Pawan Kalyan के निशाने पर आया बॉलीवुड
नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के उप मुख्यमंत्री पवन कल्याण अक्सर चर्चा में रहते हैं। एक्टिंग के जुड़ाव होने की वजह से वह फिल्मी दुनिया पर अपनी राय खुलकर पेश करते हैं। इस बार उनके निशाने पर बॉलीवुड आ गया है। इतना ही नहीं, उन्होंने साउथ सिनेमा का जिक्र करते हुए इस बात का दावा किया कि उनकी फिल्मों में संस्कृति का प्रतिनिधित्व ज्यादा बेहतर होता है। आइए इस बारे में उनकी पूरी प्रतिक्रिया विस्तार से जानते हैं।
सिनेमा को समाज का दर्पण माना जाता है। फिल्मी दुनिया में अक्सर संस्कृति को लेकर बहस चलती है। कुछ लोगों का कहना है कि ज्यादातर फिल्में केवल मनोरंजन के लिए होती है। वहीं, उन लोगों की संख्या भी कम नहीं है, जिनका मानना है कि मूवीज में भारतीय संस्कृति को जरूर दिखाना चाहिए और हर एक कहानी का कोई मकसद जरूर हो। इस बीच पवन कल्याण ने भी सांस्कृतिक जुड़ाव के बारे में अपनी राय दी है, जो अब चर्चा में आ गई है।
बॉलीवुड फिल्मों में ये कमी महसूस करते हैं पवन कल्याण
ऑर्गनाइजर वीकली से बातचीत करते हुए पवन कल्याण ने बॉलीवुड के बारे में कहा, 'यह अभी भी वह फिल्म इंडस्ट्री है, जिसने सिनेमा को दंगल जैसी फिल्में दी हैं, लेकिन समय के साथ मेकर्स की प्राथमिकताओं में बदलाव आ गया है। अगर आपने आमिर खान की दंगल देखी है, तो समझ जाएंगे कि इसमें हमारी संस्कृति को दिखाया गया है। इस फिल्म में हरियाणा की कहानी दिखाई गई है। लेकिन आज के समय में फिल्मों का लक्ष्य पैसा कमाना बनकर रह गया। जब कोई मेकर्स पैसे के लिए फिल्म बनाना शुरू करता है, तो वह धीरे-धीरे मूल दर्शकों से जुड़ाव खो देते हैं।'
कल्याण ने साउथ सिनेमा का जिक्र करते हुए आगे कहा, 'साउथ इंडस्ट्री के निर्माताओं ने कभी भी ग्रामीण मुद्धों से जुड़ाव को नहीं खोया। चाहे जानबूझकर हो या फिर सहयोग हो। लेकिन उन्होंने हमेशा ऐसी कहानियों को बड़े पर्दे पर दिखाया, जो भारत की संस्कृति को दिखाती है और लोगों के दिलों में बस जाती है।'
पवन कल्याण का वर्कफ्रंट
पिछले साल जून की बात है, जब पवन ने आंध्र प्रदेश के उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। इससे पहले उन्होंने कुछ फिल्मों को साइन किया था और इन दिनों वह उन प्रोजेक्ट पर काम करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। फैंस तो उनकी अपकमिंग मूवीज को लेकर काफी एक्साइटेड हैं।
ED: टीना अंबानी दूसरी बार ईडी के समन पर नहीं हुईं पेश, अमेरिका से जुड़ी संपत्ति को लेकर होनी है पूछताछ
विधानसभा में आवारा कुत्तों की समस्या पर सरकार से जवाब की मांग
बजट से पहले महंगाई पर घिरी सरकार, महिला कांग्रेस ने संभाला मोर्चा
इंदौर मेट्रो के पहले चरण का काम लगभग पूरा, ट्रायल रन के बाद अब सुरक्षा प्रमाणन की बारी
IND vs AUS: वनडे सीरीज के लिए इस धाकड़ ओपनर की भारतीय टीम में वापसी, चोट से उबर कर चार महीने बाद करेंगी वापसी
Naxal Surrender: नक्सल संगठन को बड़ा झटका, सुकमा में 22 नक्सलियों ने एक साथ किया सरेंडर
Chhattisgarh में बोर्ड एग्जाम की उलटी गिनती शुरू, गोपनीय सामग्री लेकर पुलिस सुरक्षा के साथ निकले शिक्षक
सलीम खान की बिगड़ी तबीयत, लीलावती अस्पताल में हुए भर्ती; हॉस्पिटल पहुंचे सलमान खान
Grand Mufti of India: कौन हैं केरल में जन्मे मुस्लिमों के मसीहा शेख अबू बक्र अहमद? PM Modi से मुलाकात की हो रही चर्चा
CG Liquor Scam: सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका पर बिलासपुर हाईकोर्ट में सुनवाई
NZ vs CAN Live Score: कनाडा ने न्यूजीलैंड को 174 रन का लक्ष्य दिया, युवराज समरा का 58 गेंदों पर शतक
जब काम मांगने 'धुरंधर' फेम डायरेक्टर आदित्य धर के पास गई थीं मृणाल ठाकुर, एक्ट्रेस ने साझा किया किस्सा
T20 WC 2026: भारत बनाम नीदरलैंड, संभावित प्लेइंग 11 और हार्दिक-बुमराह को आराम
Surya Grahan 2026: आज आसमान में दिखेगा ‘रिंग ऑफ फायर’, क्या भारत में भी लगेगा सूर्य ग्रहण, जानिए टाइमिंग
सबरीमाला में महिलाओं के साथ भेदभाव मामले में नौ जजों की पीठ गठित
पूनम पांडे ने क्रिकेटर्स और एक्टर्स को लेकर दिया विवादित बयान
T20 World Cup Super-8: अब तक पांच टीमें सुपर-आठ में, बचे तीन स्थानों के लिए 10 देशों में जंग; ये 5 रेस से बाहर
India-AI Summit LIVE: 'भारत को अपने डेटा पर आधारित एआई विकसित करना होगा', नीति आयोग के पूर्व सीईओ कांत बोले