पेट की चर्बी को तेजी से कम करता है लौकी का जूस, जाने इसके फायदे
लौकी एक ऐसी सब्जी है जो भारत और चीन समेत दुनिया भर के ज्यादातर हिस्सों में उगाई जाती है। यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिहाज से भी काफी फायदेमंद है। लौकी का इस्तेमाल विभिन्न प्रकार के व्यंजनों जैसे सब्जी, जूस, कोफ्ते, पकौड़े, खीर, हलवा और रायता बनाने में किया जाता है। ये व्यंजन न केवल स्वादिष्ट होते हैं बल्कि पोषक तत्वों से भी भरपूर होते हैं। विशेष रूप से, लौकी का जूस एक नेचुरल एनर्जी ड्रिंक के रूप में जाना जाता है जो शारीरिक और मानसिक दोनों तरह की सेहत को बढ़ावा देता है। बता दें, वजन घटाने में भी लौकी का जूस काफी मददगार होता है। आइए जानते हैं कि लौकी का जूस सेहत के लिए इतना फायदेमंद क्यों है।
पोषक तत्वों का भंडार है लौकी : लौकी एक बेहद पौष्टिक सब्जी है। इसमें पानी, फाइबर और विटामिन सी, बी6, फोलेट, मैग्नीशियम और पोटैशियम जैसे कई महत्वपूर्ण पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। ये पोषक तत्व हमारे शरीर को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। इसके अलावा, लौकी में एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते हैं, जो हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। लौकी का जूस विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होता है। यह शरीर को एनर्जी देता है और टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में भी काफी मदद करता है।
डाइजेशन को बनाए बेहतर: लौकी का जूस पाचन तंत्र के लिए वरदान है। यह फाइबर से भरपूर होता है, जो पाचन क्रिया को सुचारू रूप से चलाने में मदद करता है। इसके नियमित सेवन से कब्ज और पेट संबंधी अन्य समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है। लौकी का रस पेट को स्वस्थ रखने में भी अहम भूमिका निभाता है।
वजन घटाने में मददगार: फाइबर से भरपूर लौकी में इसमें कैलोरी कम होती है,जो लंबे समय तक पेट के भरा होने का एहसास कराती है, और यही वजह है कि भूख कम लगने से वजन काबू में रहता है क्योंकि आप ओवरईटिंग से बच जाते हैं।
हार्ट को रखे हेल्दी: लौकी में मौजूद पोटैशियम ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखता है, जो हृदय स्वास्थ्य के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद है।लौकी का जूस कोलेस्ट्रॉल को संतुलित रखता है, जिससे दिल की बीमारियों का जोखिम भी कम होता है।
हेल्दी स्किन: एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर लौकी के जूस का नियमित सेवन स्किन को हाइड्रेटे रखने में मदद करता है, जिससे इसे ग्लोइंग बनाए रखने में मदद मिलती है। इसके साथ ही ये स्किन को मॉइस्चराइज करता है, जिससे झुर्रियां कम होती हैं।
शरीर को ठंडक और हाइड्रेशन: लौकी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद सब्जी है। इसमें 92% तक पानी की मात्रा होती है, जो शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करती है। गर्मियों में लौकी का जूस पीने से शरीर को प्राकृतिक ठंडक मिलती है। यह न केवल प्यास बुझाता है बल्कि शरीर के तापमान को भी संतुलित रखता है।
स्ट्रेस में कमी: लौकी का जूस आपकी मेंटल हेल्थ के लिए भी बेहद फायदेमंद है। इसमें मौजूद पोषक तत्व तनाव को कम करने में मदद करते हैं और नींद की गुणवत्ता को बेहतर बनाते हैं। नियमित रूप से लौकी का जूस पीने से हम मानसिक रूप से शांत और तरोताजा महसूस करते हैं।
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज
CG News: नक्सलियों से 1100 हथियार बरामद, 532 हुए ढेर, नक्सलवाद को लेकर विजय शर्मा ने गिनाए चौंकाने वाले आंकड़े
Chhattisgarh के आदिवासियों की अनोखी परंपरा, जहां ‘मठ बांधना’ और ‘कड़साल’ के साथ आत्मा को दी जाती है विदाई
हथियार लहराते नजर आए विधायक, ‘धुरंधर’ पर बनी रील से बढ़ा राजनीतिक तापमान
सेप्टिक टैंक से निकली लाश, इंस्टाग्राम दोस्ती बनी मौत की वजह: दो बच्चों के पिता संग रिश्ते का खौफनाक अंजाम
स्मार्ट सिटी का सपना टूटा? करोड़ों के बाद भी अधूरे प्रोजेक्ट
बेटी की मौत का सदमा, पिता ने भी तोड़ा दम; 262 करोड़ रुपये का मुआवजा तय
केंद्र और सीएम के बीच मतभेद? विपक्ष ने साधा निशाना
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
चुनावी तैयारी से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक फैसला
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा