इस साल ब्ल्यू स्टार को 10 लाख एसी ब्रिकी की उम्मीद
नई दिल्ली । भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के इस साल तेज गर्मी का अनुमान जताने के बाद 2024 में रूम एयर कंडीशनर (एसी) की बिक्री में तेजी के आसार देखे जा रहे हैं। इस उद्योग की दिग्गज कंपनी ब्लू स्टार लिमिटेड का कहना है कि इस वित्त वर्ष में रूम एयर कंडीशनर की बिक्री 25 प्रतिशत बढ़कर 10 लाख हो जाएगी, जबकि वित्त वर्ष 2024-25 में यह 30 प्रतिशत तक बढ़कर 13 लाख हो सकती है। ब्लू स्टार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हमें उम्मीद है कि इस साल रूम एयर कंडीशनरों की बिक्री 10 लाख पार कर जाएगी और अगले साल लगभग 13 लाख हो जाएगी, जबकि पिछले वित्त वर्ष में यह संख्या 8,00,000 थी। कंपनी ने यह उम्मीद ऐसे समय में जताई है, जब उसने साल 2024-25 तक अपनी बाजार हिस्सेदारी को करीब 13.75 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत करने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा कि आज उपभोक्ताओं का फाइनैंस 55 प्रतिशत से अधिक है। लोग अधिक खपत करने लगे हैं। भले ही औसत गर्मी हो लेकिन मांग अच्छी रहेने वाली है। पूर्वानुमान, तो तेज गर्मी का है। कंपनी को पहली बार खरीदारी करने वालों की ओर से मांग दिख रही है, खास तौर पर मध्य, छोटे और बहुत छोटे बाजारों के साथ-साथ पुराने एसी के बाजार में भी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण बाजार हमारे विकास की संचालक हैं और हमारी लगभग 65 प्रतिशत बिक्री ऐसे बाजारों में ही हो रही है। शेष हिस्सेदारी महानगरों और छोटे महानगरों की है। ब्लू स्टार के पास अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी ब्लू स्टार क्लाइमेटेक के जरिये आंध प्रदेश की श्री सिटी में विनिर्माण इकाइयां हैं, जिन्होंने जनवरी 2023 में वाणिज्यिक उत्पादन शुरू किया था और इसके पास हिमाचल प्रदेश में दो संयंत्र हैं। इन संयंत्रों के साथ ब्लू स्टार के पास अब 10 लाख से ज्यादा रूम एसी उत्पादन क्षमता है, जो आने वाले समय में धीरे-धीरे बढ़कर 18 लाख एसी तक पहुंच जाएगी।
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव और झूठे आरोपों का मामला: रॉयल प्रेस क्लब ने एमपी नगर थाने में दी शिकायत
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
दत्ता बता रहे हैं मनरेगा योजना को
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज
CG News: नक्सलियों से 1100 हथियार बरामद, 532 हुए ढेर, नक्सलवाद को लेकर विजय शर्मा ने गिनाए चौंकाने वाले आंकड़े
Chhattisgarh के आदिवासियों की अनोखी परंपरा, जहां ‘मठ बांधना’ और ‘कड़साल’ के साथ आत्मा को दी जाती है विदाई
हथियार लहराते नजर आए विधायक, ‘धुरंधर’ पर बनी रील से बढ़ा राजनीतिक तापमान
सेप्टिक टैंक से निकली लाश, इंस्टाग्राम दोस्ती बनी मौत की वजह: दो बच्चों के पिता संग रिश्ते का खौफनाक अंजाम