आयुष्मान आरोग्य मेलों में 11 जून को रक्तदान जागरूकता कार्यक्रम
रायपुर : विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष्य में 11 जून को प्रदेशभर के सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों—में व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस वर्ष की थीम “गिव ब्लड, गिव होप: टुगेदर वी सेव लाइव्स” के संदेश को लेकर यह आयोजन राज्यभर में आयोजित किए जा रहे हैं।
आगामी बुधवार को आरोग्य मेलों के अंतर्गत इन कार्यक्रमों में नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। आयोजन में रक्तदान के लिए पंजीकरण, शपथ ग्रहण समारोह, जनजागरूकता रैलियाँ और उत्कृष्ट रक्तदाताओं का सम्मान जैसे कार्यक्रम शामिल होंगे।
जनमानस में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास
विश्व रक्तदाता दिवस प्रतिवर्ष 14 जून को उन निःस्वार्थ रक्तदाताओं को सम्मान देने के उद्देश्य से मनाया जाता है, जो नियमित रूप से रक्तदान कर ज़रूरतमंदों की ज़िंदगी बचाते हैं। यह दिवस न केवल कृतज्ञता प्रकट करने का अवसर है, बल्कि स्वैच्छिक, नियमित और नि:शुल्क रक्तदान के महत्व को उजागर करने का भी माध्यम है। इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य आमजन को रक्त व प्लाज्मा दान के महत्व से अवगत कराना है। साथ ही, नए रक्तदाताओं को प्रोत्साहित करते हुए समाज में सहयोग, करुणा और सेवा की भावना को मजबूत करना भी इसका प्रमुख लक्ष्य है।
पंचायत स्तर पर भी होंगी गतिविधियाँ
गाँवों में भी कार्यक्रमों को लेकर विशेष तैयारी की जा रही है। ग्राम पंचायत स्तर पर सरपंच की अगुवाई में रक्तदान शपथ समारोह आयोजित किए जाएंगे। नागरिकों को यह शपथ हिंदी, अंग्रेज़ी और स्थानीय भाषाओं में दिलाई जाएगी। इसके अतिरिक्त युवाओं और जनप्रतिनिधियों की भागीदारी से रैलियाँ, पोस्टर प्रदर्शनी और अन्य जनजागरूकता गतिविधियाँ चलाई जाएंगी।
स्वास्थ्य विभाग ने इस संबंध में सभी ज़िला और ब्लॉक अधिकारियों को निर्देशित किया है कि 11 जून के इन कार्यक्रमों की समुचित तैयारी करें तथा समय पर सूचना प्रसारित की जाए। विभाग ने स्पष्ट किया कि इस पहल को एक जन-आंदोलन का रूप देते हुए अधिक से अधिक लोगों को इस मानवसेवा से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
CBSE सिलेबस को लेकर बवाल: तमिलनाडु CM स्टालिन का केंद्र पर बड़ा आरोप
केरल की सत्ता पर संकट के संकेत: 40 सीटों पर मछुआरों का गुस्सा बन सकता है निर्णायक
बढ़ता संघर्ष: ईरान का सख्त रुख, US को पीछे हटने का अल्टीमेटम
अमेरिका में बजट बदलाव: रक्षा पर जोर, शिक्षा और विदेशी सहायता में कटौती की तैयारी
आपूर्ति संकट का असर: बोतलबंद पानी महंगा होने की संभावना, उद्योग पर बढ़ा दबाव
सुरक्षा बलों की सफलता: मणिपुर में सीमा क्षेत्र से चार उग्रवादियों को पकड़ा गया
बड़ी आर्थिक पहल: सरकार दे सकती है MSME सेक्टर को 2.5 लाख करोड़ की कर्ज गारंटी योजना
शशि थरूर के काफिले पर हमले से तनाव: केरल में सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
सांदीपनि स्कूल का खराब प्रदर्शन: 93 में से 92 छात्र फेल, विधायक ने जताई नाराजगी
गैस कनेक्शन में राहत: भोपाल में PNG नेटवर्क बढ़ाने के लिए केंद्र की हरी झंडी
बढ़ता तनाव: होर्मुज के बाद अब बाब अल-मंदेब को लेकर ईरान की धमकी
ऐतिहासिक उपलब्धि: रिनी संपत वॉशिंगटन डीसी मेयर चुनाव में दक्षिण एशियाई चेहरा बनीं
CEC ज्ञानेश कुमार का आदेश: पश्चिम बंगाल में पारदर्शी और शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करें
भीषण दुर्घटना: नासिक में कुएं में गिरी कार, छह बच्चों सहित 9 की जान गई
सरकार का बड़ा फैसला: संकटग्रस्त इलाकों को मिलेगा आर्थिक सहारा
e-KYC और पोर्टल बंद होने से गैस कनेक्शन रुके
भोपाल और ग्वालियर सहित 45 जिलों में तेज बारिश और आंधी का अनुमान