीके से कमाई नहीं कर पाई जिसकी उम्मीद फैंस लगाए बैठे थे।
हालांकि, इस कसर को उनकी कॉमेडी फ्रेंचाइजी 'हाउसफुल-5' ने पूरा कर दिया है, जो बॉक्स ऑफिस पर हर दिन मोटी कमाई कर रही है। डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर पांच दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली 'हाउसफुल-5' विदेशों में बहुत ही तेज रफ्तार से दौड़ रही है। पहले सोमवार को फिल्म का कितना कलेक्शन हुआ और कॉमेडी मूवी ने जाट के अलावा कौन सी बड़ी साउथ फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ा, नीचे आर्टिकल में मिलेगी एक-एक डिटेल:
सोमवार को हाउसफुल 5 ने विदेशों में कमाए इतने करोड़
अक्षय कुमार की बैक टू बैक दो फिल्में ऐसी हैं, जिन्होंने सनी देओल की जाट को बॉक्स ऑफिस के सिंहासन से उतारकर नीचे फेंक दिया है। उनकी केसरी 2 ने टोटल 140 करोड़ के आसपास वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था, जबकि उसके मुकाबले जाट सिर्फ 118 करोड़ ही दुनियाभर में कमा पाई थी। केसरी 2 के बाद अब हाउसफुल 5 भी जाट को रौंदकर आगे बढ़ चुकी है।
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट्स के मुताबिक, रविवार तक वर्ल्डवाइड 131 करोड़ के आसपास कमाने वाली अक्षय-रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन स्टारर फिल्म ने टोटल 28 करोड़ का सोमवार को सिंगल डे कलेक्शन किया है। फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई महज पांच दिनों में 159.72 करोड़ तक की हो चुकी है।
| वर्ल्डवाइड कलेक्शन | 159.72 करोड़ |
| ओवरसीज | 40 करोड़ |
| सिंगल डे कलेक्शन | 28 करोड़ |
जाट के बाद इस साउथ फिल्म को भी हाउसफुल 5 ने चटाई धूल
सनी देओल की जाट के अलावा अक्षय कुमार की हाउसफुल 5 ने एक हफ्ता पूरा होने से पहले ही वर्ल्डवाइड ड्रैगन को पीछे छोड़ दिया है। 21 फरवरी 2025 को रिलीज हुई फिल्म 'ड्रैगन' ने दुनियाभर में टोटल 151 करोड़ के आसपास कमाए थे।
अब हाउसफुल 5 ने इस मूवी से 9 करोड़ ज्यादा कमाकर साल की सुपरहिट साउथ फिल्म को विदेशों में कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया है। ओवरसीज मार्केट में इस फिल्म ने 40 करोड़ के आसपास कमा लिए हैं। इस बार अक्षय कुमार की फ्रेंचाइजी की खास बात ये है कि मूवी में कॉमेडी के साथ-साथ सस्पेंस भी है। मूवी में एक साथ 17 स्टार्स नजर आए।
छोटे बच्चों में कब्ज के कारण और आसान घरेलू उपाय
भीषण गर्मी में कारगर है ये एक शरबत, जानें बनाने का तरीका
तेलंगाना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: पवन खेड़ा को मिली 7 दिन की अग्रिम जमानत
नए सत्र में बड़ा कदम: 68 कॉलेजों में AI सर्टिफिकेट कोर्स शुरू, 2000 छात्रों को मिलेगा प्रशिक्षण
गगनयान की बड़ी सफलता: क्रू मॉड्यूल लैंडिंग के बाद वैज्ञानिकों के चेहरे खिले
जिंदगी में प्यार की कमी बढ़ा सकती है कैंसर का जोखिम, अध्ययन का खुलासा
40 के बाद महिलाओं की सेहत का कैसे रखें ख्याल
शादी में हर्ष फायरिंग बनी आफत, दूल्हे राजा गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद
कागजों में ही दिखाया गया निर्माण कार्य, जमीनी हकीकत अलग
बीजेपी का बड़ा ऐलान: 7वें वेतन आयोग लागू करने समेत बंगाल में हर महीने 3 हजार रुपये तक राहत की घोषणा
बुजुर्गों की आड़ में तस्करी, स्टेशन पर पुलिस ने किया पर्दाफाश
गलत समय पर खाया खीरा बन सकता है नुकसान की वजह
सुप्रीम कोर्ट का कड़ा रुख: अवैध रेत खनन हिंसा पर सुनवाई, फॉरेस्ट गार्ड हत्या केस में अगली तारीख 13
फसल के साथ पशुपालन, बागवानी और मत्स्य पालन पर जोर
जमीन विवाद में चली गोली, 10 बदमाशों ने व्यक्ति को किया गंभीर घायल
यात्रियों की परेशानी खत्म, 14 ट्रेनों का संचालन बहाल
ऐतिहासिक पल: नीतीश कुमार को मिली राज्यसभा सदस्यता, सीपी राधाकृष्णन ने कराई शपथ ग्रहण