ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के बाद होगा विधानसभा का बजट सत्र
भोपाल । विधानसभा का बजट सत्र फरवरी में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के बाद शुरू होगा। 31 मार्च के पहले तक चलने वाले सत्र की अवधि कम से कम बीस दिन रखने की तैयारी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के बीच जनवरी के अंतिम सप्ताह में होने वाली चर्चा के बाद सत्र की तिथि का निर्धारण किया जाएगा। इसे राज्यपाल मंगू भाई पटेल की स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा।विधानसभा का बजट सत्र इस साल फरवरी में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के चलते 26 फरवरी के बाद ही शुरू होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का शुभारंभ करने 25 फरवरी को भोपाल आने वाले हैं। इसलिए मोहन सरकार समिट के बाद बजट सत्र बुलाने पर सहमत है। बताया जाता है कि पिछले दिनों सीएम डॉ मोहन यादव ने विधानसभा सचिवालय के अफसरों से इसको लेकर बातचीत की थी। तब फरवरी के अंतिम सप्ताह में विधानसभा सत्र बुलाने का प्रस्ताव आया था। इस पर सीएम यादव ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का जिक्र कर इसके बाद सत्र की बैठकें बुलाने के संकेत दिए थे। इसी कारण अब तक सत्र की तारीखों पर अंतिम निर्णय नहीं हो सका है।
4 मार्च से शुरू हो सकता है सत्र
बजट सत्र को लेकर जो प्रस्तावित तारीखें सामने आई हैं, उसमें पहली 24 फरवरी है। लेकिन ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के कारण इसे टाल दिया गया है। दूसरी प्रस्तावित तारीख 4 मार्च है। लेकिन चूंकि अभी इसे मंजूर नहीं किया गया है, इसलिए बजट सत्र की तारीख के बारे में अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है। यह भी बताया जा रहा है कि जनवरी के अंतिम सप्ताह में मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष की मुलाकात के बाद 27 फरवरी से 4 मार्च के बीच किसी भी तारीख से बजट सत्र बुलाया जा सकता है।
एक माह पहले जारी होगी अधिसूचना
विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने के एक माह पहले राज्यपाल की अनुमति के बाद अधिसूचना जारी की जाएगी। इसमें विधायकों द्वारा किए जाने वाले ऑनलाइन और ऑफलाइन सवालों के साथ ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर चर्चा और अन्य सूचनाओं के बारे में समय तय किया जाएगा। इधर सत्र की तैयारियों के बीच विधानसभा में लंबित आश्वासनों के जवाब मांगने और विभागों की ओर से जानकारी भेजने का काम तेज हो गया है।
युद्धविराम के बावजूद खाड़ी में तनाव जारी, UAE-कुवैत पर हमले और ईरान में विस्फोट
सीजफायर पर भारत की प्रतिक्रिया, अमेरिका-ईरान समझौते का किया स्वागत
कान में सरसों का तेल डालना: सुरक्षित या खतरनाक?
क्यों मनाया जाता है विश्व होम्योपैथी दिवस? जानें इसका इतिहास
मौसम बदलते ही डायबिटीज मरीजों पर बढ़ता खतरा, ऐसे रखें अपना ध्यान
पूछताछ में वॉर्नर ने स्वीकार की अपनी गलती
डॉ. सुरेंद्र सिंह को सौंपी गई नई जिम्मेदारी
भारत और बांग्लादेश की कूटनीतिक वार्ता सक्रिय, डोभाल और खलीलुर रहमान की डिनर मीट में चर्चा की उम्मीद
ऑर्गेनिक बाजार में ताजी और बिना केमिकल वाली सब्जियां उपलब्ध
CM ममता बनर्जी का बयान: SIR पर केस जारी रहेगा, 91 लाख वोटरों के नाम हटना चिंता का विषय
पिच रिपोर्ट: बल्लेबाजों के लिए मददगार, हाई स्कोरिंग मैच की उम्मीद
मामले को गंभीरता से लेते हुए कोर्ट ने की कार्रवाई
बिना वैधानिक सत्यापन के हजारों करोड़ के भुगतान को मंजूरी
मानवाधिकार आयोग ने खरगोन एसपी को नोटिस भेजकर जांच के निर्देश दिए
भवानीपुर में ममता का नामांकन, असम, केरल और पुदुचेरी में कल वोटिंग
आरोपियों पर दबाव बनाकर जमीन हड़पने का आरोप
किडनैपिंग और रेप की साजिश की चैट लीक होने से मचा हड़कंप
IPL 2026 में शानदार प्रदर्शन से मिली देशभर में पहचान
फर्जी गहनों पर लोन पास कर लाखों की रकम हड़पने का मामला उजागर
गर्मी के मौसम में बढ़ी डिमांड के बीच महंगाई का असर