ढाका में ACC बैठक का बहिष्कार: मोहसिन नकवी के रवैये पर बीसीसीआई का विरोध
नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) की ढाका में होने वाली बैठक में शामिल होने से इनकार कर दिया है। अगर एसीसी अध्यक्ष मोहसिन नकवी बैठक को कहीं और स्थानांतरित नहीं करते हैं तो एशिया कप 2025 का आयोजन खतरे में पड़ सकता है।
ढाका में हुई बैठक तो नहीं शामिल होगा बीसीसीआई
भारत की मेजबानी में एशिया कप 2025 का आयोजन होना है। एसीसी जल्द ही इस टूर्नामेंट के कार्यक्रम की घोषणा कर सकता है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सितंबर में एशिया कप के मैच खेले जा सकते हैं। इससे पहले 24 जुलाई को ढाका में एसीसी की बैठक होनी है। हालांकि, बांग्लादेश में बिगड़े हालातों की वजह से बीसीसीआई ने बैठक में शामिल होने से इनकार कर दिया है। वहीं, बीसीसीआई और बीसीबी ने आपसी सहमति से अगस्त में होने वाले सीमित ओवरों की सीरीज स्थगित कर दी थी। दोनों देशों के बीच ये सीरीज अब सितबंर 2026 में खेली जाएगी।
एशिया कप के आयोजन पर लटकी तलवार
समाचार एजेंसी एएनआई को बीसीसीआई से जुड़े सूत्र ने कहा, नकवी बैठक को लेकर भारत पर अनावश्यक दबाव डालने की कोशिश कर रहे हैं। सूत्र ने यह भी पुष्टि की कि बीसीसीआई ने संस्था के अध्यक्ष से बैठक स्थल बदलने का अनुरोध किया था, लेकिन अभी तक कोई जवाब नहीं मिला है। सूत्र ने कहा, 'एशिया कप तभी हो सकता है जब बैठक का स्थल ढाका से बदला जाए। एसीसी अध्यक्ष मोहसिन नकवी बैठक के लिए भारत पर अनावश्यक दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं। हमने उनसे बैठक स्थल बदलने का अनुरोध किया था, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। अगर मोहसिन नकवी ढाका में बैठक करते हैं, तो बीसीसीआई किसी भी प्रस्ताव का बहिष्कार करेगा।'
देवजीत सैकिया ने लगाया अटकलों पर विराम
भारत एशिया कप का गत विजेता है। भारतीय टीम ने एशिया कप 2023 के लिए पाकिस्तान जाने से इनकार कर दिया था और श्रीलंका को भारत के मैचों के लिए तटस्थ स्थल चुना गया। इस साल की शुरुआत में पाकिस्तान ने चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी की थी लेकिन भारत ने सीमा पार करने से इनकार कर दिया और अपने सभी मैच दुबई में एक तटस्थ स्थल पर खेले। मई में सोशल मीडिया पर कई रिपोर्ट्स और अटकलें फैलीं जिनमें कहा गया कि भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पार तनाव के कारण भारत ने इस साल के एशिया कप और महिला इमर्जिंग टीम एशिया कप में भाग लेने से इनकार कर दिया है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि बीसीसीआई ने एसीसी को श्रीलंका में अगले महीने होने वाले महिला इमर्जिंग टीम एशिया कप और सितंबर में होने वाले पुरुष एशिया कप से हटने की जानकारी दे दी है। हालांकि, बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने साफ किया कि बीसीसीआई की एसीसी से इन टूर्नामेंट को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई है। ये सब अफवाहें हैं।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (17 फ़रवरी 2026)
मुख्य सचिव ने मंत्रालय महानदी भवन में नवा अंजोर विजन@ 2047 मॉनिटरिंग पोर्टल की समीक्षा की
आधुनिक कृषि यंत्रों एवं उन्नत तकनीक से छत्तीसगढ़ का किसान बन रहे हैं आत्मनिर्भर
चिकित्सकों की सतर्कता से बची प्रसूता की जान,पेरिपार्टम कार्डियक अरेस्ट के बाद सफल इलाज
सायबर पंजीयन कार्यालय से पेपरलेस और कैशलेस प्रक्रिया को मिलेगा प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पूरक पोषण आहार यूनिट का शुभारंभ
जनजातीय बहुल क्षेत्रों में डिजिटल क्रांति की ओर सरकार की उल्लेखनीय पहल
कटघोरा वनमंडल की सतर्कता से तेंदुए का सफल रेस्क्यू और शिकारी गिरफ्तार
प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
विगत दो दिनों में प्रदेश भर में मादक पदार्थ तस्करों पर सख्त कार्रवाई
भारत की प्राचीनतम चिकित्सा विधा "आयुर्वेद" को आगे बढ़ाने की आवश्यकता : मंत्री परमार
आगामी 25 वर्ष में प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय 22.50 लाख रुपए करने का है लक्ष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राहुल गांधी को संसद के कामकाज में कोई रुचि नहीं........वे काम को बाधित करते
आखिर राजपाल यादव को जमानत मिल ही गई, जानिए कितने करोड़ जमा करने पड़े
Mahtari Vandan Yojana: इस जिले में महिलाओं को नहीं मिल रहा महतारी वंदन योजना का पैसा! निगम में की शिकायत
CG News: नई टीम के गठन के बाद बीजेपी संयुक्त मोर्चा की बड़ी बैठक, संगठन को मजबूत करने पर दिया जोर, CM साय भी हुए शामिल